• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, July 2, 2025
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

Neurological Disorders: महिलाओं में ज्यादा होता है न्यूरोलॉजिकल रोगों का खतरा, जानिए बचाव के उपाय

JANVEENA by JANVEENA
February 28, 2025
in स्वास्थ्य
0
Neurological Disorders: महिलाओं में ज्यादा होता है न्यूरोलॉजिकल रोगों का खतरा, जानिए बचाव के उपाय

READ ALSO

क्या आप रात में बार-बार नींद से उठकर पानी पीते हैं? जानिए ये किस बीमारी का संकेत हो सकता है।

मॉनसून में बारिश के बाद तेज धूप से हो सकती है स्किन एलर्जी, जानिए कैसे करें त्वचा की सही देखभाल।

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान में होने वाली गड़बड़ी से कई तरह की बीमारियों का खतरा होता है। इसलिए 20 साल से कम उम्र के लोग भी हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट भी लोगों से अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुषों की तुलना में कुछ बीमारियों का खतरा महिलाओं में अधिक रहता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि महिलाओं में जिन स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम महिलाओं में पुरुषों की तुलना में अधिक देखा जाता है, वह न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हैं।

न्यूरोलॉजिकल समस्याएं वह हैं, जिनमें तंत्रिका तंत्र से संबंधी बीमारियां जो रीढ़ की हड्डी, मस्तिष्क और तंत्रिकाओं को प्रभावित करती है। इसकी वजह से आपको लकवा मारने, कमजोरी और संवेदना कम होने सहित कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। लेकिन महिलाओं में इस समस्या का जोखिम क्यों अधिक होता है, आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं।
न्यूरोलॉजिकल विकारों का जोखिम
क्लीनिकल ट्रायल और चिकित्सा अनुसंधान मुख्यरूप से पुरुषों से संबंधित विषयों पर ज्यादा केंद्रित रहे हैं। तो वहीं कुछ दशकों में यह देखने को मिला है कि कई बीमारियों का खतरा पुरुषों और महिलाओं में अलग-अलग हो सकता है। जिनमें से एक समस्या न्यूरोलॉजिकल समस्या है।
प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया, हार्मोनल चक्र और कई अन्य कारकों में अंतर की वजग से महिलाओं में कुछ न्यूरोलॉजिकल विकारों का खतरा अधिक हो सकता है।
मिर्गी, माइग्रेन, अल्जाइमर रोग, मल्टीपल स्केलेरोसिस, पार्किंसंस रोग और स्ट्रोक जैसी समस्याएं इनमें प्रमुख होती हैं।
हार्मोनल बदलाव
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, पुरुषों की तुलना में महिलाओं में हार्मोनल बदलाव का खतरा अधिक होता है। हार्मोनल उतार-चढ़ाव न्यूरोलॉजिकल स्थितियों को बढ़ाने वाला माना जाता है। जैसे मासिक धर्म, गर्भावस्था या फिर रजोनिवृत्ति के समय महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल में कई बार बदलाव आता है। यह हार्मोन महिला के यौन और प्रजनन विकास में अहम भूमिका निभाता है। इसका हड्डियों, मस्तिष्क, त्वचा, बाल और अन्य़ अंगों पर भी असर होता है। वहीं मासिक धर्म और गर्भावस्था के समय इस हार्मोन के असंतुलन की वजह से महिलाओं में माइग्रेन होने का खतरा अधिक होता है।
अल्जाइमर रोग का खतरा
कई अध्ययनों से पता चलता है कि महिलाओं को अल्जाइमर रोग का खतरा अधिक होता है। दुनियाभर में इस रोग से पीड़ित दो-तिहाई मरीज महिलाएं हैं। इस समस्या के लिए हार्मोनल बदलाव भी एक कारण है। शोध में पाया गया है कि एस्ट्रोजन हार्मोन शरीर को अल्जाइमर रोग के प्रभाव से बचाता है। हालांकि रजोनिवृत्ति के बाद एस्ट्रोजन का लेवल कम होने की वजह से महिलाओं में इस विकार का खतरा पुरुषों की तुलना में बढ़ जाता है।
न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से कैसे करें बचाव
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो यह स्पष्ट है कि 50 से 55 साल की उम्र के बाद महिलाओं को न्यूरोलॉजिकल समस्याएं अधिक हो सकती हैं। ऐसे में आप कम उम्र से ही कुछ बातों को ध्यान में रखकर भविष्य में इन जोखिमों को कम करने की कोशिश कर सकते हैं।
न्यूरोलॉजिकल समस्या से बचने के लिए संतुलित आहार का सेवन सबसे जरूरी है। वसायुक्त मछली, पत्तेदार सब्जियों, मेवे और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए। इसके अलावा शारीरिक एक्टिविटी और नियमित योग करना चाहिए। इससे दिमाग में रक्त परिसंचरण को सुधारने और तंत्रिका संबंधी विकारों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसलिए रोजाना व्यायाम करना चाहिए। वहीं अच्छी नींद लेना और स्ट्रेस मैनेजमेंट भी भविष्य में इन समस्याओं से बचाव के लिए जरूरी है।
Previous Post

Health Tips: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाली पेट पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स

Next Post

टीवी एक्टर ने झेले 400 रिजेक्शन, फिर बने चैनल के फेवरेट और बदल गई किस्मत

Related Posts

क्या आप रात में बार-बार नींद से उठकर पानी पीते हैं? जानिए ये किस बीमारी का संकेत हो सकता है।
स्वास्थ्य

क्या आप रात में बार-बार नींद से उठकर पानी पीते हैं? जानिए ये किस बीमारी का संकेत हो सकता है।

June 30, 2025
मॉनसून में बारिश के बाद तेज धूप से हो सकती है स्किन एलर्जी, जानिए कैसे करें त्वचा की सही देखभाल।
स्वास्थ्य

मॉनसून में बारिश के बाद तेज धूप से हो सकती है स्किन एलर्जी, जानिए कैसे करें त्वचा की सही देखभाल।

June 30, 2025
प्लेटलेट्स बढ़ाने का आसान तरीका, घर में मौजूद इन चीजों का करें सही इस्तेमाल।
स्वास्थ्य

प्लेटलेट्स बढ़ाने का आसान तरीका, घर में मौजूद इन चीजों का करें सही इस्तेमाल।

June 28, 2025
कार्डियक अरेस्ट के दौरान कैसे बचाई जा सकती है जान – वही हालत जिसने शेफाली जरीवाला की जिंदगी छीन ली।
स्वास्थ्य

कार्डियक अरेस्ट के दौरान कैसे बचाई जा सकती है जान – वही हालत जिसने शेफाली जरीवाला की जिंदगी छीन ली।

June 28, 2025
योग: सूर्य नमस्कार से लेकर नौकासन तक, ये योगासन कफ दोष को संतुलित करने में होते हैं बेहद असरदार।
स्वास्थ्य

योग: सूर्य नमस्कार से लेकर नौकासन तक, ये योगासन कफ दोष को संतुलित करने में होते हैं बेहद असरदार।

June 27, 2025
गाजर और अदरक का रस: एक कप में समाए सेहत के बेहतरीन फायदे।
स्वास्थ्य

गाजर और अदरक का रस: एक कप में समाए सेहत के बेहतरीन फायदे।

June 27, 2025
Next Post
टीवी एक्टर ने झेले 400 रिजेक्शन, फिर बने चैनल के फेवरेट और बदल गई किस्मत

टीवी एक्टर ने झेले 400 रिजेक्शन, फिर बने चैनल के फेवरेट और बदल गई किस्मत

ऑस्ट्रेलिया की जीत से इस टीम को बड़ा फायदा, सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी

ऑस्ट्रेलिया की जीत से इस टीम को बड़ा फायदा, सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 07 जून, 2024

June 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 नवम्बर, 2023

November 7, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2024

April 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2024

April 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)