• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 30, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

Janveena News by Janveena News
August 1, 2024
in राज्य
0
विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

READ ALSO

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

लखनऊ। राजधानी की उत्तरी सीट से विधायक डा. नीरज बोरा ने गुरुवार को विधानसभा में जानकीपुरम क्षेत्र की जलनिकासी समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित कराने तथा फैजुल्लागंज के चार वार्डों की लम्बित पेयजल परियोजना को अविलम्ब पूरा कराने की मांग उठाई। नियम 51 और नियम 301 में दी गई सूचना को विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है।

विधायक डा. बोरा ने बताया कि जानकीपुरम क्षेत्र में जलभराव की समस्या लम्बे समय से चली आ रही है। हल्की बारिश में भी जलभराव की स्थिति हो जाती है। सड़कें लबालब हो जाती है. लोगों के घरों में पानी घुसता है और आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। लो-लैण्ड होने के कारण पम्प द्वारा जलनिकासी का कार्य कराया जाता है। नये पम्प लगाये गये किन्तु जलभराव से पूरी तरह मुक्ति नहीं मिल पायी है। जलनिकासी के लिए किये जाने वाले लगभग सभी प्रयास अपर्याप्त रहे हैं तथा जानकीपुरम सेक्टर-एफ, सेक्टर-जी समेत क्षेत्रीय जनता पूरी तरह आन्दोलित रहती है। देश के किसी आईआईटी तथा अन्य विशिष्ट संस्थान द्वारा जानकीपुरम क्षेत्र का हाइड्रो सर्वेक्षण कराकर जलनिकासी समस्या का स्थायी समाधान ढूंढा जाना जनहित में अपरिहार्य हो गया है। इसी प्रकार फैजुल्लागंज प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वार्ड में अत्यन्त गम्भीर पेयजल संकट है। डिस्ट्रिक्ट-बी पार्ट-2 में पेयजल आपूर्ति शून्य है। प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल के अन्तर्गत इस पूरे क्षेत्र को आच्छादित किया जाना चाहिए। डा. बोरा ने बताया कि फैजुल्लागंज की लगभग दो लाख से अधिक की आबादी को पेयजल मुहैया कराने हेतु पाइप से पेयजल पहुंचाने की योजना वर्षों से लम्बित है। पेयजल को लेकर जनता आन्दोलित रहती है। चूंकि पेयजल आपूर्ति सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है इसलिए व्यापक जनहित में अमृत योजना के स्पेशल ट्रेंच प्रोजेक्ट के अन्तर्गत लखनऊ डिस्ट्रिक्ट-बी पार्ट 2 एवं पार्ट 3 के क्षेत्रों को वरीयता के आधार पर डीपीआर बनाते हेतु स्वीकृति दिया जाना अत्यन्त आवश्यक है। विधायक डा. बोरा ने कहा कि इन दोनों महत्वपूर्ण विषयों का सदन द्वारा संज्ञान लिया गया है तथा उन्हें विश्वास है कि विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के प्रावधानों के अंतर्गत विभाग द्वारा इस पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी।

Previous Post

यात्रा सुझाव: पश्चिम बंगाल का सुंदरबन नेचर लवर के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान है: ऐसे योजना बनाएं यात्रा

Next Post

लोक-मंगल की कामना के साथ राधा स्नेह दरबार की सखियों ने किया रुद्राभिषेक

Related Posts

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख
राज्य

बच्चों को मिली रिश्ते जोड़ने की सीख

September 1, 2026
अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान
राज्य

अवधी आराधकों को मिला “सूबेदार-राजदेवी अवधी सम्मान

September 1, 2026
प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत
राज्य

प्रमोद तिवारी की अगुवाई में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री का बाराबंकी में स्वागत

September 1, 2026
भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप
राज्य

भूतनाथ बाजार अब बदलेगा अपनी पहचान, सिंगापुर के ऑर्चर्ड रोड की तर्ज पर दिखेगा नया आकर्षक स्वरूप

August 20, 2026
नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’
राज्य

नागर जी की स्मृतियों में डूबा ‘आत्मीय संवाद’

August 17, 2026
पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर
राज्य

पात्र लोगों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : विवेक सिंह तोमर

August 8, 2026
Next Post
लोक-मंगल की कामना के साथ राधा स्नेह दरबार की सखियों ने किया रुद्राभिषेक

लोक-मंगल की कामना के साथ राधा स्नेह दरबार की सखियों ने किया रुद्राभिषेक

आसिम रियाज से शिल्पा शिंदे तक: सेट पर नखरे दिखाने के चलते इन सेलेब्स को चुकानी पड़ी भारी कीमत, मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखाया।

आसिम रियाज से शिल्पा शिंदे तक: सेट पर नखरे दिखाने के चलते इन सेलेब्स को चुकानी पड़ी भारी कीमत, मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखाया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2023

May 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 दिसम्बर, 2023

December 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 नवम्बर, 2023

November 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2024

May 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)