लखनऊ, 13 अक्टूबर। विकास नगर स्थित अंबेडकर पार्क में पुलिस दबिश के दौरान अमन गौतम की दुखद मृत्यु होने की सूचना पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे लखनऊ उत्तर के भाजपा विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने परिजनों की बात सुनी, संवेदना जतायी और कहा कि सरकार आपके साथ है, मामले की निष्पक्ष जांच होगी और परिवार को न्याय मिलेगा। विधायक डा. बोरा के साथ भाजपा के स्थानीय पार्षद उमेश सनवाल, पार्षद राकेश मिश्रा, पार्षद राघवराम तिवारी, सतीश वर्मा, आशीष कुमार गुप्त, सुनील अग्रवाल, जितेन्द्र पाण्डेय, सौरभ त्रिवेदी, राकेश सिंह, विनय कुमार गुप्ता, शैलेन्द्र मौर्य, मयंक मिश्रा, विनय दीक्षित सहित अन्य मौजूद रहे।




















