• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

टी-20: वेस्टइंडीज ने 30 रन से साउथ अफ्रीका को हराया: 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त; शेफर्ड और जोसेफ 3-3 विकेट लेते हैं

JANVEENA by JANVEENA
August 26, 2024
in खेल
0
टी-20:  वेस्टइंडीज ने 30 रन से साउथ अफ्रीका को हराया:  3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त; शेफर्ड और जोसेफ 3-3 विकेट लेते हैं

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

 

रोमारियो शेफर्ड प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 15 रन देकर 3 विकेट लिए।

मेजबान वेस्टइंडीज ने टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 30 रन से हरा दिया। इस जीत से विंडीज ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। तीसरा और आखिरी मुकाबला 27 अगस्त को त्रिनिदाद में खेला जाएगा।

 

रविवार रात ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी के मैदान पर साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका 19.4 ओवर में 149 रन पर ऑलआउट हो गई। रोमारियो शेफर्ड प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। शमार जोसेफ को भी 3 विकेट मिले।

टॉप-3 ने वेस्टइंडीज को 80 पार पहुंचाया
मुकाबले में टॉप ऑर्डर ने वेस्टइंडीज को मजबूत शुरुआत दी। ओपनर शाई होप और एलिक एथनाज पहले विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी करके स्कोर की बुनियाद रखी। यहां एथनाज के 28 रन पर आउट होने के बाद होप ने निकोलस पूरन के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े और स्कोर 80 पार पहुंचा दिया। लिजार्ड विलियमस की बॉल पर एथनाज पुल करने के प्रयास में डोनोवन फरेरा को कैच थमा बैठे।
होप ने 41 और पूरन ने 19 रन का योगदान दिया।

कैरेबियाई ओपनर शाई होप ने 41 रन की पारी खेली।

पॉवेल और रदरफोर्ड की अहम साझेदारी
कप्तान रोवमन पॉवेल ने 22 बॉल पर 159.09 के स्ट्राइक रेट से 35 रन की पारी खेली। उनकी पारी में एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे। पॉवेल ने शेरफेन रदरफोर्ड के साथ 5वें विकेट के लिए 28 बॉल पर 47 रन की पार्टनरशिप करके टीम को 150 पार पहुंचा दिया। रदरफोर्ड ने 18 बॉल पर 29 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका की ओर से लिजार्ड विलियमस ने 3 विकेट लिए। 2 सफलताएं पैट्रिक क्रूगर को मिलीं।

कप्तान रोवमन पॉवेल ने 35 रन की पारी खेली।

रिकेलटन और हैंड्रिक्स की तेज शुरुआत
रियान रिकेलटन और रीजा हेंड्रिक्स की जोड़ी ने 180 रन का टारगेट चेज कर रही साउथ अफ्रीका को तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने चौथे ओवर में 50 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया था। लेकिन टीम ने पावरप्ले के आखिरी दो ओवर में दोनों ओपनर आउट हो गए। दोनों ने 63 रन की साझेदारी की। रिकेलटन ने 20 और हैंड्रिक्स ने 44 रन का योगदान दिया।

20 रन बनाने में गंवाए आखिरी 7 विकेट
129 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा। यहां ट्रिस्टन स्टब्स 28 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही टीम बिखर गई। अफ्रीकी टीम ने अगले 20 रन बनाने में आखिरी 7 विकेट गंवा दिए। कप्तान एडेन मार्करम ने 19 और रासी वान डर डुसेन ने 17 रन का योगदान दिया। शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड और शमार जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए। अकील हुसैन ने 2 विकेट हासिल किए। 1-1 विकेट मैथ्यू फोर्डे और गुणाकेश मोती के खाते में गया।

तेज गेंदबाज शमार जोसेफ ने 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

Previous Post

Vitamin B12 की कमी: विटामिन बी12 की कमी से शरीर और दिमाग दोनों कमजोर हो जाते हैं, इसलिए आज अपनी डाइट में इन चार सुपर फूड्स को शामिल करें।

Next Post

मनगढ़ भक्ति धाम में जन्माष्टमी की तैयारी: Pratapgarh News: देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए प्रशासन अलर्ट

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
मनगढ़ भक्ति धाम में जन्माष्टमी की तैयारी:  Pratapgarh News: देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए प्रशासन अलर्ट

मनगढ़ भक्ति धाम में जन्माष्टमी की तैयारी: Pratapgarh News: देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए प्रशासन अलर्ट

यदि आप जन्माष्टमी पर व्रत रख रहे हैं तो अपने डॉक्टर से बीपी और शुगर को नियंत्रण में रखने के लिए बताए गए निर्देशों का पालन करें।

यदि आप जन्माष्टमी पर व्रत रख रहे हैं तो अपने डॉक्टर से बीपी और शुगर को नियंत्रण में रखने के लिए बताए गए निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जुलाई, 2023

July 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 फरवरी, 2024

February 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 फरवरी, 2024

February 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अगस्त, 2023

August 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)