• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ब्रिंदर सरन का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट: भारत में छह वनडे और दो टी-20 खेले; 2016 में IPL में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की

JANVEENA by JANVEENA
August 30, 2024
in खेल
0
ब्रिंदर सरन का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट:  भारत में छह वनडे और दो टी-20 खेले; 2016 में IPL में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

 

बरिंदर सरन ने 2016 में भारत के लिए डेब्यू किया था।

भारत के लेफ्ट आर्म पेसर बरिंदर सरन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। 31 साल के सरन ने 2016 में भारत के लिए डेब्यू किया। उसी साल उन्होंने जनवरी से जून के बीच भारत के लिए 6 वनडे और 2 टी-20 खेले। तब से उन्हें इंडियन टीम में मौका नहीं मिल सका।

 

सरन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं ऑफिशियली क्रिकेट से रिटायरमेंट ले रहा हूं। मैं अपने सफर के लिए सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। सरन ने हैदराबाद, मुंबई, राजस्थान और पंजाब के लिए 24 IPL मैच भी खेले।

क्रिकेट ने मुझे बहुत अनुभव दिया
सरन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, ‘क्रिकेट ने मुझे बहुत सारा अनुभव दिया। फास्ट बॉलिंग करने से मैं IPL में कई बड़ी टीमों का हिस्सा बन सका। 2016 में मुझे भारत के लिए खेलने का मौका भी मिला। मेरा इंटरनेशनल करियर छोटा जरूर रहा, लेकिन जो यादें बनीं, उन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। सही कोच और मैनेजमेंट देने के लिए मैं ऊपरवाले का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। जिन्होंने मेरे सफर में हमेशा सपोर्ट किया।’

बरिंदर सरन इंस्टाग्राम के जरिए अपना रिटायरमेंट अनाउंस किया।

ट्रायल्स के बाद क्रिकेट में आने का मन बनाया
किसान के बेटे बरिंदर ने किंग्स इलेवन पंजाब टीम का एक विज्ञापन देखा। जिसमें टीम ने युवा प्लेयर्स को ट्रायल्स के लिए बुलाया था। ट्रायल्स में उनका सिलेक्शन तो नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने क्रिकेट खेलना जारी रखा। इससे पहले तक वह हरियाणा के भिवानी बॉक्सिंग क्लब में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग लेते थे।

टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे सरन
ट्रायल्स में फेल होने के बाद भी सरन ने क्रिकेट खेलना जारी रखा। वह टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे, लेकिन यहीं से उन्होंने किंग्स कप में हिस्सा लिया। कुछ महीनों बाद वह पंजाब के टॉप-40 अनकैप्ड प्लेयर्स में शामिल हो गए। 2015 के IPL ऑक्शन में फिर उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीद ही लिया।

बरिंदर सरन 2016 में IPL जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने RCB के कप्तान विराट कोहली को फाइनल में बोल्ड किया था।

2016 में किया डेब्यू
IPL में सरन को ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन पंजाब के लिए महज 8 लिस्ट-ए मैच खेलने के बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका मिल गया। उन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया। धोनी की कप्तानी में उन्होंने पर्थ में 56 रन देकर 3 विकेट भी लिए।

सरन को फिर जिम्बाब्वे दौरे पर भी चुना गया, जहां उन्होंने जुलाई में टी-20 डेब्यू किया और 2 मैच खेले। दूसरे ही मुकाबले में 4 विकेट लेने के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

बरिंदर सरन ने 2016 में जिम्बाब्वे दौरे पर टी-20 डेब्यू किया था।

2021 में आखिरी बार घरेलू क्रिकेट खेला
2011 से सरन ने पंजाब के लिए 18 फर्स्ट क्लास मैच, 31 लिस्ट-ए मैच और 48 टी-20 मुकाबले खेले। 2021 के बाद सरन ने कोई घरेलू मैच नहीं खेला। IPL में उन्हें राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में जगह मिली। वह गुजरात टाइटंस के नेट बॉलर भी रहे। रिटायरमेंट के बाद वह अब लीजेंड्स क्रिकेट लीग का हिस्सा बन सकते हैं।

Previous Post

2024 में J-K चुनाव: अपनी पार्टी ने 24 उम्मीदवारों की एक नवीनतम सूची जारी की, अल्ताफ बुखारी चनापोरा सीट से चुनाव में भाग लेंगे

Next Post

Saharanpur में आज पुलिस भर्ती परीक्षा: Saharanpur News: 3 दिनों में 22158 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, 3 युवक गिरफ्तार

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
Saharanpur में आज पुलिस भर्ती परीक्षा:  Saharanpur News: 3 दिनों में 22158 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, 3 युवक गिरफ्तार

Saharanpur में आज पुलिस भर्ती परीक्षा: Saharanpur News: 3 दिनों में 22158 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, 3 युवक गिरफ्तार

ईडी की हरियाणा चुनाव से पहले प्रवेश, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़ी करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त

ईडी की हरियाणा चुनाव से पहले प्रवेश, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से जुड़ी करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2023

May 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जनवरी, 2024

January 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2023

April 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मार्च, 2024

March 21, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)