• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

निम्रत कौर के सामने अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ की।

JANVEENA by JANVEENA
October 22, 2024
in मनोरंजन
0
निम्रत कौर के सामने अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय की जमकर तारीफ की।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। सेपरेशन और तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर पूरी तरह कब्जा कर चुकी हैं। फिलहाल दोनों ही सितारे इस पर चुप्पी साधे हुए हैं और सिर्फ अपने एक्शन्स से ऐसी अफवाहों का जवाब दे रहे हैं। साल 2007 में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने शादी की थी। शादी के चार साल बाद दोनों बेटी आराध्या के पेरेंट्स बने। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती थी। कई मंचों पर भी दोनों ने एक दूसरे का साथ दिया। कभी साथ में थिरकते दिखे तो कभी सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे की तारीफ की। अब एक और वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अभिषेक एक पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या की तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।

जब अभिषेक ने की ऐश्वर्या की तारीफ

सामने आए इस वीडियो में निम्रत कौर नजर आ रही हैं। ये वीडियो फिल्म ‘दसवीं’ के प्रचार के दौरान का है। इस फिल्म में निम्रत कौर और अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। इस फिल्म का प्रचार करते हुए अभिषेक ने बॉलीवुड हंगामा से कहा, ‘मेरी पत्नी इस मामले में असाधारण है। वह हमेशा मेरे लिए एक अद्भुत भावनात्मक सहारा रही है। मैं बहुत भाग्यशाली रहा हूं, मेरा पूरा परिवार भाग्यशाली रहा है। ऐश्वर्या जैसी जीवनसाथी होने की सबसे अच्छी बात यह है कि वह व्यवसाय से है। वह इसे समझती है। वह मुझसे थोड़े ज्यादा समय से यह काम कर रही है। इसलिए वह दुनिया को जानती है। वह इन सब से गुजरी हैं। इसलिए जब आप घर आते हैं और यदि आपका कोई चुनौतीपूर्ण दिन रहा है तो यह अच्छा होता है, आप जानते हैं कि कोई है जो इसे समझता है।’

गौर से सुनती रहीं निम्रत

इस पूरी बातचीत के दौरान निम्रत कौर, अभिषेक की बातें ध्यान से सुनती रहीं और उनकी बातों में हामी भी भरती नजर आईं। अभिषेक बच्चन इसी बातचीत में आगे कहते हैं, ‘मैंने हमेशा देखा है कि वह एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने अपने जीवन के सबसे कठिन समय को भी बहुत गरिमा और शालीनता के साथ पार किया है। मैं वास्तव में उनकी इस खूबी की प्रशंसा करता हूं। अभिनेता भावुक लोग होते हैं, हम बहुत ही अतिसंवेदनशील होते हैं। और कई बार ऐसा होता है जब हम बस भड़कना चाहते हैं और हम भड़क जाते हैं। आप केवल इतना ही सहन कर सकते हैं। मैंने उन्हें ऐसा करते कभी नहीं देखा।’

यहां देखें वीडियो 

खूब उड़ी हैं ये अफवाहें

बता दें, इन दिनों सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि निम्रत कौर से नजदीकियों के चलते अभिषेक और ऐश्वर्या राय रिश्ता बिगड़ा है। दोनों के बीच दरार की वजह निम्रत कौर को बताया जा रहा है। लोगों का दावा है कि दोनों ‘दसवीं’ के दौरान करीब आ गए। दावों में ऐसा कहा गया कि निम्रत कौर और एक्टर के करीब आने की वजह अभिषेक बच्चन की ऐश्वर्या को लेकर इंसेक्योरिटी ही है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है, इसे तो ये सितारे ही बता सकते हैं। फिलहाल तीनों ही सितारों ने इस मामले पर चुप्पी साधी है।

इस फिल्म में नजर आएंगे अभिषेक

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही शाहरुख खान स्टारर ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। जनवरी 2025 में फ्लोर पर आने वाली इस फिल्म का निर्देशन ‘कहानी’ और ‘बदला’ फेम सुजॉय घोष कर रहे हैं। वहीं ऐश्वर्या फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ में देखा गया था

 

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

Previous Post

‘मुझे संतान की कमी खलती है’, शादी के 39 साल बाद अनुपम खेर ने दर्द किया बयां

Next Post

Herbal Tea For Weight Loss: वेट लॉस में बेहद मददगार है हर्बल टी, जानिए कैसे

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
Herbal Tea For Weight Loss: वेट लॉस में बेहद मददगार है हर्बल टी, जानिए कैसे

Herbal Tea For Weight Loss: वेट लॉस में बेहद मददगार है हर्बल टी, जानिए कैसे

Oats Benefits: अगर दिल की सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में ओट्स को शामिल करें, जानें इसके लाभ।

Oats Benefits: अगर दिल की सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में ओट्स को शामिल करें, जानें इसके लाभ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 नवम्बर, 2023

November 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मार्च, 2024

March 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 07 जून, 2024

June 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)