• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

दिग्गज क्रिकेटर के संन्यास को लेकर बड़ा ऐलान, इस टूर्नामेंट के बाद लेंगे रिटायरमेंट।

JANVEENA by JANVEENA
November 8, 2024
in खेल
0
दिग्गज क्रिकेटर के संन्यास को लेकर बड़ा ऐलान, इस टूर्नामेंट के बाद लेंगे रिटायरमेंट।

क्रिकेट जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ शारजाह में वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस सीरीज के बीच अफगानिस्तान क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर के रिटायरमेंट को लेकर बड़ा खुलासा हो गया है। दरअसल, अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, नबी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। बता दें, ICC चैंपियंस ट्रॉफी का अगले साल पाकिस्तान में आयोजन होना है।

चैंपियंस ट्रॉफी होगा आखिरी टूर्नामेंट

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी नसीब खान ने शुक्रवार, 8 नवंबर को क्रिकबज से मोहम्मद नबी के रिटायरमेंट की पुष्टि की। नसीब ने क्रिकबज से कहा कि हां, नबी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे से संन्यास ले रहे हैं और उन्होंने बोर्ड को अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि नबी ने कुछ महीने पहले उनसे कहा था कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपने वनडे करियर को विराम देना चाहते हैं और बोर्ड उनके फैसले का स्वागत करता है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद नबी अपना T20 करियर जारी रखने की चाहते है और अब तक यही प्लान है। नबी ने साल 2019 में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

दुनिया के शानदार ऑलराउंडरों में शुमार 

नबी ने अफगानिस्तान के पहले वनडे में प्रतिनिधित्व किया और 2009 में स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक बनाकर अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 165 वनडे में 27.30 की औसत से 3549 रन बनाए और 171 विकेट भी लिए। शारजाह में चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही मैच में नबी ने शानदार 82 रन बनाए और अपनी टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद अल्लाह गजनफर के 6 विकेटों की बदौलत अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश को 92 रनों से हराने में कामयाब रही।

39 साल के मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान के लिए 3 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 33 रन बनाए। नबी के नाम 129 T20I मैचों में 2165 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकल चुके हैं। गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने टेस्ट में 8 विकेट, वनडे में 171 और T20I क्रिकेट में 96 विकेट अपने नाम किए हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम जब से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रही है तब से ही वह टीम का अहम हिस्सा हैं।

 

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

Previous Post

फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों ने एयरपोर्ट के अंदर धरना दिया, वीडियो बनाने पर की गई बदसलूकी।

Next Post

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने छठ पर्व मनाया: 36 घंटे के निर्जल व्रत के साथ, गोंडा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम – गोंडा न्यूज़।

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने छठ पर्व मनाया: 36 घंटे के निर्जल व्रत के साथ, गोंडा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम – गोंडा न्यूज़।

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने छठ पर्व मनाया: 36 घंटे के निर्जल व्रत के साथ, गोंडा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम – गोंडा न्यूज़।

सुल्तानपुर में श्री श्याम जन्मोत्सव संकीर्तन कार्यक्रम: श्रद्धालु श्री खाटू श्याम के भजनों पर झूमते रहे, जयकारों के साथ सजा भव्य दरबार – सुल्तानपुर न्यूज़।

सुल्तानपुर में श्री श्याम जन्मोत्सव संकीर्तन कार्यक्रम: श्रद्धालु श्री खाटू श्याम के भजनों पर झूमते रहे, जयकारों के साथ सजा भव्य दरबार – सुल्तानपुर न्यूज़।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 नवम्बर, 2023

November 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 फरवरी, 2024

February 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 फरवरी, 2024

February 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)