• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

‘श्रीवास्तव’ से ‘बच्चन’ बने हरिवंश राय की शादी की दिलचस्प कहानी: कैसे हुई तेज़ी सूरी से शादी?

JANVEENA by JANVEENA
November 27, 2024
in मनोरंजन
0
‘श्रीवास्तव’ से ‘बच्चन’ बने हरिवंश राय की शादी की दिलचस्प कहानी: कैसे हुई तेज़ी सूरी से शादी?

27 नवंबर को मशहूर कवि और महानायक अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन की बर्थ एनिवर्सरी है। हरिवंश राय बच्चन का जन्म 1907 में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के बाबू पट्टी गांव में हुआ था। उनके पिता लाला प्रताप नारायण श्रीवस्तव और मां सुरसती देवी थीं। आज अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा का महानायक कहा जाता है, लेकिन उनके पिता का भी साहित्य की दुनिया में बहुत बड़ा नाम था। चलिए आज हरिवंश राय बच्चन के जन्मदिवस के अवसर पर आपको उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताते हैं।

हरिवंश राय बच्चन का बचपन

हरिवंश राय बच्चन का जन्म यूपी के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव बाबू पट्टी में हुआ। उनसे पहले उनकी मां ने 2 और संतानों को जन्म दिया था, लेकिन पैदा होते ही उनकी मृत्यु हो गई। हरिवंश राय बच्चन जन्म से तो श्रीवास्तव थे, लेकिन फिर उन्होंने अपना काव्यात्मक नाम बच्चन अपने सरनेम के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और बाद में अमिताभ ने भी अपने पिता के इसी सरनेम को आगे बढ़ाया। दरअसल, अमिताभ बच्चन का असली नाम इंकलाब श्रीवास्तव था, लेकिन बाद में उनके पिता ने उनका नाम बदल दिया और जब अमिताभ ने बॉलीवुड में कदम रखा तो अपने पिता के काव्यात्मक सरनेम को अपनी पहचान बना लिया।

बेटे अमिताभ को पिता का पुनर्जन्म मानते थे हरिवंश राय बच्चन

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में पिछले दिनों आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद के साथ शिरकत की थी। इसी दौरान उन्होंने बिग बी के पिता यानी हरिवंश राय बच्चन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया कि जिस दिन अमिताभ बच्चन का जन्म होना था, हरिवंश राय बच्चन ने पत्नी तेजी से कहा कि उनके घर बेटे का जन्म होने वाला है और ये उनके पिता प्रताप नारायण श्रीवास्तव का पुनर्जन्म होगा।

आमिर खान ने किया था ये खुलासा

आमिर खान ने अमिताभ से इस दौरान पूछा, ‘क्या आपको वो दिन याद है जब आपका जन्म हुआ था?’ ये सुनकर अमिताभ पहले तो थोड़े चकित हुए फिर आमिर उनसे बोले- ‘अमित जी के पिता ने उनके जन्मदिन पर हुई घटनाओं के बारे में लिखा है।’ इसके बाद आमिर हरिवंश राय बच्चन की जीवनी का एक अंश पढ़ते हैं। इसमें लिखा था- ‘तेजी ने जब मुझे जगाया और कहा कि मुझे प्रसव पीड़ा हो रही है, वह एक ब्रह्म मुहूर्त था। जब उन्होंने मुझे जगाया, मैं एक जीवंत सपना देख रहा था और मैं उससे इतना प्रभावित हुआ कि तेजी के साथ साझा किए बिना नहीं रह पाया। आधी नींद की ही अवस्था में मैंने उससे कहा, ‘तेजी, तुन्हें बेटा ही होगा और मेरे पिता की आत्मा उसके रूप में आ रही है।’

तेजी सूरी से कैसे हुई हरिवंश राय बच्चन की शादी

केबीसी के दौरान ही बिग बी ने अपने माता-पिता की लव स्टोरी का भी जिक्र किया था और बताया था कि ये हरिवंश राय बच्चन की पहली नहीं बल्कि दूसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने उनकी मां तेजी बच्चन से शादी की थी।

बिग बी ने सुनाया था मां-बाबूजी की पहली मुलाकात का किस्सा

अपने माता-पिता की पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए बिग बी ने कहा था- ‘बरेली में बाबूजी के एक दोस्त रहते थे, उन्होंने बाबूजी को मिलने के लिए बुलाया। बाबूजी उनसे मिलने गए। डिनर के दौरान बाबूजी के दोस्त ने उनसे कविता सुनाने का अनुरोध किया। लेकिन, इससे पहले कि मेरे पिता कविता सुनाना शुरू करते उनके दोस्त ने अपनी पत्नी से मेरी मां (तेजी बच्चन) को बुलाने को कहा। वहीं बाबूजी की हमारी माताजी के साथ पहली मुलाकात हुई थी। मां के आने के बाद बाबूजी ने ‘क्या करूं संवेदना लेकर तुम्हारी’ कविता सुनाना शुरू किया और मां ये कविता सुनकर रो पड़ीं। पिताजी के दोस्त ने मां और पिताजी को कमरे में अकेला छोड़ दिया और खुद बाहर चले गए।’

1941 में हुई थी हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन की शादी

‘पिताजी के दोस्त थोड़ी देर बाद एक माला लेकर माला लेकर आए और उनसे कहा कि इसे उसे पहना दो। बस उसी दिन पिताजी ने तय कर लिया था कि अब वह अपनी आगे की जिंदगी हमारी माताजी के साथ बिताएंगे।’ हरिवंश राय बच्चन ने 1941 में तेजी बच्चन से शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे हुए, जिनका नाम अमिताभ और अजिताभ बच्चन रखा।

 

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

Previous Post

SC ने नेताओं को आईना दिखाते हुए कहा- EVM में छेड़छाड़ की बात सिर्फ हारने पर क्यों उठती है?

Next Post

इस अनाज के अद्भुत फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप, वजन घटाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने तक।

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
इस अनाज के अद्भुत फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप, वजन घटाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने तक।

इस अनाज के अद्भुत फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप, वजन घटाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने तक।

क्या सोशल मीडिया और OTT पर अश्लील सामग्री रोकने के लिए बनाया जाएगा कानून?

क्या सोशल मीडिया और OTT पर अश्लील सामग्री रोकने के लिए बनाया जाएगा कानून?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जनवरी, 2024

January 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मई, 2023

May 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 सितम्बर 2023

September 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 नवम्बर, 2023

November 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)