• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

आर. डी. बर्मन पुण्यतिथि: रोने की भी शुरुआत पंचम स्वर में की थी।

JANVEENA by JANVEENA
January 4, 2025
in मनोरंजन
0
आर. डी. बर्मन पुण्यतिथि: रोने की भी शुरुआत पंचम स्वर में की थी।

भारतीय फिल्मों के मॉर्डन संगीत के जनक कहे जाने वाले दिग्गज संगीतकार ‘आरडी बर्मन’ ने आज ही के दिन 1994 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज आरडी बर्मन यानी राहुल देव बर्मन की डेथ एनिवर्सरी है। अपने करियर में 3 नेशनल और 7 फिल्म फेयर अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके राहुल देव बर्मन ने अपनी कला से 2 पीढ़ियों के फिल्मों को संगीत से पोषित किया है। राहुल देव को फिल्मी दुनिया में ‘पंचम दा’ के नाम से पुकारा जाता रहा है। दा इसलिए कि बंगाल के थे और पंचम इसलिए क्योंकि सांसों के साथ ही संगीत की विरासत लेकर धरती पर आए थे।

संगीत परिवार में हुआ था जन्म

राहुल देव का जन्म 27 जून 1939 में कोलकाता में हुआ था। राहुल के पिता सचिन देब बर्मन और उनका पूरा परिवार संगीत की दुनिया में ही काम करता था। राहुल जब चंद महीनों के थे तो खूब रोया करते थे। राहुल के दादाजी ने नोटिस किया कि राहुल रोते भी पंचम स्वर में हैं। यहीं से उनका नाम पड़ा पंचम। ऐसा कहना ठीक नहीं होगा कि उस वक्त कौन जानता था कि ये बच्चा भारतीय फिल्मी दुनिया के संगीत को नए आयामों से पोषित करेगा। बल्कि ये कहना ठीक होगा कि राहुल देव बर्मन के पांव पालने में ही दिख गए थे। संगीत के परिवार में राहुल देव बड़े हुए और किशोर होने से पहले ही धुनें बनाने लगे। अपने पिता के लिए राहुल ने छोटी उम्र में एक गाना बनाया ‘मेरी टोपी पलट के आ’ तो उन्हें लगा कि मेरा बेटा एक दिन बड़ा संगीतकार बनेगा और हुआ भी ऐसा ही। महज 19 साल की उम्र में राहुल देव बर्मन ने अपनी पहली फिल्म ‘चलती का नाम गाड़ी’ (1958) में की थी। पहली ही फिल्म से राहुल देव बर्मन को संगीत की दुनिया के लोग पहचान गए। यहीं से शुरू हुई संगीत की ये यात्रा 101 फिल्मों तक जारी रही।

दर्जनों गानों ने पलटा समय का फेर

आरडी बर्मन ने अपने करियर में कई यादगार और शानदार गीत बनाए हैं। आरडी बर्मन के 50 से ज्यादा ऐसे गाने हैं जो समय के फेर से ऊपर निकल गए और आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इनमें से कई गाने हैं जो 3 पीढ़ियों से लोगों की जुबान पर चढ़े हैं। इनमें ‘हमें तुमसे प्यार कितना’, ‘मेरी भीगी भीगी सी’, ‘ओ मेरे दिल के चौन’, ‘रिमझिम गिरे सावन’, ‘तुम आ गए हो’, ‘रैना बीती जाए’ समेत दर्जनों सदाबहार गाने शामिल हैं। आरडी बर्मन को ‘बीती न बिताए रैना’, ‘क्या हुआ तेरा वादा’ और ‘मेरा कुछ सामान’ गानों के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ‘सनम तेरी कसम’, ‘मासूम’, ‘1942 ए लव स्टोरी’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते और 7 से ज्यादा नॉमिनेशन्स भी हासिल किए। आरडी बर्मन कला में जितने जहीन और संवेदनशील थे असल जिंदगी में उससे उलट हीरोइक पर्सनालिटी के मालिक थे। आरडी बर्मन की निजी जिंदगी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं रही। राहुल देव बर्मन की प्रेम कहानी संगीत की दुनिया की क्वीन रहीं आशा भोसले से खूब मशहूर रही। हालांकि आरडी बर्मन ने आशा भोसले से दूसरी शादी रचाई थी।

फिल्मी रही निजी जिंदगी की कहानी

1960 के दशक में आरडी बर्मन से एक लड़की को प्यार हो गया। नाम था रीता पटेल। रीता और आरडी बर्मन ने 1966 में शादी कर ली। लेकिन दोनों की ये शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और 1971 में आरडी बर्मन ने तलाक ले लिया। इसी दौरान आरडी बर्मन की मुलाकात आशा भोसले से हुई और उन्हें प्यार हो गया। हालांकि आशा भोसले भी शादीशुदा थीं लेकिन बाद में उन्होंने भी अपने पति से रास्ते अलग कर लिए। आरडी बर्मन ने आशा को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन आशा ने मना कर दिया। सालों तक आरडी बर्मन अपने प्रपोजल के लिए आशा की हां का इंतजार करते रहे और आखिर में जीत भी गए। आशा भोसले ने आरडी बर्मन के साथ शादी करने का फैसला लिया। आरडी बर्मन ने 1980 में आशा भोसले से दूसरी शादी रचा ली। आरडी बर्मन की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। आरडी बर्मन ने आज ही के दिन 1994 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आरडी बर्मन का काम आज भी लोगों के कानों में शहद घोलता है और संगीत की दुनिया उनकी विरासत से समृद्ध है।

 

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

Previous Post

प्रोटीन की कमी: जब शरीर में प्रोटीन की कमी होती है, तो दिखते हैं ये लक्षण, इन्हें नजरअंदाज करना बिल्कुल न करें।

Next Post

क्या चाय सच में सेहत के लिए फायदेमंद है? यूएस FDA ने दी हरी झंडी।

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
क्या चाय सच में सेहत के लिए फायदेमंद है? यूएस FDA ने दी हरी झंडी।

क्या चाय सच में सेहत के लिए फायदेमंद है? यूएस FDA ने दी हरी झंडी।

महिला स्वास्थ्य: महिलाओं के लिए ये सुपरफूड्स हैं वरदान, आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें।

महिला स्वास्थ्य: महिलाओं के लिए ये सुपरफूड्स हैं वरदान, आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2023

May 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मई, 2023

May 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2024

May 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

April 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)