• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

IND vs ENG: पहले ODI से पहले टीम मैनेजमेंट में बढ़ी चिंता, नागपुर में कौन होगा टीम इंडिया का विकेटकीपर?

JANVEENA by JANVEENA
February 5, 2025
in खेल
0
IND vs ENG: पहले ODI से पहले टीम मैनेजमेंट में बढ़ी चिंता, नागपुर में कौन होगा टीम इंडिया का विकेटकीपर?

IND vs ENG: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं। इसी क्रम में भारत और इंग्लैंड ICC टूर्नामेंट से पहले वनडे सीरीज में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। टीम इंडिया करीब 6 महीने बाद वनडे मैच खेलने उतरेगी। पिछले साल सितंबर में श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया की ये पहली वनडे सीरीज होगी। इस सीरीज में भारतीय टीम जीत हासिल कर बुलंद हौसले के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में शिरकत करना चाहेगी। हालांकि भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा क्योंकि तीनों मैचों में जसप्रीत बुमराह का खेलना लगभग नामुमकिन लग रहा है। ऐसे में टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी का सारा दारोमदार अर्शदीप सिंह और 15 महीने बाद वनडे में वापसी कर रहे मोहम्मद शमी के कंधों पर होगा।

भारत के सामने दूसरी बड़ी समस्या विकेटकीपर-बल्लेबाज को लेकर होगी। वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पहले भारतीय टीम 4 फरवरी को नागपुर प्रैक्टिस के लिए पहुंची तो विकेटकीपर ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी ज्यादा की जबकि केएल राहुल ने विकेटकीपिंग में ज्यादा हाथ आजमाया। ऐसे में प्लेइंग इलेवन के लिए दोनों में से किसी एक को चुनने का फैसला काफी मुश्किल होगा। पंत के पास बल्लेबाजी से किसी भी समय मैच का पासा पलटने की काबिलियत है तो वही इस प्रारूप में राहुल ज्यादा भरोसेमंद बल्लेबाज है।

दोनों विकेटकीपर ने जमकर की प्रैक्टिस 

पंत और केएल ने प्रैक्टिस के दौरान जमकर पसीना बहाया। राहुल हालांकि इस दौरान ज्यादा मेहनत करते दिखे। उन्होंने बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग का अभ्यास भी किया। पंत का पूरा ध्यान बल्लेबाजी पर था। वह स्पिनरों के खिलाफ बड़े शॉट खेलने का अभ्यास कर रहे थे। हालांकि केएल के विकेटकीपिंग अभ्यास से लगा कि वह प्लेइंग इलेवन में जगह पाने के मजबूत दावेदार है। वैसे भी पंत वनडे में अब तक उस काबिलियत को नहीं दर्शा सके हैं, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। ऐसे में केएल को मौका मिलने की ज्यादा संभावना नजर आ रही है। राहुल ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 452 रन बनाए थे और विकेटकीपिंग भी की थी। उस समय हालांकि पंत चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। वह कार दुर्घटना की चोट से उबर रहे थे। श्रीलंका के खिलाफ भारत की पिछली वनडे सीरीज में राहुल ने पहले दो मैचों में विकेटकीपिंग करने के साथ कुल 31 रन बनाए थे। पंत ने तीसरा मैच खेला था लेकिन केवल 6 रन ही बना सके थे।

 

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

Previous Post

शहद में भिगोकर आंवला का सेवन है रामबाण, मिलते हैं अनेक स्वास्थ्य लाभ

Next Post

शाहरुख के साथ पहली फिल्म से बदली किस्मत, फिर 50,000 करोड़ के मालिक पर आया दिल

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
शाहरुख के साथ पहली फिल्म से बदली किस्मत, फिर 50,000 करोड़ के मालिक पर आया दिल

शाहरुख के साथ पहली फिल्म से बदली किस्मत, फिर 50,000 करोड़ के मालिक पर आया दिल

थिएटर में नहीं चली राम चरण की ये फिल्म, अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें स्ट्रीमिंग की तारीख और प्लेटफॉर्म

थिएटर में नहीं चली राम चरण की ये फिल्म, अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें स्ट्रीमिंग की तारीख और प्लेटफॉर्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अगस्त, 2023

August 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 दिसम्बर, 2023

December 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2023

April 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)