• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

जगजीत सिंह की जिंदगी में आए थे दुखों के तूफान, फिर उन्होंने गाया ऐसा अमर गीत जो सबको छू गया

JANVEENA by JANVEENA
February 8, 2025
in मनोरंजन
0
जगजीत सिंह की जिंदगी में आए थे दुखों के तूफान, फिर उन्होंने गाया ऐसा अमर गीत जो सबको छू गया

गजल सम्राट जगजीत सिंह की आज 84वीं जयंती है। कभी अपनी आवाज से ऑडीटोरियम में सिसकियां भर देने वाले जगजीत सिंह ने 10 अक्तूबर 2011 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जगजीत सिंह ने अपनी जिंदगी में गजलों को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया। यही कारण रहा कि जगजीत को गजल सम्राट कहा गया। जगजीत सिंह की आवाज में इतना दर्द था कि उसे सुनकर लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाते थे। लेकिन ये दर्द बेहद अजीज लोगों की जिंदगी लेकर गले में उतरा था।

राजस्थान में हुआ था जन्म

राजस्थान के श्रीगंगानगर में आज ही के दिन 1941 को जन्मे जगजीत सिंह ने बचपन से ही संगीत की तालीम ली थी। क्लासिकल म्यूजिक में बचपन से ही अपनी आवाज को धार दे रहे जगजीत सिंह ने उस्ताद जमाल खान और पंडित छगनलाल शर्मा से संगीत की शिक्षा हासिल की। यहां जगजीत सिंह ने खयाल, ठुमरी और ध्रुपद जैसे गायन का अभ्यास किया। इसके बाद डीएवी कॉलेज से पढाई करने के बाद जलधंर के विश्वविद्यालय से मास्टर्स की शिक्षा हासिल की। यहीं से जगजीत सिंह को ऑल इंडिया रेडियो से जुड़ने का मौका मिला। ऑल इंडिया रेडियो के एक क्लासिकल प्रोग्राम में गाया और लोगों के दिलों में जगह बनाई। साल 1962 में जगजीत सिंह ने एक स्वागत गीत बनाया और तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद से मिलने पहुंचे तो सुना दिया। इसके बाद मुंबई आ गए। यहां 70 औक 80 के दशक में अपनी पत्नी चित्रा सिंह के साथ गजल गाया करते थे। यहां जगजीत ने खूब संगीत बनाया और एक बेहतरीन सिंगर के तौर पर अपनी जमीन तैयार कर ली।

शोहरत का फलक चूमते ही लगा झटका

जगजीत सिंह 80 के दशक में एक सुपरस्टार सिंगर बन गए थे और उनकी गजलों के लिए भारत समेत विदेशों से भी खूब मांग आती थी। जगजीत सिंह अपनी पत्नी चित्रा सिंह के साथ स्टेज पर जाते और लोगों को खुश कर देते। शोहरत के खास मुकाम पर पहुंचने के बाद जगजीत सिंह काफी खुश थे तभी दुखों का पहाड़ उनके ऊपर टूट पड़ा। साल 1990 में जगजीत सिंह के 18 साल के बेटे विवेक का एक मोटर कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। इस हादसे ने जगजीत और उनकी पत्नी चित्रा को पूरी तरह तोड़कर रख दिया। इस दुख के बाद जगजीत की पत्नी फिर कभी स्टेज पर नहीं लौटीं। इतना ही नहीं जगजीत की गजलों में भी दुख टपका करता था। इस हादसे के बाद जगजीत के हर गाने में दर्द का समुंदर उमड़ने लगा और जो भी सुनता बिना सिसके नहीं रह पाता। जगजीत भले ही फेमस हो रहे थे लेकिन कभी खुश नहीं रहे। जवान बेटे की मौत ने जगजीत की सारी हंसी छीन ली। इसके बाद जगजीत को 1998 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साल 2006 में उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिया गया था। साल 2011 में जगजीत सिंह का गुलाम अली के साथ एक कॉन्सर्ट शेड्यूल किया गया था। लेकिन इस कॉन्सर्ट से पहले ही जगजीत सिंह की तबीयत बिगड़ गई और इसी साल उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

गजलों से याद करेगा जमाना

जगजीत सिंह भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए हों, लेकिन अभी भी उनकी कला और गाने धरती पर मौजूद हैं। साथ ही जगजीत की याद दिलाते रहते हैं। जगजीत के बाद फिर कोई दूसरा उनके स्तर का गजल गायक भारत ने नहीं देखा। सभी जगजीत के संगीत को सलाम करते रहे। आज भी जगजीत सिंह अपने गानों और गजलों को लेकर अमर हो गए हैं। जगजीत सिंह की जयंती पर फैन्स उन्हें याद करते हैं। आज भी दशकों बाद जगजीत की गजल कानों में पड़ते ही मन मुस्कुराने लगता है। जगजीत सिंह की कुछ खास गजलों में ‘होश वालों को खबर क्या’, ‘होठों से छू लो तुम’, ‘कागज की कश्ती’, ‘चुपके चुपके रात दिन’, ‘तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो’, ‘तुमको देखा तो ये खयाल आया’ शामिल हैं।

 

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

Previous Post

कैसे देखें दूसरा ODI मैच? जानें तारीख, समय और दोनों टीमों के स्क्वाड की पूरी जानकारी

Next Post

बदलते मौसम में सर्दी-खांसी को दूर करने के लिए ये 9 एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड, जो किफायती भी हैं

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
बदलते मौसम में सर्दी-खांसी को दूर करने के लिए ये 9 एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड, जो किफायती भी हैं

बदलते मौसम में सर्दी-खांसी को दूर करने के लिए ये 9 एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड, जो किफायती भी हैं

सूरजकुंड मेला पर जाने का प्लान है? जानें तारीख और टिकट की कीमत के बारे में पूरी जानकारी

सूरजकुंड मेला पर जाने का प्लान है? जानें तारीख और टिकट की कीमत के बारे में पूरी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जनवरी, 2024

January 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 21 मई, 2024

May 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2023

April 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)