• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 17, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

WPL 2025 Points Table: मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के करीब, यूपी वॉरियर्स की उम्मीदें खत्म

JANVEENA by JANVEENA
March 7, 2025
in खेल
0
WPL 2025 Points Table: मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के करीब, यूपी वॉरियर्स की उम्मीदें खत्म

Women’s Premier League 2025 Points Table: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल में एक और मैच अपने नाम कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही अंक तालिका में उसके 8 अंक हो गए हैं, अब टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। साथ ही अपनी प्लेऑफ में जाने की संभावनाओं को और भी मजबूत कर लिया है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी भी नंबर एक पर बनी हुई है। इस बीच यूपी वॉरियर्स की कहानी अब करीब करीब खत्म हो गई है। टीम अंक तालिका में सबसे नीचे के पायदान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स नंबर एक और मुंबई इंडियंस दूसरे नंबर पर पहुंची

डब्ल्यूपीएल की मौजूदा अंक तालिका की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स इस वक्त टॉप पर है। टीम ने 7 मैच खेलकर उसमें से 5 जीते हैं और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। उसके पास दस अंक हैं, वहीं टीम का नेट रन रेट भी प्लस 0.482 का है। इसके बाद अब दूसरे नंबर पर गुजरात जायंट्स को हटाकर मुंबई इंडियंस ने यहां पर कब्जा कर लिया है। मुंबई इंडियंस ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, इसमें से चार मैच टीम ने जीते हैं और 2 में उसे हार मिली है। टीम के पास आठ अंक हैं। टीम का नेट रन रेट इस जीत के बाद बढ़का प्लस 0.267 हो गया है। गुजरात जायंट्स की टीम अब तीसरे नंबर पर चली गई है। इस टीम ने अब तक 6 मैच खेलकर उसमें से तीन जीते हैं और तीन में ही उसे हार मिली है। टीम के पास 6 अंक हैं और उसका नेट रन रेट प्लस 0.357 का है।

आरसीबी की भी हालत खराब, यूपी वॉरियर्स आखिरी नंबर पर

इस बीच आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अंक तालिका में नंबर 4 पर है। आरसीबी ने अब तक 6 मैच खेल लिए हैं, लेकिन इसमें से उसे केवल दो में ही जीत मिली है। उसके पास चार अंक हैं, क्यों​कि टीम अब तक चार मैच हार चुकी है। टीम का नेट रन रेट माइनस 0.244 का है। बात अगर यूपी वॉरियर्स की करें तो आज की हार के बाद टीम को और भी ज्यादा नुकसान हुआ है। टीम ने 7 में से केवल दो ही मैच अपने नाम किए हैं। पांच में उसे हार मिली है। इस मैच में मिली हार के बाद टीम का नेट रन रेट माइनस में 0.785 का हो गया है।

मुं​बई ने 6 विकेट से शानदार तरीके से जीता मैच

जहां तक इस मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 150 रन ही बना सकी। टीम को शुरुआत तो अच्छी मिली थी, लेकिन इसके बाद एक एक टीम के विकेट गिरते रहे और टीम बड़ा स्कोर करने से चूक गई। सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वोल ने 33 बॉल पर 55 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन दूसरी कोई भी बल्लेबाज उनके साथ टिककर नहीं खेल पाई। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.3 ओवर में ही चार विकेट पर 153 रन बनाकर छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज हीली मैथ्यूज ने 46 बॉल पर 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

 

READ ALSO

IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में बारिश बिगाड़ सकती है खेल, सीरीज जीतने की उम्मीदों पर मंडराया खतरा

‘रील बनाने के चक्कर में ठुक जाओगे’, वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी, VIDEO वायरल

Previous Post

Tulsi for Respiratory Health: सांस संबंधी समस्याओं में फायदेमंद, तुलसी के सेवन से मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ!

Next Post

“और कितना इंस्पायर करेंगे?” – परिणीति चोपड़ा ने पति पर लुटाया प्यार

Related Posts

IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में बारिश बिगाड़ सकती है खेल, सीरीज जीतने की उम्मीदों पर मंडराया खतरा
खेल

IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में बारिश बिगाड़ सकती है खेल, सीरीज जीतने की उम्मीदों पर मंडराया खतरा

October 17, 2026
‘रील बनाने के चक्कर में ठुक जाओगे’, वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी, VIDEO वायरल
खेल

‘रील बनाने के चक्कर में ठुक जाओगे’, वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी, VIDEO वायरल

October 16, 2026
शाई होप के तूफानी शतक से वेस्टइंडीज ने मचाया धमाल, भारत के सामने 248 रन का विशाल लक्ष्य
खेल

शाई होप के तूफानी शतक से वेस्टइंडीज ने मचाया धमाल, भारत के सामने 248 रन का विशाल लक्ष्य

October 15, 2026
सचिन तेंदुलकर के 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल, विराट कोहली और जो रूट के सामने भी बड़ी चुनौती
खेल

सचिन तेंदुलकर के 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल, विराट कोहली और जो रूट के सामने भी बड़ी चुनौती

October 14, 2026
W-W-W! हसन महमूद की ऐतिहासिक टेस्ट हैट्रिक, बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने
खेल

W-W-W! हसन महमूद की ऐतिहासिक टेस्ट हैट्रिक, बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

October 13, 2026
रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह का शतक, शमी के 4 विकेट और जडेजा के 80 रन, कई भारतीय सितारों ने दिखाया दम
खेल

रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह का शतक, शमी के 4 विकेट और जडेजा के 80 रन, कई भारतीय सितारों ने दिखाया दम

October 13, 2026
Next Post
“और कितना इंस्पायर करेंगे?” – परिणीति चोपड़ा ने पति पर लुटाया प्यार

"और कितना इंस्पायर करेंगे?" – परिणीति चोपड़ा ने पति पर लुटाया प्यार

बड़ा ऐलान! भारत इन 2 टीमों के साथ खेलेगा ट्राई सीरीज, शेड्यूल जारी

बड़ा ऐलान! भारत इन 2 टीमों के साथ खेलेगा ट्राई सीरीज, शेड्यूल जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 फरवरी, 2024

February 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अगस्त, 2023

August 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जून, 2023

June 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)