• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

34 साल के इंग्लिश ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, दो बार फाइनल में दिखाया था जलवा।

JANVEENA by JANVEENA
March 19, 2025
in खेल
0
34 साल के इंग्लिश ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, दो बार फाइनल में दिखाया था जलवा।

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

धाकड़ ऑलराउंडर जोश कोब ने प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। रिटायरमेंट के बाद अब जोश वारविकशायर में बॉयज एकेडमी के प्रमुख के रूप में नई भूमिका निभाएंगे। कोब, जिन्होंने 17 साल के करियर में 13000 से अधिक रन बनाए, क्लब की सबसे होनहार युवा प्रतिभा के डेवलेपमेंट और प्रगति की देखरेख करेंगे। वारविकशायर की एकेडमी ने हाल के सालों में जैकब बेथेल, डैन मूसली, रॉब येट्स और सैम हैन जैसे खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हमजा शेख और ताज अली को भी तैयार किया है।

जोश कोब ने 2007 में महज 17 साल की उम्र में लीसेस्टरशायर से अपने करियर का आगाज किया था और 448 प्रोफेशनल मैच खेले। उन्होंने बतौर ऑफ स्पिन गेंदबाज 133 विकेट अपने नाम किए। साल 2008 में वह पहली बार उस समय सुर्खियों में आए जब उन्होंने लॉर्ड्स में मिडिलसेक्स के खिलाफ नाबाद 148 रनों की पारी खेली और अपनी टीम के लिए सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बने।

2 बार फाइनल में जीता P.O.M. अवॉर्ड 

उन्होंने नॉर्थम्पटनशायर और वॉर्सेस्टरशायर का भी प्रतिनिधित्व किया। वह 2013 में ढाका ग्लेडिएटर्स के साथ बांग्लादेश प्रीमियर लीग के विजेता भी रहे और हंड्रेड में वेल्श फायर की कप्तानी भी की। इसके अलावा वह दो बार T20 ब्लास्ट फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए।

34 साल के कोब के पास रेड और व्हाईट बॉल क्रिकेट का काफी अनुभव है। वह लीसेस्टरशायर और नॉर्थम्पटनशायर दोनों की व्हाईट बॉल टीमों की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर में इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ सलाहकार कोच के रूप में दो सप्ताह काम किया था।

क्रिकेट ने बहुत कुछ दिया

कोब ने रिटायरमेंट लेने के बाद कहा कि 18 साल पहले डेब्यू के बाद से यह सफर काफी उतार-चढ़ाव के साथ बेहद आनंददायक रहा है। वह उन लोगों के बेहद आभारी हैं जिनसे वह मिले, जिन जगहों की यात्रा की और पिछले कुछ सालों में जो यादें बनी। क्रिकेट ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। 18 साल की उम्र में लॉर्ड्स में अपना पहला शतक बनाना और दो बार T20 ब्लास्ट फाइनल जीतना कुछ ऐसी यादें हैं जिन्हें वह हमेशा संजो कर रखेंगे।

वारविकशायर के एथलीट परफॉरमेंस हेड पॉल ग्रीथम ने जोश कोब की तारीफ में कहा कि उसके पास बहुत अनुभव है, वह जानता है कि एकेडमी से प्रोफेशनल क्रिकेट में जाने और सफल करियर बनाने के लिए क्या करना पड़ता है। और वह कप्तानी का भरपूर अनुभव रखने वाला लीडर है, जिसमें हाल ही में (साल 2022 में) वेल्श फायर के साथ द हंड्रेड में कप्तानी का अनुभव भी शामिल है।

Previous Post

फूट-फूटकर रोईं दीपिका कक्कड़, ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में हुआ कुछ ऐसा।

Next Post

NZ vs PAK मैच के लिए अब नहीं करनी होगी नींद की कुर्बानी, बदले हुए समय पर शुरू होगा तीसरा T20I।

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
NZ vs PAK मैच के लिए अब नहीं करनी होगी नींद की कुर्बानी, बदले हुए समय पर शुरू होगा तीसरा T20I।

NZ vs PAK मैच के लिए अब नहीं करनी होगी नींद की कुर्बानी, बदले हुए समय पर शुरू होगा तीसरा T20I।

ओरी की गिरफ्तारी पर दिखी असली दोस्ती, अनन्या से सारा अली खान तक सबने रखा मौन।

ओरी की गिरफ्तारी पर दिखी असली दोस्ती, अनन्या से सारा अली खान तक सबने रखा मौन।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 दिसम्बर, 2023

December 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अगस्त, 2023

August 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)