• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

बॉलीवुड फिल्म जिसने चीन में भड़काई थी फेमिनिज्म की लहर, बॉक्स ऑफिस पर बरसे थे करोड़ों!

JANVEENA by JANVEENA
March 27, 2025
in प्रमुख समाचार
0
बॉलीवुड फिल्म जिसने चीन में भड़काई थी फेमिनिज्म की लहर, बॉक्स ऑफिस पर बरसे थे करोड़ों!

आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल बॉलीवुड इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म है। इस फिल्म में आमिर खान ने 60 साल के बुजुर्ग पहलवान महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि चीन और जापान में भी कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। कमाई के साथ ही ये फिल्म चीन में फैमिनिज्म की आग को बढ़ाने में भी मददगार साबित हुई थी। इस फिल्म ने चीन में फैमिनिज्म की ऐसी आग भड़काई थी कि इतिहास रच गया। इस फिल्म ने चीन से अकेले महज 2 हफ्ते में ही 990 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली थी।

चीन से ही कमा डाले थे 1300 करोड़ रुपये

आमिर खान ने हाल ही में ‘जस्ट टू फिल्मी’ नाम के चैनल को इंटरव्यू दिया है जिसमें आमिर खान ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आमिर खान ने बताया कि वे इस फिल्म को शुरुआत में करने के लिए तैयार नहीं थे। क्योंकि वे 60 साल के बूढे व्यक्ति का किरदार नहीं प्ले करना चाहते थे। लेकिन बाद में आमिर ने ये फैसला बदल दिया और फिल्म ने इतिहास रच दिया। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो इस फिल्म ने चीन में ही 1305 करोड़ रुपयों की कमाई कर डाली थी। भारत में इस फिल्म ने 307 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं इस फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2070 करोड़ रहा था। ये बॉलीवुड इतिहास की कमाई का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पुष्पा और पठान जैसी सुपरहिट फिल्में भी इस फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई हैं।

चीन में भड़काई फैमिनिज्म की आग

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भारत के बाहर भी एक बड़े हीरो के तौर पर पहचाने जाते हैं। चीन और जापान में आमिर खान की फिल्में पहले भी मोटी कमाई कर चुकी हैं। आमिर की फिल्में धूम-3 ने 3.2 मिलियन डॉलर्स और पीके ने 20 मिलियन डॉलर्स से ज्यादा की कमाई चीन में की थी। इसके बाद दंगल जब चीन में रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया। इस फिल्म ने चीन में चल रही फैमिनिज्म की बयार को हवा दी थी। इस फिल्म को महिला सशक्तीकरण में बड़े बदलाव के तौर पर देखा गया था।

पुरुषों की दुनिया में सफल होने वाली लड़कियों और महिलाओं की कहानियों को चीन में हमेशा से ही उत्साहपूर्ण तरीके से जगह मिली है। डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म जूटोपिया ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ 236 मिलियन डॉलर की कमाई की, जिसका मुख्य कारण इसकी ‘छोटे शहर की लड़की बड़े शहर में सफल होती है’ वाली कहानी थी। ऐसे देश में जहां महिलाओं को सफलता पाने के लिए उच्च उम्मीदों और कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और जहां फिल्म देखने वाले दर्शकों में आधे से अधिक महिलाएं हैं। दंगल की कहानी एक ग्रामीण गांव की युवा महिलाओं के बारे में है जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर विशेष रूप से पुरुष-प्रधान खेल में श्रेष्ठता हासिल करती हैं। जिसने चीनी फिल्म देखने वालों को प्रभावित किया। इसको लेकर चीन के लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

ये हैं भारत की 5 सबसे बड़ी कमाऊ फिल्में

बता दें कि भारत की 5 सबसे बड़ी कमाऊ फिल्मों की बात की जाएगी तो दंगल का नाम सबसे पहले आएगा। दंगल ने 2070 करोड़ रुपयों की वर्ल्डवाइड कमाई के साथ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर प्रभास स्टारर फिल्म बाहुबलि है। आईएमडीबी के मुताबिक 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 1742 करोड़ रुपयों की वर्ल्डवाइड कमाई की थी। तीसरे नंबर पर पुष्पा-2 रहा है। अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म ने 1640 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। वहीं आरआरआर चौथे नंबर पर है। अपने गाने नाटू नाटू के लिए ऑस्कर जीत चुकी इस फिल्म ने 1250 करोड़ रुपयों की कमाई की है। वहीं यश स्टारर फिल्म केजीएफ चैप्टर-2 कमाई के मामले में पांचवें नंबर पर है और 1176 की वर्ल्डवाइड कमाई कर चुकी है।

 

READ ALSO

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी

Previous Post

Heart Attack In Children: बच्चों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं हार्ट अटैक का संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज!

Next Post

Birthday Special: इन 6 सुपरहिट फिल्मों ने रामचरण तेजा को बनाया ग्लोबल सुपरस्टार!

Related Posts

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे
प्रमुख समाचार

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे

November 5, 2026
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी
प्रमुख समाचार

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी

November 4, 2026
‘रामायण’ में उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर के साथ काम करने को बताया खास अनुभव
प्रमुख समाचार

‘रामायण’ में उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर के साथ काम करने को बताया खास अनुभव

October 30, 2026
‘रावण पूरी तरह बुरा नहीं है’, साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया में बहस तेज
प्रमुख समाचार

‘रावण पूरी तरह बुरा नहीं है’, साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया में बहस तेज

October 29, 2026
ट्रोलिंग पर एआर रहमान का जवाब, बोले- ‘रॉकस्टार और स्लमडॉग मिलियनेयर की सफलता के भरोसे नहीं रह सकता’
प्रमुख समाचार

ट्रोलिंग पर एआर रहमान का जवाब, बोले- ‘रॉकस्टार और स्लमडॉग मिलियनेयर की सफलता के भरोसे नहीं रह सकता’

October 27, 2026
दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मीका सिंह बोले- हर कलाकार सम्मान का हकदार
प्रमुख समाचार

दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मीका सिंह बोले- हर कलाकार सम्मान का हकदार

October 26, 2026
Next Post
Birthday Special: इन 6 सुपरहिट फिल्मों ने रामचरण तेजा को बनाया ग्लोबल सुपरस्टार!

Birthday Special: इन 6 सुपरहिट फिल्मों ने रामचरण तेजा को बनाया ग्लोबल सुपरस्टार!

ODI सीरीज से पहले पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी की अचानक हुई स्क्वाड में एंट्री!

ODI सीरीज से पहले पाकिस्तान टीम में बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी की अचानक हुई स्क्वाड में एंट्री!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक),14 मई, 2024

May 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जनवरी, 2024

January 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अगस्त, 2023

August 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जुलाई, 2023

July 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)