• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

SRH vs LSG Match Prediction: हैदराबाद या लखनऊ, कौन मारेगा बाजी? इस टीम का पलड़ा रहेगा भारी!

JANVEENA by JANVEENA
March 27, 2025
in खेल
0
SRH vs LSG Match Prediction: हैदराबाद या लखनऊ, कौन मारेगा बाजी? इस टीम का पलड़ा रहेगा भारी!

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

आईपीएल के 18वें सीजन का 7वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी जहां पैट कमिंस संभाल रहे हैं, तो वहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी ऋषभ पंत के कंधों पर होगी। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के पास एक से एक मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं तो ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा और किसे मिल सकती है जीत।

SRH vs LSG: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की में खेले जाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर गेंदबाजों के लिए खुद को बचाना काफी मुश्किल भरा काम होता है। वहीं पिछले सीजन में यहां पर खेले गए 7 मैचों में से एक मुकाबला जहां बारिश की वजह से धुल गया था तो वहीं 7 पारियों में स्कोर 200 से ज्यादा बनते हुए देखने को मिला था। टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी का चुनाव करना आसान काम नहीं रहने वाला है क्योंकि यदि वह पहले बल्लेबाजी करती हैं तो उन्हें कम से कम 250 के लगभग का स्कोर देखना होगा।

दोनों टीमों के बीच अभी तक ऐसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबले में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 4 मैच खेले गए हैं, जिसमें से लखनऊ की टीम ने तीन बार मैच को अपने नाम किया है तो वहीं हैदराबाद की टीम सिर्फ एक बार ही जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी है। दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत साल 2022 में हुई थी जिसमें लखनऊ को 12 रनों से जीत हासिल हुई। वहीं इसके बाद साल 2023 में दोनों टीमों के बीच 2 बार भिड़ंत देखने को मिली थी, उसमें लखनऊ की टीम 5 और 7 विकेट से दोनों मैच को अपने नाम करने में कामयाब हुई थी। पिछले सीजन हैदराबाद और लखनऊ के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने एकतरफा 10 विकेट से जीत हासिल की थी।

संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद – अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम जम्पा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स – मिचेल मार्श, एडन माक्ररम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह।

ट्रेविस हेड पर रहेंगी नजरें

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रेविस हेड पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें उन्होंने सीजन की शुरुआत भी काफी शानदार तरीके से की है। हेड ने पहले मुकाबले में सिर्फ 31 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उनके बल्ले से 9 चौके और तीन छक्के देखने को मिले थे। यदि हेड पिच पर टिक हैं तो ऐसे में वह मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा कर देंगे।

कौन जीत सकता है ये मुकाबला

इन सभी आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए और दोनों टीमों के मौजूदा फॉर्म को देखा जाए तो उसमें सनराइजर्स हैदराबाद टीम का पलड़ा काफी भारी दिखाई दे रहा है। भले ही हेड टू हेड रिकॉर्ड में लखनऊ की टीम भारी दिख रही हो लेकिन पिछले सीजन से अब तक सनराइजर्स ने जिस तरह का खेल बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दिखाया है उसके बाद उनको रोकना किसी भी दूसरी टीम के लिए काफी मुश्किल भरा रहा है।  हालांकि क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है। ऐसे में इस खेल में किसी भी चीज का अनुमान लगा पाना मुश्किल जरूर है।

Previous Post

रियान पराग कप्तानी में बुरी तरह फ्लॉप, राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद दी ये सफाई।

Next Post

Wayanad Trip: पार्टनर के साथ वायनाड घूमने का सपना होगा पूरा, IRCTC लाया शानदार टूर पैकेज!

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
Wayanad Trip: पार्टनर के साथ वायनाड घूमने का सपना होगा पूरा, IRCTC लाया शानदार टूर पैकेज!

Wayanad Trip: पार्टनर के साथ वायनाड घूमने का सपना होगा पूरा, IRCTC लाया शानदार टूर पैकेज!

गन्ने का जूस इन लोगों के लिए जहर! बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा।

गन्ने का जूस इन लोगों के लिए जहर! बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 दिसम्बर, 2023

December 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मार्च, 2024

March 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2024

April 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 नवम्बर, 2023

November 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)