• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

एक बार दी मात, लेकिन दोबारा हुआ ब्रेस्ट कैंसर; अब हसीना की इस बात पर राजकुमार ने किया दिल छूने वाला बयान

JANVEENA by JANVEENA
April 10, 2025
in प्रमुख समाचार
0
एक बार दी मात, लेकिन दोबारा हुआ ब्रेस्ट कैंसर; अब हसीना की इस बात पर राजकुमार ने किया दिल छूने वाला बयान

एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी और फिल्म मेकर ताहिरा कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी लाइफ अपडेट साझा करती रहती हैं। वो अपनी हेल्थ के बारे में भी अपने चाहने वालों को जानकारी देती रहती हैं। अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली ताहिरा ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें दोबारा ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। वो एक बार कैंसर से पहले ही जंग जीत चुकी हैं, लेकिन अब एक बार फिर इसका शिकार होना कोई आम बात नहीं है। ये पोस्ट वायरल हो गया और एक्ट्रेस के दोस्त, परिवार के लोग और कई फैंस उनके सपोर्ट में आ गए और उनके जल्द ठीक होने कामना करने लगे। कई लोगों ने उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश भी की। अब ऐसे रिएक्शन देखकर वो कुछ बेहतर महसूस कर रही हैं और लोगों को धन्यवाद कहने के साथ ही अपना हेल्थ अपडेट साझा किया है।

7 साल बाद दोबारा हुई बीमारी

दरअसल ताहिरा कश्यप को सात साल बाद दोबारा ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। एक्ट्रेस ने इसका इलाज शुरू कर दिया है। हालिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि वो उपचार के बाद घर आ गई हैं और अभी इससे रिकवर होने में लगी हुई हैं। ताहिरा ने बुधवार को एक अपडेट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सूरजमुखी का फूल पकड़े हुए अपनी एक खूबसूरत तस्वीर भी पोस्ट की। पोस्ट में उन्होंने अपने ब्रेस्ट कैंसर के फिर से उभरने की खबर बताने के बाद मिले अपार प्यार और प्रार्थनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

ताहिरा ने लोगों को दिया अपडेट

ताहिरा ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आप सभी के प्यार और प्रार्थनाओं का आनंद ले रही हूं! वे जादुई हैं। शुक्रिया, शुक्रिया, शुक्रिया! घर वापस आ गई हूं और ठीक हो रही हूं। मैं आप में से कुछ लोगों को जानती हूं जो प्रार्थना कर रहे हैं और बहुत से ऐसे हैं जिन्हें मैं नहीं जानती और फिर भी मैं आपकी सारी अच्छाइयों को अनुग्रह के साथ स्वीकार करती हूं, इसी तरह आप में से कुछ लोग मुझे जानते हैं और कुछ शायद नहीं जानते हों, लेकिन मैं आप सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त करती हूं। और जब ऐसा संबंध बनता है जो वास्तविक रिश्ते से परे होता है तो उसे मानवता कहते हैं जो आध्यात्मिकता का सर्वोच्च रूप है।’

लोगों का रिएक्शन

निर्देशक के इस पोस्ट पर भी प्यार की बारिश होने लगी। अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘मैं हर दिन तुम्हारे लिए प्रार्थना कर रही हूं।’ राजकुमार राव ने भी ताहिरा का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने लिखा, ‘अब तक की सबसे मजबूत लड़की। ताहिरा, तुम्हें ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं।’ ट्विंकल खन्ना ने उन्हें बड़ा सा हग भेजा। आयुष्मान खुराना, देवर अपारशक्ति खुराना, हिना खान और भूमि पेडनेकर ने कमेंट सेक्शन में कई दिल वाले इमोजी पोस्ट किए।

पहले किया था ये पोस्ट

सोमवार को ताहिरा कश्यप ने खुलासा किया कि उनका ब्रेस्ट कैंसर दूसरी बार फिर से उभर आया है। इंस्टाग्राम पर ताहिरा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, ‘सात साल की खुजली या नियमित जांच की शक्ति- यह एक दृष्टिकोण है, मैं बाद वाले के साथ जाना चाहती थी और उन सभी के लिए यही सुझाव देना चाहती थी जिन्हें नियमित मैमोग्राम करवाने की जरूरत है। मेरे लिए दूसरा दौर…मुझे ये दोबारा हो गया है।’ बता दें, ताहिरा को 2018 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। उन्होंने अपने उपचार के दौरान कैद किए गए कई पलों को कई बार इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वो कैंसर के बारे में लोगों को लगातार जागरूक करती रहती हैं।

 

READ ALSO

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी

Previous Post

‘जाट’ फर्स्ट रिव्यू: सनी देओल की फिल्म में है मास अपील, रिकॉर्ड तोड़ मचाएगी तबाही!

Next Post

Thailand Tour Package: थाईलैंड जाने का सपना अब होगा सच, सिर्फ 47,800 में IRCTC का शानदार टूर पैकेज बुक करें

Related Posts

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे
प्रमुख समाचार

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे

November 5, 2026
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी
प्रमुख समाचार

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी

November 4, 2026
‘रामायण’ में उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर के साथ काम करने को बताया खास अनुभव
प्रमुख समाचार

‘रामायण’ में उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर के साथ काम करने को बताया खास अनुभव

October 30, 2026
‘रावण पूरी तरह बुरा नहीं है’, साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया में बहस तेज
प्रमुख समाचार

‘रावण पूरी तरह बुरा नहीं है’, साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया में बहस तेज

October 29, 2026
ट्रोलिंग पर एआर रहमान का जवाब, बोले- ‘रॉकस्टार और स्लमडॉग मिलियनेयर की सफलता के भरोसे नहीं रह सकता’
प्रमुख समाचार

ट्रोलिंग पर एआर रहमान का जवाब, बोले- ‘रॉकस्टार और स्लमडॉग मिलियनेयर की सफलता के भरोसे नहीं रह सकता’

October 27, 2026
दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मीका सिंह बोले- हर कलाकार सम्मान का हकदार
प्रमुख समाचार

दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मीका सिंह बोले- हर कलाकार सम्मान का हकदार

October 26, 2026
Next Post
Thailand Tour Package: थाईलैंड जाने का सपना अब होगा सच, सिर्फ 47,800 में IRCTC का शानदार टूर पैकेज बुक करें

Thailand Tour Package: थाईलैंड जाने का सपना अब होगा सच, सिर्फ 47,800 में IRCTC का शानदार टूर पैकेज बुक करें

बार-बार पिंपल्स का निकलना खराब गट हेल्थ का संकेत हो सकता है, इन ड्रिंक्स के सेवन से पाएं क्लियर स्किन

बार-बार पिंपल्स का निकलना खराब गट हेल्थ का संकेत हो सकता है, इन ड्रिंक्स के सेवन से पाएं क्लियर स्किन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 21 मई, 2024

May 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जनवरी, 2024

January 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 नवम्बर, 2023

November 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)