• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

हार के बाद राजस्थान रॉयल्स को एक और बड़ा झटका, कप्तान सहित पूरी प्लेइंग 11 पर लिया गया एक्शन

JANVEENA by JANVEENA
April 10, 2025
in खेल
0
हार के बाद राजस्थान रॉयल्स को एक और बड़ा झटका, कप्तान सहित पूरी प्लेइंग 11 पर लिया गया एक्शन

Sanju Samson Rajasthan Royals: गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम को 58 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पहले तो राजस्थान के गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए। इसके बाद बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद टारगेट चेज करते हुए राजस्थान की टीम सिर्फ 159 रनों पर ही सिमट गई। अब मैच हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम के ऊपर बीसीसीआई ने एक्शन लिया है। स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तान संजू सैमसन पर जुर्माना लगाया गया है।

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

प्लेइंग इलेवन के सभी प्लेयर्स पर लगा जुर्माना

इंडियन प्रीमियर लीग की प्रेस रिलीज के मुताबिक गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स ने स्लो ओवर रेट बनाए रखा। यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम की मौजूदा सीजन में दूसरी गलती है, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है। इसी वजह से टीम के कप्तान संजू सैसमन पर 24 लाख रुपए का जुर्माना ठोका गया है। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग इलेवन के बाकी प्लेयर्स  पर या तो छह लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो जुर्माना लगाया गया है।

राजस्थान रॉयल्स के लिए सीजन के शुरुआती तीन मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी रियान पराग ने संभाली थी, तब संजू सैसमन अंगुली की चोट से परेशान थे, तब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट की वजह से पराग पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगा था।

प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है गुजरात टाइटंस की टीम

राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूदा सीजन अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम ने सीजन के पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ दो जीते हैं और तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 4 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 0.733 है। टीम सातवें नंबर पर मौजूद है।

गुजरात के बल्लेबाज रहे फ्लॉप

गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन (41 रन) और शिमरोन हेटमायर (52 रन) ने जरूर अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन इन दोनों को छोड़कर बाकी के प्लेयर्स अच्छा प्रदर्शन करने में बुरी तरह से नाकाम साबित हुए। इसी वजह से टीम पूरे 20 ओवर्स भी नहीं खेल पाई और 19.2 ओवर्स में सिर्फ 159 रनों पर ही सिमट गई। वहीं बॉलिंग में तुषार देशपांडे महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 53 रन लुटाए और दो विकेट हासिल किए।

Previous Post

थालापति विजय को Y कैटेगरी की सुरक्षा, केंद्र ने CRPF को सौंपा जिम्मा

Next Post

RR को हराने के बाद GT के कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, प्लेयर ऑफ द मैच को लेकर किया अहम जिक्र

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
RR को हराने के बाद GT के कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, प्लेयर ऑफ द मैच को लेकर किया अहम जिक्र

RR को हराने के बाद GT के कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, प्लेयर ऑफ द मैच को लेकर किया अहम जिक्र

भोजपुरी लोकगीत ‘दिल्ली में छोड़ अइला दिल रजऊ’ हुआ रिलीज, एक्ट्रेस का डांस देख लोगों को आया खूब पसंद

भोजपुरी लोकगीत 'दिल्ली में छोड़ अइला दिल रजऊ' हुआ रिलीज, एक्ट्रेस का डांस देख लोगों को आया खूब पसंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 फरवरी, 2024

February 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 फरवरी, 2024

February 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)