• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 20, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी के करिश्माई शतक से राजस्थान ने हासिल किया सबसे तेज 200+ रन का लक्ष्य, रिकॉर्ड्स की हुई झड़ी

JANVEENA by JANVEENA
April 29, 2025
in खेल
0
RR vs GT: वैभव सूर्यवंशी के करिश्माई शतक से राजस्थान ने हासिल किया सबसे तेज 200+ रन का लक्ष्य, रिकॉर्ड्स की हुई झड़ी

RR vs GT: IPL 2025 के 47वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के करिश्माई शतक की बदौलत गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से धूल चटा दी। राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों पर शतक जड़ते हुए नया कीर्तिमान रचा। सूर्यवंशी ने 35 गेंदों पर 7 चौके और 11 छक्कों की मदद से IPL में सेंचुरी जड़ी। इस तरह सूर्यवंशी IPL में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। पठान ने 37 गेंदों पर IPL में सैकड़ा जड़ने का कमाल किया था। वैभव सूर्यवंशी के इस धमाकेदार शतक की बदौलत राजस्थान की टीम ने महज 15.5 ओवरों में 200 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल करने का बड़ा कारनामा कर दिखाया। राजस्थान रॉयल्स की टीम अब IPL में सबसे तेज 200+ रनों का टारगेट हासिल करने वाली टीम बन गई है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 4 विकेट खोकर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राजस्थान की टीम के लिए सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने धमाकेदार आगाज किया। दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 10 ओवर में 144 रन ठोक डाले। अगले ओवर में वैभव अपना शतक पूरा करने में कामयाब रहे। सूर्यवंशी ने अपनी 101 रनों की शतकीय पारी में 11 छक्के जड़े, जो IPL मैच की एक पारी में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। सूर्यवंशी ने मुरली विजय के रिकॉर्ड की बराबरी की।

IPL में सबसे तेज 200 से ज्यादा रनों का टारगेट चेज करने वाली टीमें

    • 15.5 ओवर- राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स, जयपुर- 2025

 

    • 16.0 ओवर – आरसीबी बनाम जीटी – अहमदाबाद – 2024

 

    • 16.3 ओवर – एमआई बनाम आरसीबी – मुंबई – 2023

 

    • 17.3 ओवर – डेयरडेविल्स बनाम गुजरात लायंस – दिल्ली – 2017

 

    • 18.0 ओवर – एमआई बनाम एसआरएच – मुंबई – 2023

 

    • 18.2 ओवर – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम केकेआर – कोलकाता – 2010

 

राजस्थान की टीम IPL ही नहीं बल्कि T20 क्रिकेट में सबसे तेज 200+ रनों का टारगेट चेज करने वाली टीम बन गई हैं। राजस्थान ने सरे का 7 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर किया। सरे ने साल 2018 में मिडिलसेक्स के खिलाफ 16 ओवर में 200 से ज्यादा रनों का टारगेट हासिल किया था।

T20 इतिहास में सबसे तेज 200+ रन चेज करने वाली टीमें

    • 15.5 ओवर – राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स, जयपुर, 2025

 

    • 16.0 ओवर – सरे बनाम मिडिलसेक्स, द ओवल, 2018

 

    • 16.0 ओवर – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स, अहमदाबाद, 2024

 

    • 16.0 ओवर – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2015

 

IPL में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

    • 11 – मुरली विजय बनाम RR, 2010

 

    • 11 – वैभव सूर्यवंशी बनाम GT, 2025

 

    • 10 – संजू सैमसन बनाम RCB, 2018

 

    • 10 – श्रेयस अय्यर बनाम KKR, 2018

 

    • 10 – शुभमन गिल बनाम MI, 2023

 

    • 10 – अभिषेक शर्मा बनाम PBKS, 2025

 

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेजबान राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 209 रनों का स्कोर खड़ा किया। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 50 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली। वहीं, जोस बटलर ने 26 गेंदों पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली। राजस्थान की ओर से महेश तीक्ष्णा ने 2 विकेट अपने नाम किए।

 

READ ALSO

2027 वनडे वर्ल्ड कप से मोहम्मद सिराज भी हो सकते हैं बाहर? अश्विन के बयान ने बढ़ाई चर्चा

युजवेंद्र चहल ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

Previous Post

वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया महाकीर्तिमान, एक साथ तोड़े कई रिकॉर्ड और बनाया इतिहास।

Next Post

अल्लू अर्जुन ने भोजपुरी फिल्मों में भी दिखाया अपना दम, शेखर रवजियानी ने की जमकर तारीफ।

Related Posts

2027 वनडे वर्ल्ड कप से मोहम्मद सिराज भी हो सकते हैं बाहर? अश्विन के बयान ने बढ़ाई चर्चा
खेल

2027 वनडे वर्ल्ड कप से मोहम्मद सिराज भी हो सकते हैं बाहर? अश्विन के बयान ने बढ़ाई चर्चा

November 20, 2026
युजवेंद्र चहल ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
खेल

युजवेंद्र चहल ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, 400 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

November 20, 2026
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम के डमरू डिजाइन ने जीता जय शाह का दिल, अंतरराष्ट्रीय मैचों को लेकर किया बड़ा वादा
खेल

वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम के डमरू डिजाइन ने जीता जय शाह का दिल, अंतरराष्ट्रीय मैचों को लेकर किया बड़ा वादा

November 19, 2026
मोहम्मद सिराज को प्लेइंग XI से बाहर रखने पर भड़के सुनील गावस्कर, चयन पर उठाए सवाल
खेल

मोहम्मद सिराज को प्लेइंग XI से बाहर रखने पर भड़के सुनील गावस्कर, चयन पर उठाए सवाल

November 19, 2026
CSK से संन्यास लेने पर क्या सोच रहे थे एमएस धोनी? सुरेश रैना ने उनकी फिटनेस और फैसले पर किया खुलासा
खेल

CSK से संन्यास लेने पर क्या सोच रहे थे एमएस धोनी? सुरेश रैना ने उनकी फिटनेस और फैसले पर किया खुलासा

November 18, 2026
भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
Next Post
अल्लू अर्जुन ने भोजपुरी फिल्मों में भी दिखाया अपना दम, शेखर रवजियानी ने की जमकर तारीफ।

अल्लू अर्जुन ने भोजपुरी फिल्मों में भी दिखाया अपना दम, शेखर रवजियानी ने की जमकर तारीफ।

Koynanagar Tourist Places: महाराष्ट्र का छिपा हुआ खजाना है कोयनानगर, मानसून में यहाँ घूमना है जैसे जन्नत में होना।

Koynanagar Tourist Places: महाराष्ट्र का छिपा हुआ खजाना है कोयनानगर, मानसून में यहाँ घूमना है जैसे जन्नत में होना।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 दिसम्बर, 2023

December 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 दिसम्बर, 2023

December 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जनवरी, 2024

January 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 21 मई, 2024

May 21, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)