• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

“एक्ट्रेस की ख्वाहिश थी बेटा हमेशा बना रहे हीरो, दिल छू लेने वाला इमोशनल बयान आया सामने”

JANVEENA by JANVEENA
May 3, 2025
in प्रमुख समाचार
0
“एक्ट्रेस की ख्वाहिश थी बेटा हमेशा बना रहे हीरो, दिल छू लेने वाला इमोशनल बयान आया सामने”

READ ALSO

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं नरगिस दत्त आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कहकर चली गई थीं। नरगिस जिन्होंने अपने समय में बॉलीवुड पर राज किया और आखिरी समय तक अपने काम से लोगों का दिल जीतती रहीं। शोहरत के खास मुकाम पर आने के बाद भी नरगिस की एक ख्वाहिश अधूरी रह गई। नरगिस अपने बेटे को फिल्मी पर्दे पर बतौर हीरो देखना चाहती थीं। बेटा हीरो बना भी और आज सुपरस्टार भी हैं। लेकिन फिर भी नरगिस का अपने बेटे को बतौर हीरो स्क्रीन पर देखने का सपना अधूरा रह गया। बेटे की फिल्म रिलीज से 3 दिन पहले ही नरगिस का निधन हो गया। नरगिस अपने अंतिम समय में कैंसर से जूझ रही थीं। आज नरगिस की डेथएनिवर्सरी पर फैन्स ने उन्हें याद किया है। आज नरगिस के बेटे संजय दत्त भी बॉलीवुड सुपरस्टार हैं। आज के इस खास मौके पर जानते हैं नरगिस की जिंदगी की कहानी।

महज 6 साल की उम्र में शुरू किया था करियर

दिवंगत अभिनेत्री नरगिस दत्त को हिंदी फिल्म उद्योग के रत्नों में से एक माना जाता है, जिन्होंने 1935 में 6 साल की उम्र में तलाश-ए-हक से अपने करियर की शुरुआत की थी। तीन दशकों के करियर में दिवंगत अभिनेत्री ने मदर इंडिया, श्री 420 और बरसात सहित कई प्रतिष्ठित फिल्में दीं। 1980 में राज्यसभा सदस्य रहीं नरगिस ने 3 मई 1981 को अग्नाशय के कैंसर के कारण अंतिम सांस ली। अभिनेता सुनील दत्त से शादी करने वाली अभिनेत्री के तीन बच्चे हैं- संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित संजय दत्त की बायोपिक संजू में हमें नरगिस दत्त और उनके बेटे संजय दत्त के बीच के रिश्ते की झलक देखने को मिली।

फिल्म संजू में दिखी जिंदगी की झलक

2018 में आई इस मल्टीस्टारर फिल्म में रणबीर कपूर के साथ विक्की कौशल, परेश रावल, सोनम कपूर और अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में मनीषा कोइराला ने नरगिस का किरदार निभाया था। बता दें कि नरगिस दत्त की मौत उनके बेटे की पहली फिल्म रॉकी की रिलीज से तीन दिन पहले 1981 में हुई थी। न्यूयॉर्क में कैंसर के इलाज के दौरान अभिनेत्री अपने बेटे के लिए ऑडियो संदेश रिकॉर्ड करती थीं। अगर आपने संजू देखी है तो आपको वह सीन याद होगा, जिसमें टेप रिकॉर्डिंग न केवल अभिनेता को भावुक बनाती है, बल्कि उनमें प्रेरणा भी भरती है। हिरानी ने दिखाया कि कैसे नरगिस दत्त के संदेशों ने संजय को उनकी नशे की लत से उबरने में मदद की।

संजय दत्त का भी वायरल रहता है वीडियो

अब मुन्नाभाई अभिनेता का एक पुराना इंटरव्यू भी वायरल होता रहता है। जिसमें संजय दत्त अपनी मां और उनके आखिरी संदेश के बारे में बात करते हैं। युवा संजय कहते हैं कि जब उनकी मां का निधन हुआ तो वह रोए नहीं, लेकिन टेप सुनने के बाद वह 4-5 घंटे तक रोते रहे। संजय ने बताया कि दो साल बाद उनके एक दोस्त ने उन्हें रिकॉर्डिंग सुनाई और इसे सुनकर वह खुद को रोक नहीं पाए। ऑडियो में नरगिस को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘संजू, किसी भी चीज से बढ़कर, अपनी विनम्रता बनाए रखो। अपना चरित्र बनाए रखो। कभी दिखावा मत करो। हमेशा विनम्र रहो और हमेशा बड़ों का सम्मान करो। यही वह चीज है जो आपको बहुत आगे ले जाएगी और यही आपको आपके काम में ताकत देगी।’

Previous Post

“RCB vs CSK: चेन्नई से भिड़ेंगे बैंगलोर के धुरंधर, जानें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड”

Next Post

“SRH के खिलाफ मैच में DRS विवाद पर भड़के शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा ने संभाला माहौल”

Related Posts

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे
प्रमुख समाचार

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे

November 5, 2026
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी
प्रमुख समाचार

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी

November 4, 2026
‘रामायण’ में उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर के साथ काम करने को बताया खास अनुभव
प्रमुख समाचार

‘रामायण’ में उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर के साथ काम करने को बताया खास अनुभव

October 30, 2026
‘रावण पूरी तरह बुरा नहीं है’, साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया में बहस तेज
प्रमुख समाचार

‘रावण पूरी तरह बुरा नहीं है’, साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया में बहस तेज

October 29, 2026
ट्रोलिंग पर एआर रहमान का जवाब, बोले- ‘रॉकस्टार और स्लमडॉग मिलियनेयर की सफलता के भरोसे नहीं रह सकता’
प्रमुख समाचार

ट्रोलिंग पर एआर रहमान का जवाब, बोले- ‘रॉकस्टार और स्लमडॉग मिलियनेयर की सफलता के भरोसे नहीं रह सकता’

October 27, 2026
दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मीका सिंह बोले- हर कलाकार सम्मान का हकदार
प्रमुख समाचार

दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मीका सिंह बोले- हर कलाकार सम्मान का हकदार

October 26, 2026
Next Post
“SRH के खिलाफ मैच में DRS विवाद पर भड़के शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा ने संभाला माहौल”

"SRH के खिलाफ मैच में DRS विवाद पर भड़के शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा ने संभाला माहौल"

“Ayodhya Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों संग करें रामलला के दर्शन, मई से शुरू हो रहा IRCTC का खास पैकेज”

"Ayodhya Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों संग करें रामलला के दर्शन, मई से शुरू हो रहा IRCTC का खास पैकेज"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 सितम्बर 2023

September 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2023

April 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 दिसम्बर, 2023

December 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जनवरी, 2024

January 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)