• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 7, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

WTC फाइनल 2025: मार्करम ने जड़ा शतक, चोकर्स से चैंपियन बनने की ओर बढ़ रही साउथ अफ्रीकी टीम, आज रच सकता है इतिहास।

JANVEENA by JANVEENA
June 14, 2025
in खेल
0
WTC फाइनल 2025: मार्करम ने जड़ा शतक, चोकर्स से चैंपियन बनने की ओर बढ़ रही साउथ अफ्रीकी टीम, आज रच सकता है इतिहास।

WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. साउथ अफ्रीका की टीम को चोकर्स का टैग हटाकर खिताब अपने नाम करने के लिए सिर्फ 69 रन चाहिए. इस अहम मोर्चे पर साउथ अफ्रीका को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले खिलाड़ी हैं ओपनर एडेन मारक्रम, जिन्होंने टेस्ट करियर की एक यादगार शतकीय पारी खेलकर ना सिर्फ टीम को जीत के करीब पहुंचाया है, बल्कि खुद को लेकर उठे सवालों का भी करारा जवाब दिया है.

पहली पारी में फ्लॉप, दूसरी में बने हीरो

इस मुकाबले की पहली पारी में एडेन मारक्रम ने अपने बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखाया था. इस कारण उनकी आलोचना भी की कई थी और टीम में उनके खेलने को लेकर भी सवाल उठे थे. सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था. अब दूसरी पारी में जब टीम को एक ठोस शुरुआत की जरूरत थी, मारक्रम ने जिम्मेदारी अपने कंधो पर ली और खुद को एक असली मैच विनर के रूप में साबित किया है.

मारक्रम ने अपनी पारी की शुरुआत धीमी लेकिन मजबूद अंदाज में की थी. उन्होंने गेंदबाजों को समझने में समय लिया, शॉर्ट बॉल्स को छोड़ने का धैर्य दिखाया और हर गलत गेंद को सजाकर बाउंड्री की राह दिखाई. उन्होंने 156 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 102 रन बनाए हैं, जिसमें 11 चौके शामिल हैं.

कप्तान बावुमा का मिला साथ

तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक साउथ अफ्रीका ने 213 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए सिर्फ 69 रनों की दरकार है. मारक्रम के साथ कप्तान टेम्बा बावुमा भी 65 रन बनाकर क्रीज पर मजबूती से जमे हुए हैं. उन्होंने भी एक शानदार अर्धशतक जड़ा है और दोनों ने मिलकर तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. अब साउथ अफ्रीका को आखिरी दो दिन में सिर्फ 69 रन की जरूरत है और उनके आठ विकेट बाकी हैं.

ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की तिकड़ी इस पिच पर अब तक कोई खास असर नहीं छोड़ सकी है. अफ्रीकी बल्लेबाजों ने न केवल उन्हें संभलकर खेला, बल्कि जरूरी मौकों पर रन निकालने में भी कामयाबी हासिल की है.

क्या हट जाएगा ‘चोकर्स’ का टैग?

साउथ अफ्रीका की टीम को लंबे समय से ‘चोकर्स’ कहा जाता है, खासतौर पर आईसीसी टूर्नामेंट्स में अहम मौकों पर हारने की वजह से उन्हें ये टैग दिया गया है. पिछले साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया से हारने के बाद यह टैग और गहरा हो गया था, लेकिन अब अगर टीम इस WTC फाइनल को जीतने में कामयाब हो जाती है, तो यह न केवल एक ट्रॉफी होगी बल्कि अफ्रीकी टीम चोकर्स का टैग हटाकर एक नया इतिहास रच देगी.

चौथे दिन का खेल अब निर्णायक होगा और पूरी दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि क्या साउथ अफ्रीका की टीम इतिहास रच पाएगी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनने का गौरव हासिल करेगी.

READ ALSO

लखनऊ में श्रेयस अय्यर का तूफान, 5 पारियों में 335 रन; 32 चौके और 17 छक्कों का हिसाब

ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए को 125 रन से हराया, 149 रन पर सिमटी टीम इंडिया; पाटीदार की फिफ्टी भी नहीं बचा सकी

Previous Post

इज़रायल ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर किया हमला, शुरू हुआ रिसाव; IAEA ने किया बड़ा खुलासा।

Next Post

इज़रायल ने एक बार फिर ईरान की न्यूक्लियर साइट पर किया हमला, अयातुल्ला खामेनेई के घर के पास सक्रिय हुई एयर डिफेंस सिस्टम।

Related Posts

लखनऊ में श्रेयस अय्यर का तूफान, 5 पारियों में 335 रन; 32 चौके और 17 छक्कों का हिसाब
खेल

लखनऊ में श्रेयस अय्यर का तूफान, 5 पारियों में 335 रन; 32 चौके और 17 छक्कों का हिसाब

October 7, 2026
ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए को 125 रन से हराया, 149 रन पर सिमटी टीम इंडिया; पाटीदार की फिफ्टी भी नहीं बचा सकी
खेल

ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए को 125 रन से हराया, 149 रन पर सिमटी टीम इंडिया; पाटीदार की फिफ्टी भी नहीं बचा सकी

October 7, 2026
WCL 2026 में पाकिस्तान की एंट्री पर अटका पेंच, PCB ने NOC के लिए रखी भारत से जुड़ी शर्त
खेल

WCL 2026 में पाकिस्तान की एंट्री पर अटका पेंच, PCB ने NOC के लिए रखी भारत से जुड़ी शर्त

October 6, 2026
वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, असालंका बाहर; अविष्का फर्नांडो की वापसी
खेल

वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, असालंका बाहर; अविष्का फर्नांडो की वापसी

October 5, 2026
2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए गांगुली की टीम में सिराज को मिली जगह, जानें पूरी प्लेइंग-11
खेल

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए गांगुली की टीम में सिराज को मिली जगह, जानें पूरी प्लेइंग-11

October 3, 2026
शुभमन गिल की कप्तानी पर गौतम गंभीर ने की तारीफ, गेंदबाजों को लेकर कही बड़ी बात
खेल

शुभमन गिल की कप्तानी पर गौतम गंभीर ने की तारीफ, गेंदबाजों को लेकर कही बड़ी बात

October 2, 2026
Next Post
इज़रायल ने एक बार फिर ईरान की न्यूक्लियर साइट पर किया हमला, अयातुल्ला खामेनेई के घर के पास सक्रिय हुई एयर डिफेंस सिस्टम।

इज़रायल ने एक बार फिर ईरान की न्यूक्लियर साइट पर किया हमला, अयातुल्ला खामेनेई के घर के पास सक्रिय हुई एयर डिफेंस सिस्टम।

Travel Tips: बारिश के बाद हैदराबाद की ये जगहें देखकर खिल उठेगा दिल, मिलेगा जन्नत जैसा एहसास।

Travel Tips: बारिश के बाद हैदराबाद की ये जगहें देखकर खिल उठेगा दिल, मिलेगा जन्नत जैसा एहसास।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 नवम्बर, 2023

November 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मई, 2023

May 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)