• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 20, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

5 गेंदों में झटके 5 विकेट… कर्टिस कैंफर ने रचा इतिहास, क्रिकेट में पहली बार देखने को मिला ऐसा कारनामा।

JANVEENA by JANVEENA
July 11, 2025
in खेल
0
5 गेंदों में झटके 5 विकेट… कर्टिस कैंफर ने रचा इतिहास, क्रिकेट में पहली बार देखने को मिला ऐसा कारनामा।

 

Inter Provincial T20 Trophy: क्रिकेट में हर दिन कुछ नया होता है, लेकिन जो कर्टिस कैंफर ने किया, वो पहले कभी नहीं हुआ. आयरलैंड के इस ऑलराउंडर ने प्रोफेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार लगातार पांच गेंदों पर पांच विकेट लेकर रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह बना ली है. इंटर प्रॉविंसियल टी20 टूर्नामेंट में मुंस्टर रेड्स की कप्तानी कर रहे कैंफर ने गेंदबाजी में ऐसा कहर बरपाया कि विपक्षी टीम देखते ही देखते पूरी तरह से ढेर हो गई.

26 साल के कर्टिस कैंफर आयरलैंड के लिए 111 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और इंटर प्रॉविंसियल टी20 टूर्नामेंट में मुंस्टर रेड्स के लिए बतौर कप्तान खेल रहे हैं. गुरुवार को नॉर्थ वेस्ट वॉरियर्स के खिलाफ उन्होंने इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ मैच का रुख ही पलट दिया.

कैसे हुआ ये कमाल?

कैंफर ने पहले बल्ले से अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 44 रन बनाकर सहयोग दिया और फिर गेंदबाजी में ऐसी तबाही मचाई कि विपक्षी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. मुंस्टर रेड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन का टारगेट रखा. जवाब में नॉर्थ वेस्ट वॉरियर्स 11.4 ओवर तक 5 विकेट पर 86 रन बनाकर मुकाबले में बनी हुई थी.

इसके बाद मैदान पर कैंफर नाम का सैलाब आया. कैंफर ने 12वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर डेविड विल्सन और ग्राहम ह्यूम को आउट कर उन्हें पवेलियन चलता किया. फिर उन्होंने 14वें ओवर की पहली तीन गेंदों पर एंडी मैकब्रायन, रॉबी मिलर और जोश विल्सन को भी पवेलियन भेजकर इतिहास रच दिया. पांच गेंदों में पांच विकेट, और वो भी एक टी20 मैच में, क्रिकेट की किताबों में ऐसा पहले कभी नहीं लिखा गया था.

6 में 6 भी हो सकता था लेकिन..

जोश विल्सन नॉर्थ वेस्ट वॉरियर्स के आखिरी बल्लेबाज थे और वे 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गए. उनकी टीम की पारी यहीं खत्म हो गई, जिससे कैंफर को छठी गेंद फेंकने का मौका ही नहीं मिला. अगर वो एक और विकेट लेते, तो लगातार छह गेंदों पर छह विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन सकते थे.

मैच के बाद जब उनसे इस अधूरे रिकॉर्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता ऐसा हो सकता था, मै अपने प्रदर्शन से खुश हूं.”

अब तक कई गेंदबाजों ने 4 गेंदों पर 4 विकेट लेने का कमाल किया है, लेकिन 5 गेंदों में 5 विकेट लेने वाले वो पहले और एकमात्र खिलाड़ी हैं. क्रिकेट के पन्नों में अब उनका नाम खास अक्षरों में लिखा जा चुका है.

READ ALSO

भारत vs न्यूजीलैंड: पिछली 5 टी20 सीरीज में किसका रहा दबदबा? जानें पूरा रिकॉर्ड

सलमान आगा के शतक के बाद शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

Previous Post

‘सितारे जमीन पर’ ने 21वें दिन भी जमकर की कमाई, अक्षय और रणवीर-आलिया की फिल्म को पीछे छोड़ा।

Next Post

घर पर कैसे करें ब्लड शुगर टेस्ट? जानिए जांच का सही तरीका और उचित समय।

Related Posts

भारत vs न्यूजीलैंड: पिछली 5 टी20 सीरीज में किसका रहा दबदबा? जानें पूरा रिकॉर्ड
खेल

भारत vs न्यूजीलैंड: पिछली 5 टी20 सीरीज में किसका रहा दबदबा? जानें पूरा रिकॉर्ड

October 20, 2026
सलमान आगा के शतक के बाद शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
खेल

सलमान आगा के शतक के बाद शाहीन अफरीदी की घातक गेंदबाजी, पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

October 19, 2026
शेफाली वर्मा की विस्फोटक पारी, भारत ने 8.5 ओवर में जीता मैच; सीरीज पर किया कब्जा
खेल

शेफाली वर्मा की विस्फोटक पारी, भारत ने 8.5 ओवर में जीता मैच; सीरीज पर किया कब्जा

October 19, 2026
IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में बारिश बिगाड़ सकती है खेल, सीरीज जीतने की उम्मीदों पर मंडराया खतरा
खेल

IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु में बारिश बिगाड़ सकती है खेल, सीरीज जीतने की उम्मीदों पर मंडराया खतरा

October 17, 2026
‘रील बनाने के चक्कर में ठुक जाओगे’, वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी, VIDEO वायरल
खेल

‘रील बनाने के चक्कर में ठुक जाओगे’, वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी, VIDEO वायरल

October 16, 2026
शाई होप के तूफानी शतक से वेस्टइंडीज ने मचाया धमाल, भारत के सामने 248 रन का विशाल लक्ष्य
खेल

शाई होप के तूफानी शतक से वेस्टइंडीज ने मचाया धमाल, भारत के सामने 248 रन का विशाल लक्ष्य

October 15, 2026
Next Post
घर पर कैसे करें ब्लड शुगर टेस्ट? जानिए जांच का सही तरीका और उचित समय।

घर पर कैसे करें ब्लड शुगर टेस्ट? जानिए जांच का सही तरीका और उचित समय।

हानिया आमिर के साथ दिलजीत दोसांझ के काम करने पर भड़कीं कंगना रनौत, दे डाली कड़ी प्रतिक्रिया।

हानिया आमिर के साथ दिलजीत दोसांझ के काम करने पर भड़कीं कंगना रनौत, दे डाली कड़ी प्रतिक्रिया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 फरवरी, 2024

February 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 नवम्बर, 2023

November 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)