• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

हेल्थ टिप्स: शरीर में दिखने वाले ये छोटे-छोटे बदलाव हो सकते हैं स्किन कैंसर के संकेत, जानें इसके लक्षण

JANVEENA by JANVEENA
July 17, 2025
in प्रमुख समाचार
0
हेल्थ टिप्स: शरीर में दिखने वाले ये छोटे-छोटे बदलाव हो सकते हैं स्किन कैंसर के संकेत, जानें इसके लक्षण

 

स्किन कैंसर दुनिया के सबसे कॉमन कैंसर है। लेकिन इसके बाद भी लोग इसको शुरूआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। अमेरिका में हर साल करीब 54 लाख लोगों को स्किन कैंसर डाइग्नोज होता है। स्किन पर मस्सा या रैशेज जैसे कई संकेत हो सकते हैं, जोकि इस गंभीर बीमारी की तरफ इशारा करते हैं। ऐसे में अगर इनको संकेत रहते पहचान लिया जाए, तो इलाज ज्यादा असरदार हो सकता है। साथ ही मरीज भी पूरी तरह से ठीक हो सकता है।

वहीं अल्ट्रावायलेट किरणों से स्किन की कोशिकाओं के बढ़ने के तरीके में होने वाले बदलाव से भी स्किन कैंसर हो सकता है। स्किन कैंसर के शुरूआती लक्षणों में स्किन पर नया उभार या दाग दिखाई दे सकता है। वहीं अगर पहले से मौजूद मस्से, तिल या निशान के आकार, बनावट और रंग में बदलाव हो रहा है, तो भी आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको स्किन कैंसर के लक्षणों और इसके रिस्क फैक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

स्किन कैंसर क्या है

स्किन कैंसर में स्किन की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। पुरानी कोशिकाएं आमतौर पर मर जाती हैं और उनकी जगह नई कोशिकाएं बनती हैं। लेकिन अगर यह प्रोसेस गड़बड़ा जाता है, तो कोशिकाएं जरूरत से ज्यादा और गलत तरीके से बढ़ने लगती हैं। कुछ कोशिकाएं नॉन कैंसरस होती हैं। जोकि शरीर में नहीं फैलती हैं और ज्यादा नुकसान नहीं करती हैं। यही कैंसर वाली कोशिकाएं तेजी से फैलती हैं और शरीर के दूसरे हिस्सों को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं।

स्किन कैंसर के लक्षण

स्किन पर नया मस्सा, घाव, उभार या गहरे रंग का दाग होना।

यदि मस्से या दाग का आकार एक समान नहीं है।

मस्से या निशान के किनारे कटे-फटे या अनियमित हैं।

एक ही मस्से में कई रंग होना।

निशान का रंग गुलाबी, सफेद, नीला, काला या लाल है।

अगर मस्से या दाग की चौड़ाई 6 मिलीमीटर से अधिक है।

कोई घाव या दाग, जो बार-बार ठीक होने के बाद हो जाता है।

दाग या फिर मस्से के रंग, आकार या लक्षण अक्सर बदल रहा है।

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

लगातार खुजली या जलन होना

अगर स्किन पर बार-बार हल्की जलन या फिर खुजली हो रही है। जबकि आमतौर पर उन हिस्सों में जहां ऐसा नहीं होता है, तो यह स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है। बेसल सेल कार्सिनोमा जोकि कॉमन स्किन कैंसर है। यह एक मोती, चमकदार जैसे दाने या फिर न भरने वाला निशान होता है।

नाखूनों में बदलाव होना

यदि नाखून के नीचे भूरे या काले रंग की धारियां दिख रही हैं, तो इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह सबएंगुअल मेलानोमा यानी रेयर, लेकिन गंभीर स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है। पैर के नाखून या उंगली में एक पट्टी जैसी लाइन के रूप में दिखता है और नाखून को जड़ से अलग कर सकता है।

स्किन का रंग बदलना

अगर स्किन पर अचानक से लाल भूरे या बैंगनी रंग के पैच दिखते हैं, तो यह नॉर्मल रैश नहीं है, बल्कि कैंसर का लक्षण हो सकता है। रेयर स्किन कैंसर कपोसी सारकोमा ऐसा ही दिखता है। साथ ही यह कमजोर इम्यून सिस्टम की वजह से होता है।

सूखे, खुरदरे या पपड़ीनुमा पैच होना

अगर स्किन पर बार-बार पपड़ीनुमा या सूखे पैच बनते हैं और यह मॉइस्चराजर या क्रीम से भी नहीं ठीक होते हैं। तो यह एक्टिनिक कैरेटोसिस नाम की प्री-कैंसर कंडीशन हो सकता है। जोकि बाद में स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा में बदल सकती है।

पुराने मस्से में बदलाव होना

अगर आपके किसी पुरानी मस्से का आकार या रंग बदलने लगे और उसमें खून, खुजली या पपड़ी बनने लगे, तो इसको भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह मेलानोमा का संकेत हो सकता है। ऐसे मस्सों की नियमित जांच होना बेहद जरूरी होता है।

घाव या अल्सर न भरना

अगर त्वचा पर कोई घाव या अल्सर है, जोकि कई सप्ताह से ठीक नहीं हो रहा है या फिर ठीक होकर बार-बार फिर से खुल रहा है। तो यह भी खतरे की घंटी हो सकती है।

नई गांठ या उभार

30 साल के बाद त्वचा पर उभार या मस्सा बनना जो खासकर भूरे या गुलाबी रंग का हो या फिर कोई नई गांठ हो तो यह भी स्किन कैंसर का संकेत हो सकता है। बता दें कि यह गांठें कई बार पुराने घाव या मस्से जैसी लग सकती हैं।

घाव न भरना

अगर कोई मामूली कट या स्क्रैच ठीक नहीं हो रहा या फिर ठीक होने के बाद फिर से घाव भर जाता है, तो यह बेसल सेल कार्सिनोमा का लक्षण हो सकता है। आमतौर पर यह गर्दन, चेहरे, हाथ, पैर, कान या छाती जैसी धूप में खुली जगहों पर होता है।

कैसा दिखता है स्किन कैंसर

हालांकि स्किन कैंसर कैसा दिखेगा, यह उसके प्रकार पर भी निर्भर करता है। हर स्किन कैंसर अलग तरह का दिख सकता है, लेकिन कुछ सामान्य संकेतों की मदद से आप इनको पहचान सकते हैं। इसको याद रखने का आसान तरीका ABCDE रूल है।

A एसिमिट्री

बता दें कि तिल या दाग का आकार एक जैसा नहीं होता है। इसका एक हिस्सा दूसरे से अलग दिखता है।

B बॉर्डर

इसके किनारे साफ और गोल नहीं होते हैं, बल्कि यह धुंधते या कटे-फटे होते हैं।

C कलर

तिल या दाग में एक से अधिक रंग दिखते हैं, जैसे काला, गुलाबी, भूरा या लाल रंग।

D डायमीटर

अगर मस्सा, तिल या दाग 6 मिलीमीटर से बड़ा है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

E इवोल्यूशन

दाग या तिल का रंग, आकार, मोटाई या लक्षण जैसे दर्द, खून, खुजली होना और समय के साथ इनका बदलना, यह सब जरूरी संकेत होते हैं और इनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

किसे होता है स्किन कैंसर का ज्यादा खतरा

हालांकि स्किन कैंसर किसी को भी हो सकता है फिर चाहे वह किसी भी जेंडर, उम्र या रंग का हो। कुछ लोगों में इसका खतरा अधिक होता है। वहीं 50 साल से पहले महिलाओं में स्किन कैंसर का खतरा अधिक देखने को मिलता है। वहीं 50 साल की उम्र के बाद पुरुषों में स्किन कैंसर का खतरा ज्यादा कॉमन होता है।

इन लोगों को ज्यादा होता है स्किन कैंसर का खतरा

जो लोग ज्यादा समय धूप में बिताते हैं, फिर चाहे काम या खेलने की वजह।

जिन लोगों को जल्दी सनबर्न हो जाता है या फिर जिन लोगों को पहले कई बार सनबर्न हो चुका होता है।

जो पहाड़ों पर या एकदम सीधी धूप पड़ने वाले इलाके में रहते हैं।

जो लोग टैनिंग बेड या टैनिंग का इस्तेमाल करते हैं।

जिन लोगों की स्किन गोरी है बाल सुनहरे या लाल हैं। जिनके फेस पर झाइयां हैं और आंखें हल्के रंग की हैं।

शरीर में बहुत तिल होना या मस्से का आकार और रंग अजीब होना।

जिन लोगों को एक्टिनिक केराटोसिस नाम की स्किन कंडीशन है, उनकी स्किन पर गहरे गुलाबी, भूरे रंग या खुरदरे पैच होते हैं।

जिन लोगों की फैमिली में पहले किसी को स्किन कैंसर हो चुका है।

जिनका कभी ऑर्गन ट्रांसप्लांट हुआ है, उनको स्किन कैंसर का खतरा हो सकता है।

वह लोग जो ऐसी दवाएं ले रहे हैं, जिनसे इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।

जो लोग पहले स्किन डिजीज जैसे एक्जिमा या सोरायसिस के लिए UV लाइट थेरेपी ले चुके हों।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

READ ALSO

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी

Previous Post

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर पहली बार टी20 सीरीज जीती; तीसरे मुकाबले में हासिल की एकतरफा जीत

Next Post

‘जब मैं चिट्ठी भेजता हूं तो…’, तंजिया अंदाज़ में बोले ट्रंप – अमेरिका और भारत ट्रेड डील के करीब

Related Posts

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे
प्रमुख समाचार

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे

November 5, 2026
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी
प्रमुख समाचार

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी

November 4, 2026
‘रामायण’ में उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर के साथ काम करने को बताया खास अनुभव
प्रमुख समाचार

‘रामायण’ में उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर के साथ काम करने को बताया खास अनुभव

October 30, 2026
‘रावण पूरी तरह बुरा नहीं है’, साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया में बहस तेज
प्रमुख समाचार

‘रावण पूरी तरह बुरा नहीं है’, साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया में बहस तेज

October 29, 2026
ट्रोलिंग पर एआर रहमान का जवाब, बोले- ‘रॉकस्टार और स्लमडॉग मिलियनेयर की सफलता के भरोसे नहीं रह सकता’
प्रमुख समाचार

ट्रोलिंग पर एआर रहमान का जवाब, बोले- ‘रॉकस्टार और स्लमडॉग मिलियनेयर की सफलता के भरोसे नहीं रह सकता’

October 27, 2026
दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मीका सिंह बोले- हर कलाकार सम्मान का हकदार
प्रमुख समाचार

दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मीका सिंह बोले- हर कलाकार सम्मान का हकदार

October 26, 2026
Next Post
‘जब मैं चिट्ठी भेजता हूं तो…’, तंजिया अंदाज़ में बोले ट्रंप – अमेरिका और भारत ट्रेड डील के करीब

‘जब मैं चिट्ठी भेजता हूं तो...’, तंजिया अंदाज़ में बोले ट्रंप – अमेरिका और भारत ट्रेड डील के करीब

Air India के बोइंग-787 विमानों की जांच समाप्त, फ्यूल कंट्रोल स्विच पूरी तरह सही पाए गए, कोई खामी नहीं मिली

Air India के बोइंग-787 विमानों की जांच समाप्त, फ्यूल कंट्रोल स्विच पूरी तरह सही पाए गए, कोई खामी नहीं मिली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जनवरी, 2024

January 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 दिसम्बर, 2023

December 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जुलाई, 2023

July 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अगस्त, 2023

August 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)