• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

राजेश खन्ना ऐसे अभिनेता थे जिनके सिर्फ डायलॉग्स सुनने के लिए दर्शक बार-बार टिकट लेकर फिल्म देखने जाते थे।

JANVEENA by JANVEENA
July 18, 2025
in प्रमुख समाचार
0
राजेश खन्ना ऐसे अभिनेता थे जिनके सिर्फ डायलॉग्स सुनने के लिए दर्शक बार-बार टिकट लेकर फिल्म देखने जाते थे।

 

बॉलीवुड में अपने-अपने दौर में कई महान कलाकार हुए. दिलीप कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक. लेकिन, राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा गया.

राजेश खन्ना और बाकी महान कलाकारों में अंतर सिर्फ इतना था कि वह जब स्क्रीन पर आते थे तो दर्शक सिनेमा हॉल में अपनी सीटों से हिलने से भी गुरेज करते थे. आंखें सिर्फ राजेश खन्ना पर टिकी रहती थीं. उनकी डायलॉग डिलिवरी दर्शकों को अपना दीवाना बनाने के लिए काफी होती थी.

डायलॉग जो आज भी जिंदा है

‘बाबू मोशाय, जिंदगी और मौत ऊपर वाले के हाथ में है’ फिल्म आनंद का यह डायलॉग आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है. राजेश खन्ना के डायलॉग्स की लोकप्रियता ऐसी थी कि लोग सिनेमाघरों में तालियां बजाते थे और बार-बार इसे सुनने के लिए टिकट खरीदते थे.

उनकी डायलॉग डिलीवरी में एक खास लय और भाव था, जो उन्हें बाकी अभिनेताओं से अलग करता था. खासकर आनंद के डायलॉग्स को लोग आज भी दोहराते हैं. फैंस उन्हें प्यार से काका बुलाते थे

राजेश खन्ना ने अपने करियर में यूं तो कई उतार-चढ़ाव देखे, स्टारडम देखा तो डूबता हुआ करियर भी उनके नसीब में आया. हालांकि, फिर भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी. 17 हिट फिल्म देने वाले इस सुपरस्टार ने जो रिकॉर्ड बॉलीवुड में कायम किया वह आज भी जिंदा है. आज भी इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना संभव नहीं लगता है.

29 दिसंबर 1942 को अमृतसर में जन्मे इस सुपरस्टार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी. 18 जुलाई 2012 को लंबी बीमारी के बाद सुपरस्टार ने दुनिया को अलविदा कह दिया. चलिए उनकी पुण्यतिथि पर ‘काका’ से जुड़े कुछ रोचक बातों को विस्तार से समझते हैं.

स्टाइल आइकन और महिला दर्शकों के थे चहेते

राजेश खन्ना बॉलीवुड के सफल कलाकारों में से एक थे. उनकी रोमांटिक छवि और अनोखा अंदाज, जैसे सिर झटकने की स्टाइल और मुस्कान, ने उन्हें लाखों प्रशंसकों, खासकर महिला दर्शकों का चहेता बनाया.साल 1971 में आनंद फिल्म में उनका किरदार लोगों के दिलों को छू लिया.

इस फिल्म में उन्होंने एक गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की भूमिका निभाई, जो मरने से पहले जिंदगी को पूरी तरह जीता है. इस किरदार ने उन्हें अमर बना दिया.राजेश खन्ना से जुड़ी एक रोचक बात यह भी है कि उनकी ज्यादातर फिल्मों में किशोर कुमार की आवाज थी, जो उनकी छवि के साथ पूरी तरह मेल खाती थी. अमर प्रेम, कटी पतंग, और मेरे जीवन साथी जैसी फिल्मों के गाने आज भी लोकप्रिय हैं.

निजी लाइफ भी रही खूब चर्चों में 

राजेश खन्ना जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ के लिए चर्चा में रहे उतना ही वह अपनी निजी लाइफ के लिए भी रहे. उन्होंने डिंपल कपाड़िया से शादी की, जो उस समय 16 साल की थीं और उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक थीं.

हालांकि, बाद में उनके रिश्ते में उतार-चढ़ाव आए. अभिनय के अलावा, उन्होंने फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमाया और आरके फिल्म्स के तहत कई फिल्में बनाईं. बाद में वे राजनीति में उतरे और कांग्रेस पार्टी से सांसद भी रहे. उनके राजनीति के दिनों में जानने वाले दोस्तों के अनुसार, राजेश खन्ना यारों के यार थे. मदद करने से कभी भी पीछे नहीं हटते थे.

राजेश खन्ना भले ही आज हमारे साथ नहीं हैं. लेकिन, उनकी फिल्में आज भी प्रेरणा देने का काम करती हैं. आज भी जब पुरानी फिल्मों का जिक्र होता है तो राजेश खन्ना का नाम जरूर आता है.

READ ALSO

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी

Previous Post

इन 5 चीजों को भूलकर भी न दें बच्चों को खाने के लिए, बन सकती हैं कई गंभीर बीमारियों की वजह

Next Post

ड्यूक बॉल की कीमत कितनी होती है? इसका वजन कितना होता है? क्या इसका इस्तेमाल केवल इंग्लैंड में ही किया जाता है?

Related Posts

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे
प्रमुख समाचार

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का नॉर्थ अमेरिका में जलवा, एडवांस बुकिंग में ‘एनिमल’ और ‘आदिपुरुष’ को छोड़ा पीछे

November 5, 2026
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी
प्रमुख समाचार

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के गाने से कैसे जुड़े एड शिरीन? सिंगर ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी

November 4, 2026
‘रामायण’ में उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर के साथ काम करने को बताया खास अनुभव
प्रमुख समाचार

‘रामायण’ में उर्मिला के किरदार में नजर आएंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर के साथ काम करने को बताया खास अनुभव

October 30, 2026
‘रावण पूरी तरह बुरा नहीं है’, साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया में बहस तेज
प्रमुख समाचार

‘रावण पूरी तरह बुरा नहीं है’, साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया में बहस तेज

October 29, 2026
ट्रोलिंग पर एआर रहमान का जवाब, बोले- ‘रॉकस्टार और स्लमडॉग मिलियनेयर की सफलता के भरोसे नहीं रह सकता’
प्रमुख समाचार

ट्रोलिंग पर एआर रहमान का जवाब, बोले- ‘रॉकस्टार और स्लमडॉग मिलियनेयर की सफलता के भरोसे नहीं रह सकता’

October 27, 2026
दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मीका सिंह बोले- हर कलाकार सम्मान का हकदार
प्रमुख समाचार

दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मीका सिंह बोले- हर कलाकार सम्मान का हकदार

October 26, 2026
Next Post
ड्यूक बॉल की कीमत कितनी होती है? इसका वजन कितना होता है? क्या इसका इस्तेमाल केवल इंग्लैंड में ही किया जाता है?

ड्यूक बॉल की कीमत कितनी होती है? इसका वजन कितना होता है? क्या इसका इस्तेमाल केवल इंग्लैंड में ही किया जाता है?

बुजुर्गों के लिए फिट रहने का सरल उपाय, कुर्सी पर बैठकर भी कर सकते हैं एक्सरसाइज

बुजुर्गों के लिए फिट रहने का सरल उपाय, कुर्सी पर बैठकर भी कर सकते हैं एक्सरसाइज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 नवम्बर, 2023

November 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मार्च, 2024

March 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2024

May 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)