• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 7, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

“IPL में ट्रेड डील कैसे होती है? जानें टीमों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली की पूरी प्रक्रिया”

JANVEENA by JANVEENA
August 11, 2025
in खेल
0
“IPL में ट्रेड डील कैसे होती है? जानें टीमों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली की पूरी प्रक्रिया”

इंडियन प्रीमियर लीग में ट्रेड क्या होता है? टीमों के बीच प्लेयर्स की अदला-बदली कैसे होती है? यह टॉपिक IPL 2025 के समाप्त होने के बाद से ही सुर्खियों में रहा है. वैसे तो पहले भी केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन जैसे टॉप क्रिकेटर एक से दूसरी टीम में ट्रेड किए जा चुके हैं, लेकिन खिलाड़ियों के ट्रेड का टॉपिक लोकप्रिय तब बना, जब आईपीएल 2024 से पूर्व हार्दिक पांड्या के लिए मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड किया था. आखिर यह ट्रेड करने की पूरी प्रक्रिया कैसी होती है? यहां आप आसान भाषा में यह समझ पाएंगे.

क्या होता है ट्रेड?

सबसे पहले समझिए कि ट्रेड होता क्या है. जब भी IPL में ‘ट्रेड’ शब्द का इस्तेमाल हो रहा हो तो समझ जाइए कि किसी खिलाड़ी को एक से दूसरी टीम में भेजे जाने की बात हो रही है. जिन 2 टीमों के बीच ट्रेड होगा, वो तय करेंगी कि उन्हें 2 खिलाड़ियों को एक-दूसरे से रिप्लेस करना है या वो कैश डील में भी प्लेयर को ट्रेड कर सकती हैं. हार्दिक पांड्या इसका एक बड़ा उदाहरण हैं, जिनके लिए मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के साथ कैश डील की थी. हालांकि डील की रकम उजागर नहीं की गई थी.

READ ALSO

लखनऊ में श्रेयस अय्यर का तूफान, 5 पारियों में 335 रन; 32 चौके और 17 छक्कों का हिसाब

ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए को 125 रन से हराया, 149 रन पर सिमटी टीम इंडिया; पाटीदार की फिफ्टी भी नहीं बचा सकी

कैश डील का उदाहरण लें तो 2022 सीजन से पूर्व कोलकाता नाइट राइडर्स ने लॉकी फर्ज्ञूसन को अपने साथ जोड़ने के लिए गुजरात टाइटंस को 10 करोड़ रुपये दिए थे. वहीं KKR ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड करके 2022 में ही शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. दूसरी ओर स्वैप डील का उदाहरण लें तो आईपीएल 2024 से पहले राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आवेश खान और देवदत्त पडिक्कल का ट्रेड हुआ था. आवेश RR में, वहीं पडिक्कल LSG में आ गए थे.

ट्रेडिंग विंडो का महत्व

जब भी IPL का कोई सीजन खत्म होता है, उसके एक महीने बाद ट्रेडिंग विंडो खुल जाती है. यह ट्रेडिंग विंडो ऑक्शन से एक सप्ताह पहले तक खुली रहती है. ऑक्शन के समय ट्रेडिंग विंडो को रोक दिया जाता है, लेकिन उसके बाद सीजन शुरू होने से एक महीना पहले तक इसे दोबारा ओपन कर दिया जाता है.

पिछले दिनों IPL 2026 में ट्रेड को लेकर कई खिलाड़ियों का नाम सामने आया है. संजू सैमसन और केएल राहुल जैसे टॉप प्लेयर्स का नाम CSK और KKR से भी जोड़ा गया है. हालांकि अभी तक किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

Previous Post

“रूसी हमले में 5 नागरिकों की मौत, जवाबी कार्रवाई में यूक्रेन ने तेल रिफाइनरी को किया ध्वस्त”

Next Post

“मैक्सवेल का कैच देख याद आए सूर्यकुमार यादव, ऐसा शानदार पकड़ कि दुनिया रह गई दंग”

Related Posts

लखनऊ में श्रेयस अय्यर का तूफान, 5 पारियों में 335 रन; 32 चौके और 17 छक्कों का हिसाब
खेल

लखनऊ में श्रेयस अय्यर का तूफान, 5 पारियों में 335 रन; 32 चौके और 17 छक्कों का हिसाब

October 7, 2026
ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए को 125 रन से हराया, 149 रन पर सिमटी टीम इंडिया; पाटीदार की फिफ्टी भी नहीं बचा सकी
खेल

ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए को 125 रन से हराया, 149 रन पर सिमटी टीम इंडिया; पाटीदार की फिफ्टी भी नहीं बचा सकी

October 7, 2026
WCL 2026 में पाकिस्तान की एंट्री पर अटका पेंच, PCB ने NOC के लिए रखी भारत से जुड़ी शर्त
खेल

WCL 2026 में पाकिस्तान की एंट्री पर अटका पेंच, PCB ने NOC के लिए रखी भारत से जुड़ी शर्त

October 6, 2026
वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, असालंका बाहर; अविष्का फर्नांडो की वापसी
खेल

वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, असालंका बाहर; अविष्का फर्नांडो की वापसी

October 5, 2026
2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए गांगुली की टीम में सिराज को मिली जगह, जानें पूरी प्लेइंग-11
खेल

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए गांगुली की टीम में सिराज को मिली जगह, जानें पूरी प्लेइंग-11

October 3, 2026
शुभमन गिल की कप्तानी पर गौतम गंभीर ने की तारीफ, गेंदबाजों को लेकर कही बड़ी बात
खेल

शुभमन गिल की कप्तानी पर गौतम गंभीर ने की तारीफ, गेंदबाजों को लेकर कही बड़ी बात

October 2, 2026
Next Post
“मैक्सवेल का कैच देख याद आए सूर्यकुमार यादव, ऐसा शानदार पकड़ कि दुनिया रह गई दंग”

"मैक्सवेल का कैच देख याद आए सूर्यकुमार यादव, ऐसा शानदार पकड़ कि दुनिया रह गई दंग"

“पैरों में दिखें ये 8 संकेत तो तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क, देरी हो सकती है खतरनाक”

"पैरों में दिखें ये 8 संकेत तो तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क, देरी हो सकती है खतरनाक"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जनवरी, 2024

January 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जून, 2023

June 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2023

May 7, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)