• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 9, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

एशिया कप टीम का ऐलान: अगरकर और सूर्यकुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी 5 बड़ी बातें

JANVEENA by JANVEENA
August 20, 2025
in खेल
0
एशिया कप टीम का ऐलान: अगरकर और सूर्यकुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ी 5 बड़ी बातें

2025 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है. भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टीम इंडिया का एलान किया. दोनों ने पीसी में कई अहम सवालों के जवाब भी दिए. यहां आपको अगरकर और सूर्या की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें बताएंगे.

अजीत अगरकर ने बताया श्रेयस अय्यर को क्यों नहीं मिला मौका
श्रेयस अय्यर ने आखिरी बार भारत के लिए टी20 मैच खेला था, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत में शानदार अर्धशतक लगाया था, लेकिन उसके बाद उन्हें भारत की टी20 टीम में जगह नहीं मिल पाई. आईपीएल 2025 में दमदार प्रदर्शन भी अय्यर की टी20 टीम में वापसी नहीं करा सका.

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

अय्यर को टीम से बाहर किए जाने के बारे में पूछे जाने पर अगरकर ने कहा, “श्रेयस के बारे में आपको उसे बताना होगा कि वह किसकी जगह ले सकता है. इसमें ना तो उसकी गलती है और ना ही हमारी. बस हमें अभी 15 खिलाड़ियों को चुनना है, उसे अपने मौके का इंतजार करना होगा.”

अगरकर ने जसप्रीत बुमराह और वर्कलोड पर सब किया साफ
जसप्रीत बुमराह की वर्कलोड की वजह से इंग्लैंड में सिर्फ तीन टेस्ट खेलने की काफी आलोचना हुई थी. ऐसे में बुमराह को लेकर पीसी में जब सवाल पूछा गया तो चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि इस समय कोई लिखित योजना है. बेशक, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद अच्छा ब्रेक मिला है. टीम प्रबंधन (मैनेजमेंट) या फिजियो या संबंधित लोग हमेशा संपर्क में रहते हैं. अभी ही नहीं, बल्कि चोट लगने से पहले भी हम उसका ध्यान रखते थे, क्योंकि हमें पता है कि वह कितना महत्वपूर्ण है.”

अगरकर ने स्पष्ट रूप से कहा कि बुमराह को भविष्य के महत्वपूर्ण मैचों के लिए उपलब्ध रखना जरूरी है. उन्होंने कहा, “जाहिर है कि हम चाहते हैं कि वह सभी बड़े मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहे. मैं जानता हूं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर मैच बड़ा होता है, लेकिन विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी या इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी सीरीज ज्यादा अहम होती हैं. हम चाहते हैं कि वह हर समय उपलब्ध रहे.”

उन्होंने आगे कहा, “अधिकतर तेज गेंदबाजों पर नजर रखी जाती है. पिछले दो-तीन साल में लगी चोट के कारण उस पर ध्यान है. उस पर अतिरिक्त नजर है, क्योंकि वह बेजोड़ और विशेष है और इसमें बदलाव नहीं होगा. इसमें कोई बदलाव नहीं होगा, फिर यह चाहे अगली सीरीज हो या छह महीने बाद.”

शुभमन गिल को उपकप्तानी मिलने पर भी बोले
टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को 2025 एशिया कप के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभालेंगे. गिल ने पिछला टी20 मैच श्रीलंका के खिलाफ 2024 में पाल्लेकल में खेला था और अब उन्होंने उपकप्तान के रूप में अक्षर पटेल की जगह ली है.

अगरकर ने कहा, “इंग्लैंड में गिल का फॉर्म वैसा ही था जैसी हमें उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने उससे भी बढ़कर प्रदर्शन किया. अब (शीर्ष क्रम के लिए) अधिक विकल्प हैं और शुभमन वैसे भी शानदार फॉर्म में हैं. दुबई पहुंचने पर वे विरोधी टीम और परिस्थितियों के अनुसार प्लेइंग इलेवन चुन सकते हैं.”

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने कहा, पिछली बार जब उन्होंने टी20 क्रिकेट खेला था तब वह उपकप्तान थे। यह पिछले विश्व कप के बाद की बात है इसलिए उस समय भी हम स्पष्ट रूप से इसी दिशा में सोच रहे थे.’’

मुख्य चयनकर्ता ने कहा, “अब जब वह उपलब्ध हैं तो कम से कम उनके (सूर्यकुमार) पास दो विकल्प हैं. बल्लेबाजी क्रम चुनना (अब) उनकी जिम्मेदारी है. हमारा काम 15 खिलाड़ियों को चुनना था, लेकिन जहां तक टी20 क्रिकेट की बात है तो हमारे पास काफी गहराई है और हम इसे लेकर काफी सक्रिय हैं.”

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जायसवाल टीम में जगह नहीं बना पाया- अगरकर
यशस्वी जायसवाल के टीम में जगह बनाने में नाकाम रहने पर अगरकर ने इसे दुर्भाग्यशाली करार दिया. उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है, जायसवाल के संदर्भ. अभिषेक शर्मा के टीम में होने के कारण और वह थोड़ी बहुत गेंदबाजी भी कर लेता है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जायसवाल टीम में जगह नहीं बना पाया.

Previous Post

जेलेंस्की से मुलाकात में ट्रंप बोले – “रूस-यूक्रेन युद्ध अब खत्म होने की कगार पर है”; भारत-पाकिस्तान पर भी की चर्चा

Next Post

ट्रंप के 50% टैरिफ फैसले का भारत के व्यापार पर क्या पड़ेगा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
ट्रंप के 50% टैरिफ फैसले का भारत के व्यापार पर क्या पड़ेगा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब

ट्रंप के 50% टैरिफ फैसले का भारत के व्यापार पर क्या पड़ेगा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब

एशिया कप टीम में शामिल भारतीय खिलाड़ियों की ICC T20I रैंकिंग: जानें सभी 15 की स्थिति

एशिया कप टीम में शामिल भारतीय खिलाड़ियों की ICC T20I रैंकिंग: जानें सभी 15 की स्थिति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जनवरी, 2024

January 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 दिसम्बर, 2023

December 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 फरवरी, 2024

February 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मार्च, 2024

March 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)