• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 20, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

पत्नी से तलाक की खबरों के बीच गोविंदा पहली बार एयरपोर्ट पर नजर आए, दिखा एक्टर का नया अंदाज

JANVEENA by JANVEENA
August 23, 2025
in प्रमुख समाचार
0
पत्नी से तलाक की खबरों के बीच गोविंदा पहली बार एयरपोर्ट पर नजर आए, दिखा एक्टर का नया अंदाज

 

कुछ टाइम पहले रूमर्स फैले थे कि बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 यानी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और वे तलाक लेने वाले हैं. हालांकि बाद में गोविंदा के वकील ने कहा था कि हां उन्होंने तलाक की अर्जी दी थी लेकिन दोनों में फिर सब ठीक हो गया. सुनीता आहूजा ने भी कई इंटरव्यू में दावा किया कि वे गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी. इन सबके बीच एक बार फिर एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. खबरें हैं कि गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर से तलाक लेने का फैसला किया है और उन्होंने मुंबई के एक फैमिली कोर्ट मे इसे लेकर अर्जी भी दाखिल की हैं.

वहीं पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक की अफवाहों के बीच बीती रात, अभिनेता गोविंदा पहली बार पब्लिकली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. इस विवाद के बावजूद, गोविंदा शांत दिखे और एयरपोर्ट पर उन्होंने पैप्स से गर्मजोशी से बातचीत भी की.

एयरपोर्ट पर दिखा गोविंद का बदला लुक
पूरी तरह सफ़ेद पोशाक पहने, गोविंदा ने सफ़ेद ट्राउज़र और मैचिंग जैकेट के साथ एक कैज़ुअल व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी. उन्होंने बेहद कम एक्सेसरीज़ पहनी थीं. डार्क कलर के एविएटर सनग्लासेस, पतली मूंछें और क्लीन-शेव लुक में वे डैशिंग लग रहे थे. वहीं गोविंदा के इस बदले लुक की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

वहीं जैसे ही कैमरों ने गोविंदा को घेरा वैसे ही  अभिनेता ने भी फोटोग्राफरों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और उनकी तरफ़ फ्लाइंग किस भी किए. एक्टर के इस अंदाज से साफ दिखा कि वे अपनी निजी ज़िंदगी में चल रहे तूफ़ान से बेपरवाह हैं. वे काफी खुश भी दिख रहे थे जो उनकी शादीशुदा ज़िंदगी में चल रही उथल-पुथल को छुपा रहा था.

गोविंदा और सुनीता आहूजा का तलाक
हाउटरफ्लाई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है, जिसमें हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग का आरोप लगाया गया है. दिसंबर 2024 में दायर की गई इस याचिका में दावा किया गया है कि गोविंदा बार-बार सुनवाई में अनुपस्थित रहे हैं और अदालत द्वारा निर्धारित काउंसलिंग सेशन में भी शामिल नहीं हुए हैं. हालांकि, सुनीता हर सुनवाई में मौजूद रही हैं.

गोविंदा और उनके आसपास के लोगों से निराश थीं सुनीता आहूजा
हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में, सुनीता ने न सिर्फ़ गोविंदा को लेकर, बल्कि उनके आसपास के लोगों को लेकर भी अपनी निराशा ज़ाहिर की थी. द पावरफुल ह्यूमन्स के साथ बातचीत में, उन्होंने कहा था,“आज उनके पास चार लोग हैं – एक लेखक, एक संगीतकार, एक सेक्रेटरी और एक वकील दोस्त. ये किसी काम के नहीं हैं. वे बस ‘वाह, वाह!’ कहते हैं. अगर वह म्यूजिक बनाते हैं, तो वे कहते हैं, ‘वाह, वाह… कमाल कर दिया.’ उन्हें सच बताना चाहिए. जब ​​मैं उन्हें सच बताती हूँ, तो वे नाराज़ हो जाते हैं.”

व्लॉग में की थी गोविंदा से शादी और तलाक के रूमर्स पर बात
अपने हालिया व्लॉग में, सुनीता आहूजा को अपनी शादी से जुड़ी तलाक की अफवाहों पर बात करते हुए देखा गया था. व्लॉग में वह एक मंदिर के दर्शन करती नजर आईं, जहां पुजारी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही महालक्ष्मी मंदिर जाती रही हैं. वह आगे रोते हुए बोलीं थीं, “मैं जब गोविंदा से मिली तब मैंने माता से वही मांगा के मेरी शादी उससे हो जाए और जीवन अच्छे से जाए. माता ने सब मन्नत पूरी की. बच्चे भी दे दिए दोनों. पर हर सच मिलना आसान नहीं होता, ऊंचा-नीच हो जाता है. पर मैं माता पर इतना विश्वास करती हूं कि आज मैं अगर कुछ देख भी रही हूं, तो मैं जानती हूं जो मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा, उसको तो वह बैठी है मां काली.”

बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में शादी की थी. तलाक की कार्यवाही और फिर से सामने आए इंटरव्यू उन्हें लगातार सुर्खियों में बनाए रखते हैं.

 

READ ALSO

अक्षय कुमार ने CM धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग पर हुई चर्चा

सविता पूनिया की बायोपिक में यह अभिनेत्री निभा सकती है उनका किरदार, हॉकी स्टार ने बताई अपनी पसंद

Previous Post

टैरिफ विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप का अहम कदम, सर्जियो गोर बने भारत में अमेरिकी राजदूत

Next Post

‘वॉर 2’ नहीं तोड़ पाई ‘पठान’ और ‘एक था टाइगर’ का रिकॉर्ड, 9 दिनों में हुई कमाई है चौंकाने वाली

Related Posts

अक्षय कुमार ने CM धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग पर हुई चर्चा
प्रमुख समाचार

अक्षय कुमार ने CM धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग पर हुई चर्चा

October 19, 2026
सविता पूनिया की बायोपिक में यह अभिनेत्री निभा सकती है उनका किरदार, हॉकी स्टार ने बताई अपनी पसंद
प्रमुख समाचार

सविता पूनिया की बायोपिक में यह अभिनेत्री निभा सकती है उनका किरदार, हॉकी स्टार ने बताई अपनी पसंद

October 17, 2026
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म की रिलीज डेट घोषित, 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
प्रमुख समाचार

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म की रिलीज डेट घोषित, 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

October 16, 2026
Bigg Boss 20: घर में झगड़े ने पकड़ा तूल, नियम तोड़ने पर वाइल्ड कार्ड नकुल धुल की छुट्टी
प्रमुख समाचार

Bigg Boss 20: घर में झगड़े ने पकड़ा तूल, नियम तोड़ने पर वाइल्ड कार्ड नकुल धुल की छुट्टी

October 15, 2026
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल? पहले दिन 62 करोड़ तक कमाई का अनुमान
प्रमुख समाचार

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल? पहले दिन 62 करोड़ तक कमाई का अनुमान

October 15, 2026
अक्षय कुमार की बहन से जुड़े धोखाधड़ी मामले में MNS नेता गणेश चुक्कल को राहत, अदालत ने दिया रिहाई का आदेश
प्रमुख समाचार

अक्षय कुमार की बहन से जुड़े धोखाधड़ी मामले में MNS नेता गणेश चुक्कल को राहत, अदालत ने दिया रिहाई का आदेश

October 14, 2026
Next Post
‘वॉर 2’ नहीं तोड़ पाई ‘पठान’ और ‘एक था टाइगर’ का रिकॉर्ड, 9 दिनों में हुई कमाई है चौंकाने वाली

‘वॉर 2’ नहीं तोड़ पाई 'पठान' और 'एक था टाइगर' का रिकॉर्ड, 9 दिनों में हुई कमाई है चौंकाने वाली

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: फार्मा के बाद अब इस सेक्टर पर भी टैरिफ लगाएंगे, क्या भारत पर पड़ेगा असर?

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: फार्मा के बाद अब इस सेक्टर पर भी टैरिफ लगाएंगे, क्या भारत पर पड़ेगा असर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मई, 2023

May 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अगस्त, 2023

August 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)