• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 21, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

कनाडा में भारतीय मूल की महिला डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस रद्द, मरीजों संग अवैध संबंध रखने का मामला सामने आया

JANVEENA by JANVEENA
September 12, 2025
in विदेश
0
कनाडा में भारतीय मूल की महिला डॉक्टर का मेडिकल लाइसेंस रद्द, मरीजों संग अवैध संबंध रखने का मामला सामने आया

भारतीय मूल की एक डॉक्टर सुमन खुलबे का चिकित्सा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कनाडा में मेडिकल लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। डॉक्टर सुमन खुलबे पर आरोप है कि उन्होंने एक पुरुष मरीज के साथ यौन संबंध बनाया और दो अन्य मरीजों के साथ अनुचित व्यवहार किया। आरोपों की पुष्टि होने के बाद समीक्षा समिति ने उनके मेडिकल लाइसेंस को रद्द कर दिया।

आरोपी डॉक्टर पर आरोप है कि उन्होंने अस्पताल के मरीजों के लिए अपने प्यार का इजहार किया। इसके अलावा, उनके साथ निजी और व्यावसायिक संबंध भी बनाए, जो चिकित्सा नैतिकता नियमों के खिलाफ माने गए और उन पर कार्रवाई की गई।

READ ALSO

यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी नीति बदलने से रुबियो का इनकार, ट्रंप की नाराजगी की बताई वजह

इस्लाम में मौत की सजा किन मामलों में? सऊदी अरब में ‘ताजीर’ के तहत फांसी पर क्यों उठे सवाल

डॉक्टर और मरीज के बीच यौन संबंध पर संस्था की जीरो टॉलरेंस नीति

कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एंड सर्जन ऑफ ओंटारियो की समीक्षा समिति ने इस मामले में खुलबे के व्यवहार की जांच की और निष्कर्ष निकाला कि उन्होंने अपने मरीजों को केवल मरीज की तरह नहीं देखा, बल्कि उन्हें दोस्त, सामाजिक जीवन का हिस्सा, खेल गतिविधियों में सहभागी और बिजनेस पार्टनर की तरह माना। समिति ने कहा कि भले ही ये संबंध सहमति से बने हों, लेकिन संस्था डॉक्टर और मरीज के बीच यौन संबंध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है।

मेरी बातों को छिपाया गया – खुलबे

डॉक्टर खुलबे ने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगी। उनका कहना है, “मेरे मामले में कई बातें सार्वजनिक सुनवाई के दौरान छिपाई गईं। इसमें भाग लेने के लिए मुझे और मेरे माता-पिता को बहुत वित्तीय और निजी त्याग करने पड़े ताकि मेरी बात सुनी जा सके।” उन्होंने समिति से कहा कि एक जिम ट्रेनर के साथ उनके संबंध एक सामान्य रिलेशनशिप का हिस्सा थे।

अपने क्लिनिक में प्रोकेन का इस्तेमाल

डॉक्टर सुमन खुलबे पर यह भी आरोप लगा कि वह अपने क्लिनिक में सामाजिक आयोजन करती थीं, जहां शराब का सेवन होता था और प्रोकेन का भी इस्तेमाल किया जाता था। आमतौर पर प्रोकेन का उपयोग एनेस्थीसिया, पेरिफेरल नर्व ब्लॉक और स्पाइनल नर्व ब्लॉक के लिए किया जाता है। इस बीच एक जिम ट्रेनर ने खुलबे पर गंभीर आरोप लगाए।

ट्रेनर के आरोप

कोर्ट रिकॉर्ड्स के अनुसार, जिम ट्रेनर ने आरोप लगाया कि खुलबे ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ रखकर एक्सरसाइज कराई। साथ ही यह भी दावा किया गया कि यौन क्रियाओं में ओरल सेक्स, किस और मैनुअल स्टिमुलेशन शामिल था, और यह सब तब हुआ जब वह प्रोकेन के प्रभाव में था।

Previous Post

वनडे से संन्यास की अटकलों के बीच रोहित शर्मा का बड़ा बयान, सुनकर खुशी से झूम उठेंगे भारतीय फैंस

Next Post

नेपाल में राजशाही की वापसी को लेकर अटकलें तेज, GEN-Z का अल्टीमेटम – अगर सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया तो कदम उठाएंगे

Related Posts

यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी नीति बदलने से रुबियो का इनकार, ट्रंप की नाराजगी की बताई वजह
विदेश

यूक्रेन युद्ध पर अमेरिकी नीति बदलने से रुबियो का इनकार, ट्रंप की नाराजगी की बताई वजह

October 21, 2026
इस्लाम में मौत की सजा किन मामलों में? सऊदी अरब में ‘ताजीर’ के तहत फांसी पर क्यों उठे सवाल
विदेश

इस्लाम में मौत की सजा किन मामलों में? सऊदी अरब में ‘ताजीर’ के तहत फांसी पर क्यों उठे सवाल

October 21, 2026
यमन में हूतियों का बड़ा मिसाइल हमला, सैन्य शिविर में 53 सैनिकों की मौत; 200 से अधिक घायल
विदेश

यमन में हूतियों का बड़ा मिसाइल हमला, सैन्य शिविर में 53 सैनिकों की मौत; 200 से अधिक घायल

October 20, 2026
‘होर्मुज खोलने को तैयार ईरान’, अमेरिका के सामने रखी 7 दिन की योजना, जानें क्या हैं शर्तें
विदेश

‘होर्मुज खोलने को तैयार ईरान’, अमेरिका के सामने रखी 7 दिन की योजना, जानें क्या हैं शर्तें

October 19, 2026
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों पर ट्रंप का बयान, इमिग्रेशन नीति पर उठाए सवाल; जेडी वेंस ने भी साधा निशाना
विदेश

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों पर ट्रंप का बयान, इमिग्रेशन नीति पर उठाए सवाल; जेडी वेंस ने भी साधा निशाना

October 19, 2026
जर्मनी में रोबोट पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया जब्त; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विदेश

जर्मनी में रोबोट पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया जब्त; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

October 17, 2026
Next Post
नेपाल में राजशाही की वापसी को लेकर अटकलें तेज, GEN-Z का अल्टीमेटम – अगर सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया तो कदम उठाएंगे

नेपाल में राजशाही की वापसी को लेकर अटकलें तेज, GEN-Z का अल्टीमेटम – अगर सुशीला कार्की को प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया तो कदम उठाएंगे

आयुष शुक्ला ने बांग्लादेश से किया पलटवार, बल्लेबाज को दिया सेंड-ऑफ

आयुष शुक्ला ने बांग्लादेश से किया पलटवार, बल्लेबाज को दिया सेंड-ऑफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

April 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 सितम्बर 2023

September 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 नवम्बर, 2023

November 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2023

April 28, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)