• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 28, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

क्या भारतीयों को इंटरनेशनल ट्रिप्स के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस ज़रूरी है?

JANVEENA by JANVEENA
October 1, 2025
in पर्यटन
0
क्या भारतीयों को इंटरनेशनल ट्रिप्स के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस ज़रूरी है?

 

घूमना फिरना सभी को अच्छा लगता है। ट्रिप की तैयारी करते समय हम होटल बुकिंग, खानपान, मोबाइल, एक्स्ट्रा पैसे, इन सब चीज़ों पर ध्यान देते हैं। लेकिन एक बात अक्सर छूट जाती है, ट्रैवल इंश्योरेंस। सफ़र के दौरान हादसे होना, अचानक बीमार पड़ना, सामान खो जाना, ये सब बहुत आम बातें हैं। फिर भी ज़्यादातर लोग सोचते हैं- “हमारे साथ कुछ नहीं होगा, हम बहुत सावधान रहते हैं।”

कई और गलतफहमियाँ भी लोगों के मन में होती हैं जैसे–

– “पहले से ही हेल्थ इंश्योरेंस है, तो ट्रैवल इंश्योरेंस की ज़रूरत ही क्या है?”

– “ये तो बस छोटी सी ट्रिप है, हफ़्ते भर में लौट आएंगे। ट्रैवल इंश्योरेंस तो बड़ी यात्राओं के लिए होता है।”

लेकिन क्या ये सब सच है?  इन्हीं बातों को हम अब समझने की कोशिश करेंगे।

इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस क्या है?

इंटरनेशनल ट्रैवल इंश्योरेंस आपको विदेश यात्रा के दौरान आने वाली फाइनेंशियल परेशानियों से बचाता है। चाहे आप छुट्टियों के लिए विदेश जा रहे हों, पढ़ाई, नौकरी या ऑफिस की ट्रिप, ऐसी हर स्थिति में ये ट्रैवल इंश्योरेंस लिया जा सकता है।

इसका कवरेज आपके पूरे सफ़र के लिए लागू होता है। आप सिर्फ़ एक देश जा रहे हो या कई देशों की यात्रा कर रहे हो, दोनों ही परिस्थितियों में ये उतना ही फ़ायदेमंद होता है।

आमतौर पर इस इंश्योरेंस में ये चीज़ें कवर होती हैं-

– बीमारी या हादसे की वजह से हॉस्पिटलाइजेशन

– पासपोर्ट खो जाना या चोरी होना

– ट्रिप रद्द होना या दोबारा शेड्यूल होना

– ट्रिप को आगे बढ़ाना

– सामान गुम होना या देर से पहुँचना

– फ्लाइट लेट या रद्द होना

इसके अलावा, कई पॉलिसियों में 24×7 इमरजेंसी सर्विसेज़ भी दी जाती हैं, जैसे –

– खोए हुए पासपोर्ट की तुरंत मदद

– कैश वायर असिस्टेंस

– रद्द हुई फ्लाइट का टिकट फिर से बुक करना

भारतीयों के लिए किन देशों में ट्रैवल इंश्योरेंस ज़रूरी है?

भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए कुछ देशों ने ट्रैवल इंश्योरेंस लेना अनिवार्य किया है। नीचे ऐसे देशों की लिस्ट दी गई है:

1. अंटार्कटिका

2. अल्जीरिया

3. इक्वाडोर

4. ईरान

5. क़तर

6. क्यूबा

7. जॉर्जिया

8. जॉर्डन

9. तुर्की

10. न्यूज़ीलैंड

11. मोल्डोवा

12. यूक्रेन

13. संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

14. रवांडा

15. रूस

16. सऊदी अरब

17. शेंगेन देश (यूरोप के 29 देशों का समूह)

ट्रैवल इंश्योरेंस जहां ज़रूरी नहीं वहाँ भी क्यों लें?

कई देशों ने वीज़ा के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस को ज़रूरी डॉक्यूमेंट बताया है। बिना इंश्योरेंस का सबूत दिए वीज़ा मुश्किल है। कई लोगों को लगता है कि ट्रैवल इंश्योरेंस मतलब बेकार का खर्च, या फिर ये सिर्फ़ अमीर लोगों और महँगा सामान ले जाने वालों के लिए है। लेकिन असलियत ये है कि ट्रैवल इंश्योरेंस हर यात्री के लिए ज़रूरी है क्योंकि-

1. यात्री के लिए आर्थिक सुरक्षा

सफर में किसी के साथ अचानक हादसा, बीमारी या कोई और परेशानी हो सकती है। विदेश के हॉस्पिटल में इलाज या ज़रूरी सेवाएँ बहुत महँगी होती हैं। लेकिन अगर आपके पास इंश्योरेंस हो, तो ज़रूरी मेडिकल ट्रीटमेंट और बाकी खर्च आसानी से किए जा सकते हैं। इससे बड़ा फाइनेंशियल बोझ नहीं पड़ता। इसके साथ ही, इसमें सामान खो जाने, ट्रिप कैन्सल होने, फ्लाइट लेट होने जैसी परिस्थितियाँ भी शामिल होती हैं।

2. मेज़बान देश पर आर्थिक बोझ कम करना

अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे देश में बीमार पड़ता है, तो ज़्यादातर वह उस देश के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज कराता है। ऐसे में खर्च वहाँ की सरकार को भरना पड़ता है। एक तरह से ये खर्च टैक्स भरने वालों का पैसा होता है। इससे देश का नुकसान होता है। इस बोझ को रोकने के लिए कई देशों ने ट्रैवल इंश्योरेंस अनिवार्य किया है।

3. पब्लिक हेल्थ और सैफ्टी

कोविड के समय हमने देखा कि बीमारियाँ कितनी जल्दी फैल सकती हैं। ऐसे में अगर टुरिस्ट को तुरंत मेडिकल केयर न मिले, तो इसका असर दूसरों पर भी पड़ सकता है। इंश्योरेंस से टुरिस्ट को समय पर इलाज मिलता है और बाकी लोग भी सुरक्षित रहते हैं।

4. ट्रिप का मज़ा खराब न हो

सफर में अचानक बीमार पड़ना, फ्लाइट लेट होना, सामान चोरी होना, ऐसी परेशानियाँ पूरी ट्रिप बिगाड़ देती हैं। लेकिन अगर आपके पास सही ट्रैवल इंश्योरेंस है, तो आपको तुरंत मदद मिलती है और आप बिना चिंता अपनी ट्रिप का मज़ा ले सकते हैं।

ट्रैवल इंश्योरेंस खरीदने से पहले ध्यान रखने वाली बातें

अगर आप ट्रैवल इंश्योरेंस से ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा लेना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें-

1. डेस्टिनेशन- आप किस देश जा रहे हैं उस हिसाब से इंश्योरेंस का कवरेज तय होता है। कुछ देशों के लिए खास पैकेज बने होते हैं जैसे शेंगेन ट्रैवल इंश्योरेंस, ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

2. उम्र और स्वास्थ्य- कम उम्र और अच्छे स्वास्थ्य वाले लोगों को कम प्रीमियम में ज़्यादा कवरेज मिल जाता है। अगर मेडिकल हिस्ट्री है, तो प्रीमियम थोड़ा ज़्यादा हो सकता है।

3. ट्रिप ड्युरेशन- ट्रिप जितनी लंबी होगी, प्रीमियम उतना ही ज़्यादा देना होगा।

4. ट्रिप की गिनती- अगर आप साल में सिर्फ़ एक-दो बार सफर करते हैं, तो सिंगल ट्रिप पॉलिसी काफ़ी है। लेकिन अगर आप बार-बार सफ़र करते हैं, तो मल्टी-एनुअल ट्रिप पॉलिसी ज़्यादा फायदेमंद होती है।

5. एडवेंचर एक्टिविटीज़- ट्रेकिंग, स्कूबा डाइविंग, स्कीइंग जैसी एक्टिविटीज़ में रिस्क ज़्यादा होता है। इसलिए ऐसी पॉलिसी चुनें जिसमें एडवेंचर स्पोर्ट्स कवर शामिल हो, ताकि आपको एक्स्ट्रा कवर मिले।

सफ़र में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करें

यात्रा के समय ट्रैवल इंश्योरेंस आपके और आपके परिवार के लिए सेफ़्टी नेट की तरह काम करता है। इंश्योरेंस लेने का मतलब है कि आप खुद को सुरक्षित कर रहे हैं।

1. आर्थिक सुरक्षा- ट्रैवल इंश्योरेंस बड़े और अचानक आने वाले खर्चों से बचाने वाला एक अहम सहारा है। बीमारी या दुर्घटना की वजह से होने वाला हॉस्पिटल खर्च, ट्रिप का रद्द होना, सामान खो जाना, इन सब स्थितियों में यह आपकी मदद करता है।

2. मानसिक शांति- इंश्योरेंस होने पर आप निश्चिंत होकर सफ़र कर सकते हैं।

3. अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल/फॉरेक्स कार्ड का इस्तेमाल करें।

4. ज़रूरी डॉक्युमेंट्स सुरक्षित रखें।

5. पब्लिक Wi-Fi पर बैंकिंग करने से बचें।

6. ईमर्जन्सी कान्टैक्ट लिस्ट तैयार रखें।

निष्कर्ष

शारीरिक सुरक्षा की तरह आर्थिक सुरक्षा ज़रूरी है। फ़ॉरेन ट्रैवल में हमें कई अनजान जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, जो खतरे पहले से पता हैं, उनके लिए तैयार रहना बड़ा नुकसान टालने में मदद करता है। ट्रैवल इंश्योरेंस के लिए दिया गया छोटा प्रीमियम कई हजारों या लाखों रुपये के खर्च से बचा सकता है। इसलिए यात्रा जरूर करें, लेकिन सुरक्षा के साथ!

READ ALSO

Winter Travel Calendar: पुष्कर मेले से पतंग महोत्सव तक, सर्दियों में घूमने के 4 खास मौके

Karwa Chauth 2026: पार्टनर के साथ चांद देखने के लिए जाएं ये 4 खूबसूरत हिल स्टेशन

Previous Post

हार्ट अटैक और स्ट्रोक के 99% मामले एक ही बड़ी गलती की वजह से होते हैं, क्या आप भी करते हैं ये काम?

Next Post

‘जॉली एलएलबी 3’ ने दूसरे मंगलवार बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफ़ान, धमाकेदार कलेक्शन के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

Related Posts

Winter Travel Calendar: पुष्कर मेले से पतंग महोत्सव तक, सर्दियों में घूमने के 4 खास मौके
पर्यटन

Winter Travel Calendar: पुष्कर मेले से पतंग महोत्सव तक, सर्दियों में घूमने के 4 खास मौके

October 28, 2026
Karwa Chauth 2026: पार्टनर के साथ चांद देखने के लिए जाएं ये 4 खूबसूरत हिल स्टेशन
पर्यटन

Karwa Chauth 2026: पार्टनर के साथ चांद देखने के लिए जाएं ये 4 खूबसूरत हिल स्टेशन

October 27, 2026
दिल्ली में करवा चौथ की शॉपिंग के लिए 4 बजट फ्रेंडली बाजार, साड़ी से चूड़ियों तक मिलेगी हर चीज
पर्यटन

दिल्ली में करवा चौथ की शॉपिंग के लिए 4 बजट फ्रेंडली बाजार, साड़ी से चूड़ियों तक मिलेगी हर चीज

October 26, 2026
Manipur Travel Tips: इंफाल में कांगला किला से लेकर लोकतक झील तक, घूमने के लिए ये जगहें हैं खास
पर्यटन

Manipur Travel Tips: इंफाल में कांगला किला से लेकर लोकतक झील तक, घूमने के लिए ये जगहें हैं खास

October 24, 2026
सर्दियों में Bird Watching के लिए भारत की 5 शानदार जगहें, जहां दिखेंगे खूबसूरत प्रवासी पक्षी
पर्यटन

सर्दियों में Bird Watching के लिए भारत की 5 शानदार जगहें, जहां दिखेंगे खूबसूरत प्रवासी पक्षी

October 23, 2026
दशहरे पर इन जगहों पर नहीं होता रावण दहन, जानें बिसरख, बैजनाथ और मंदसौर की अनोखी परंपराएं
पर्यटन

दशहरे पर इन जगहों पर नहीं होता रावण दहन, जानें बिसरख, बैजनाथ और मंदसौर की अनोखी परंपराएं

October 22, 2026
Next Post
‘जॉली एलएलबी 3’ ने दूसरे मंगलवार बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफ़ान, धमाकेदार कलेक्शन के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

'जॉली एलएलबी 3' ने दूसरे मंगलवार बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफ़ान, धमाकेदार कलेक्शन के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

“केवल 7 वर्ष के बच्चों में भी हार्ट डिज़ीज़ का खतरा बढ़ रहा है, जानें इसे पहचानने के तरीके”

"केवल 7 वर्ष के बच्चों में भी हार्ट डिज़ीज़ का खतरा बढ़ रहा है, जानें इसे पहचानने के तरीके"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2024

April 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जुलाई, 2023

July 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 दिसम्बर, 2023

December 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मई, 2023

May 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)