• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

सिर्फ 10 गेंदों में 43 रन, अफगानिस्तान के बल्लेबाज ने कर दिखाया कमाल

JANVEENA by JANVEENA
October 15, 2025
in खेल
0
सिर्फ 10 गेंदों में 43 रन, अफगानिस्तान के बल्लेबाज ने कर दिखाया कमाल

 


BAN vs AFG 3rd ODI: अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी की विस्फोटक बल्लेबाजी से बांग्लादेश के गेंदबाजों के होश उड़ गए. आखिरी 10 गेंदों में नबी ने 43 रन ठोक दिए, जिससे अफगानिस्तान ने एक औसत स्कोर को मैच विनिंग टोटल में बदल दिया.

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

10 गेंदों में बना डाले 43 रन

48वें ओवर तक अफगानिस्तान का स्कोर 249 रन पर 9 विकेट था. ऐसा लग रहा था कि टीम 260-265 तक ही पहुंचेगी, लेकिन नबी के तेवर कुछ और ही थे. 49वें ओवर की शुरुआत में सिर्फ 1 रन बना, इसके बाद नाहिद राणा की चोट के चलते गेंदबाजी बदलनी पड़ी और मेंहदी हसन मिराज को गेंद थमाई गई. मिराज ने आते ही नबी के तूफान का शिकार बनना शुरू कर दिया. नबी ने उनके ओवर में लगातार तीन छक्के उड़ाए, बीच में कुछ वाइड बॉल्स भी पड़ीं, और ओवर खत्म होते-होते 25 रन बन गए.

इसके बाद हसन महमूद ने आखिरी ओवर डाला, लेकिन वहां भी नबी नहीं रुके. उन्होंने चौके-छक्कों की बौछार करते हुए इस ओवर में 19 रन ठोक डाले. इस तरह आखिरी 10 गेंदों में कुल 44 रन बने, जिसमें से 38 रन नबी ने अकेले ही बना डाले.

37 गेंदों में 62 रन, नबी का तूफानी अंदाज

नबी ने सिर्फ 37 गेंदों में 62 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके जड़े. उनकी यह पारी अफगानिस्तान के लिए संकटमोचक साबित हुई. टीम एक समय मुश्किल में थी, लेकिन नबी ने पारी को संभालते हुए स्कोर 293 रन तक पहुंचा दिया.

इससे पहले अफगानिस्तान की पारी की नींव इब्राहिम जादरान (95 रन) और रहमानुल्लाह गुरबाज (42 रन) ने रखी थी. दोनों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी, लेकिन बीच के ओवरों में विकेट गिरने से रन गति धीमी पड़ गई. ऐसे में नबी ने आते ही खेल की तस्वीर पलट दी.

बांग्लादेश की शर्मनाक हार

नबी के तूफान के बाद बांग्लादेश की पूरी गेंदबाजी अस्त-व्यस्त हो गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी के दौरान भी दबाव में नजर आई.  उनकी पूरी टीम 93 रन ही बना सकी और 28वें ओवर में ऑलआउट हो गई. अफगानिस्तान ने ये मैच 200 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया.

Previous Post

70% महिलाएं ऑटोइम्यून रोग से प्रभावित — जानिए क्यों उन पर इसका खतरा ज्यादा होता है

Next Post

इस खूबसूरत मुस्लिम देश में 1 लाख की कमाई, भारत लौटते ही हो जाएगी 5 गुना — जानें कितनी दूरी पर है ये जगह

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
इस खूबसूरत मुस्लिम देश में 1 लाख की कमाई, भारत लौटते ही हो जाएगी 5 गुना — जानें कितनी दूरी पर है ये जगह

इस खूबसूरत मुस्लिम देश में 1 लाख की कमाई, भारत लौटते ही हो जाएगी 5 गुना — जानें कितनी दूरी पर है ये जगह

क्या बार-बार हाथ धोना भी सेहत के लिए नुकसानदेह है? शरीर को झेलनी पड़ती हैं ये परेशानियां

क्या बार-बार हाथ धोना भी सेहत के लिए नुकसानदेह है? शरीर को झेलनी पड़ती हैं ये परेशानियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जुलाई, 2023

July 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 21 मई, 2024

May 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 07 जून, 2024

June 7, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)