• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट कोहली का रिटायरमेंट की अटकलों पर बड़ा बयान

JANVEENA by JANVEENA
October 17, 2025
in खेल
0
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट कोहली का रिटायरमेंट की अटकलों पर बड़ा बयान

 


भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा जोरों पर थी कि विराट और रोहित शर्मा दोनों का यह ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की आखिरी सीरीज हो सकता है. अब विराट ने खुद इन अफवाहों पर बड़ा जवाब दिया है.

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

 विराट के पोस्ट ने मचाई हलचल

हाल ही में विराट कोहली ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा,  “आप असलियत में तब ही असफल हो जाते हैं, जब आप खुद हार मानने का फैसला करते हैं.”

विराट के इस पोस्ट को उनके वनडे करियर के भविष्य से जोड़कर देखा जा रहा है. उन्होंने पहले ही टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है, और अब वे सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं. फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच यह सवाल उठ रहा था कि क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक विराट टीम इंडिया का हिस्सा रहेंगे.

 

The only time you truly fail, is when you decide to give up.

— Virat Kohli (@imVkohli) October 16, 2025

सेलेक्टर्स और कोच ने भी दी सफाई

इन चर्चाओं के बीच बीसीसीआई चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर ने भी स्थिति स्पष्ट की है. उन्होंने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों को 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर टीम में चुना गया है. अगरकर ने कहा, “जहां तक मुझे पता है, दोनों खिलाड़ियों ने अपने फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं और वे पूरी तरह फिट हैं. ऐसे में रिटायरमेंट की बात करना अभी जल्दबाजी होगी.”

अगरकर ने यह भी कहा कि विराट और रोहित दोनों टीम इंडिया के लिए अहम हैं और उनके अनुभव की जरूरत भविष्य की बड़ी सीरीज में भी पड़ेगी.

वहीं टीम इंडिया को टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के भविष्य की जगह वर्तमान पर ध्यान देना जरूरी है. गंभीर ने कहा, “50 ओवर का वर्ल्ड कप अभी ढाई साल दूर है. हमें इस वक्त के प्रदर्शन पर फोकस करना चाहिए. विराट और रोहित दोनों अनुभवी खिलाड़ी हैं और ऑस्ट्रेलिया में उनका अनुभव टीम के बहुत काम आएगा.”

विराट का यह दौरा टीम इंडिया के लिए भी अहम है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमेशा से भारत की भिड़ंत रोमांचक रही है, और इस बार टीम का लक्ष्य सीरीज जीतकर 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी को मजबूती देना है.

 

Previous Post

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का आरोप – भारत के इशारे पर अफगानिस्तान ने हमला किया

Next Post

क्या पीएम मोदी ने की ट्रंप से फोन पर बात? विदेश मंत्रालय ने तोड़ी चुप्पी

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
क्या पीएम मोदी ने की ट्रंप से फोन पर बात? विदेश मंत्रालय ने तोड़ी चुप्पी

क्या पीएम मोदी ने की ट्रंप से फोन पर बात? विदेश मंत्रालय ने तोड़ी चुप्पी

मोरिंगा पाउडर बनाम जूस: बालों की ग्रोथ के लिए कौन है ज्यादा असरदार?

मोरिंगा पाउडर बनाम जूस: बालों की ग्रोथ के लिए कौन है ज्यादा असरदार?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

April 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अगस्त, 2023

August 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अगस्त, 2023

August 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 सितम्बर 2023

September 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)