एक्टर शक्ति कपूर इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर हैं. उनकी बेटी श्रद्धा कपूर भी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं. हाल ही में शक्ति कपूर ने उन अफवाहों पर विराम लगाया जिनमें कहा गया कि श्रद्धा कपूर को उतना काम नहीं मिल रहा है, जितना आलिया भट्ट और अनन्या पांडे को मिल रहा है. शक्ति कपूर ने कहा कि श्रद्धा कपूर आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से ज्यादा पैसे चार्ज करती हैं.
द पावरफुल ह्यूमन्स संग बातचीत में शक्ति कपूर ने बेटी श्रद्धा संग बॉन्डिंग पर भी रिएक्ट किया. उन्होंने बताया कि श्रद्धा कपूर काम को लेकर काफी सिलेक्टिव हैं.
श्रद्धा के काम को लेकर बोले शक्ति कपूर
शक्ति ने कहा, ‘श्रद्धा पिक्चर ही कम करती है. पर बेस्ट करती है. पर पैसा ज्यादा लेती है. इन सबसे ज्यादा पैसा लेती है. वो साल की सिर्फ एक या दो फिल्में करती हैं.’ जब शक्ति से पूछा गया कि ऐसी अफवाहें हैं कि श्रद्धा को उतना काम नहीं मिल रहा है तो इस पर हंसते हुए तंज में उन्होंने कहा, ‘क्या उसे काम नहीं मिल रहा है? श्रद्धा बहुत जिद्दी है और वो ही करती है जो उसका दिल कहता है. वो कुछ रूल्स फॉलो करती है. हमारा एक अच्छा बॉन्ड है. कभी हम लड़ते हैं. कभी हम हॉलीडे प्लान करते हैं, कभी हम फिल्म को लेकर डिस्कस करते हैं. मुझे उस पर गर्व है. उसकी परफॉर्मेंस कमाल होती हैं. वो बहुत अच्छी एक्टर है.’
इस फिल्म में दिखी थीं श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार उन्हें हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 में देखा गया था. इस फिल्म में वो राजकुमार राव के अपोजिट रोल में थीं. फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी. इस फिल्म ने करोड़ों की कमाई की थी. इसके अलावा श्रद्धा ने Zootopia 2 के कैरेक्टर Judy Hopps के लिए हिंदी में अपनी आवाज दी थी.



















