• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, October 11, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

टी20 वर्ल्ड कप से पहले नया विवाद, पाक मूल के अमेरिकी क्रिकेटर की शर्मनाक हरकत सामने आई

JANVEENA by JANVEENA
January 14, 2026
in खेल
0
टी20 वर्ल्ड कप से पहले नया विवाद, पाक मूल के अमेरिकी क्रिकेटर की शर्मनाक हरकत सामने आई

भारत में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले माहौल गरमाने लगा है. टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटा बीसीसीआई जहां मेजबानी को लेकर आश्वस्त नजर आ रहा है, वहीं कुछ विदेशी खिलाड़ियों और बोर्ड से जुड़े लोगों की बयानबाजी बेवजह विवाद खड़ा कर रही है. ताजा मामला अमेरिका की क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अली खान से जुड़ा है, जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ है.

वीजा न मिलने पर सोशल मीडिया पर तंज

अली खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसे भारत के खिलाफ तंज के तौर पर देखा जा रहा है. दरअसल, अली खान को भारतीय वीजा नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीर डालते हुए लिखा, “इंडिया वीजा डिनाइड, बट केएफसी फॉर द विन.” इस लाइन को कई लोगों ने भारत को नीचा दिखाने की कोशिश बताया है. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

पाकिस्तान से अमेरिका तक का सफर

35 साल के अली खान का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अटक शहर में हुआ था. पाकिस्तान की ओर से खेलने का मौका न मिलने के बाद उन्होंने अमेरिका का रुख किया और वहीं की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन गए. अमेरिका की टीम में पहले से ही कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो दूसरे देशों में जन्मे हैं और बाद में वहां जाकर बसे.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अली खान का रिकॉर्ड

अली खान का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने अमेरिका के लिए अब तक 15 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में शिरकत की है. वनडे में उनके नाम 33 विकेट हैं, जबकि टी20 में वह 16 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज चुके हैं. उन्हें 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी अमेरिका की टीम में शामिल किया गया था, जहां उन्होंने भारत के खिलाफ ऋषभ पंत और पाकिस्तान के खिलाफ फखर जमान जैसे बड़े विकेट लिए थे.

टी20 लीग और आईपीएल का अनुभव

टी20 क्रिकेट में अली खान का अनुभव काफी लंबा है. उन्होंने अब तक 99 टी20 मैचों में 93 विकेट झटके हैं. इसके अलावा वह ILT20 लीग में भी खेल चुके हैं, जहां उन्होंने अबू धाबी नाइट राइडर्स और बाद में गल्फ जायंट्स का प्रतिनिधित्व किया. आईपीएल में भी उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने हैरी गुर्ने की जगह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर चुना था, हालांकि उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका की टीम ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स के साथ है.

7 फरवरी – USA बनाम भारत, वानखेड़े स्टेडियम ( मुंबई)

10 फरवरी – USA बनाम पाकिस्तान,मसिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब (कोलंबो)

13 फरवरी – USA बनाम नीदरलैंड्स, एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई)

15 फरवरी –  USA बनाम नामीबिया, एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई)

READ ALSO

249 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया, शाई होप-रदरफोर्ड के तूफान में उड़े भारतीय गेंदबाज

भुवनेश्वर के बाद अब एनरिक नॉर्किया की वापसी, 3 साल बाद टेस्ट टीम में मिली जगह

Previous Post

‘धुरंधर’ का 40वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, कमाई में आई तेजी, ‘स्त्री 2’ का ये रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Next Post

नुपुर–स्टेबिन के रिसेप्शन में दिशा पाटनी रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर के साथ हुईं स्पॉट

Related Posts

249 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया, शाई होप-रदरफोर्ड के तूफान में उड़े भारतीय गेंदबाज
खेल

249 रन बनाकर भी हारी टीम इंडिया, शाई होप-रदरफोर्ड के तूफान में उड़े भारतीय गेंदबाज

October 10, 2026
भुवनेश्वर के बाद अब एनरिक नॉर्किया की वापसी, 3 साल बाद टेस्ट टीम में मिली जगह
खेल

भुवनेश्वर के बाद अब एनरिक नॉर्किया की वापसी, 3 साल बाद टेस्ट टीम में मिली जगह

October 9, 2026
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से रौंदा, दूसरे टेस्ट में शानदार जीत के साथ सीरीज पर कब्जा
खेल

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से रौंदा, दूसरे टेस्ट में शानदार जीत के साथ सीरीज पर कब्जा

October 8, 2026
लखनऊ में श्रेयस अय्यर का तूफान, 5 पारियों में 335 रन; 32 चौके और 17 छक्कों का हिसाब
खेल

लखनऊ में श्रेयस अय्यर का तूफान, 5 पारियों में 335 रन; 32 चौके और 17 छक्कों का हिसाब

October 7, 2026
ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए को 125 रन से हराया, 149 रन पर सिमटी टीम इंडिया; पाटीदार की फिफ्टी भी नहीं बचा सकी
खेल

ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए को 125 रन से हराया, 149 रन पर सिमटी टीम इंडिया; पाटीदार की फिफ्टी भी नहीं बचा सकी

October 7, 2026
WCL 2026 में पाकिस्तान की एंट्री पर अटका पेंच, PCB ने NOC के लिए रखी भारत से जुड़ी शर्त
खेल

WCL 2026 में पाकिस्तान की एंट्री पर अटका पेंच, PCB ने NOC के लिए रखी भारत से जुड़ी शर्त

October 6, 2026
Next Post
नुपुर–स्टेबिन के रिसेप्शन में दिशा पाटनी रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर के साथ हुईं स्पॉट

नुपुर–स्टेबिन के रिसेप्शन में दिशा पाटनी रूमर्ड बॉयफ्रेंड तलविंदर के साथ हुईं स्पॉट

भारत का वो ‘सीक्रेट’ हिल स्टेशन जहां विदेशियों की है नो एंट्री, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

भारत का वो ‘सीक्रेट’ हिल स्टेशन जहां विदेशियों की है नो एंट्री, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मई, 2023

May 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 28 मई, 2024

May 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 फरवरी, 2024

February 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 दिसम्बर, 2023

December 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)