• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, October 18, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

दांतों में लगातार दर्द को न करें नजरअंदाज, यह ओरल कैंसर का संकेत भी हो सकता है

JANVEENA by JANVEENA
March 10, 2026
in स्वास्थ्य
0
दांतों में लगातार दर्द को न करें नजरअंदाज, यह ओरल कैंसर का संकेत भी हो सकता है

अक्सर दांत में दर्द को लोग सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। ठंडा-गरम खाने, सख्त चीज चबाने या सही तरीके से ब्रश न करने की वजह से भी दांतों में दर्द हो सकता है। लेकिन अगर यह दर्द लंबे समय तक बना रहे और सामान्य इलाज से भी ठीक न हो, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। कुछ दुर्लभ मामलों में लगातार रहने वाला दांत का दर्द Oral Cancer या जबड़े के कैंसर की ओर भी इशारा कर सकता है। इसलिए दांत के दर्द और उससे जुड़े लक्षणों को समझना जरूरी है।


दांत या मुंह का कैंसर कैसे शुरू होता है?

विशेषज्ञों के अनुसार, मुंह या दांतों के आसपास होने वाला कैंसर अक्सर मसूड़ों, दांतों के आसपास की परत या जबड़े की हड्डी से शुरू हो सकता है। कई लोगों को यह पता ही नहीं होता कि मुंह के अंदर भी कैंसर हो सकता है, इसलिए शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं।

READ ALSO

LNJP अस्पताल में लगेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं, नई CT और MRI मशीनों से मरीजों को मिलेगी राहत

पोप लियो XIV को कौन सा कैंसर है? फेफड़े की एक लोब निकलने के बाद कितनी होंगी परेशानियां?

अगर इस बीमारी का पता शुरुआती चरण में चल जाए, तो इसका इलाज संभव होता है। डॉक्टर प्रभावित हिस्से को हटाकर कैंसर को फैलने से रोक सकते हैं।


लोग इसे सामान्य दर्द क्यों समझ लेते हैं?

दांत का दर्द बहुत आम समस्या है और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे:

  • दांत में कैविटी

  • मसूड़ों का संक्रमण

  • दांत पीसने की आदत

  • साइनस से जुड़ी समस्या

इन स्थितियों में इलाज के बाद दर्द कम हो जाता है। लेकिन कैंसर से जुड़ा दर्द धीरे-धीरे बढ़ता है और लंबे समय तक बना रहता है। कई बार यह दर्द जबड़े, चेहरे या कान तक फैल सकता है।


किन लक्षणों पर तुरंत ध्यान देना चाहिए?

1. लंबे समय तक बना रहने वाला दर्द
अगर दांत का दर्द कई हफ्तों या महीनों तक बना रहे और दवा या घरेलू उपाय से भी ठीक न हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

2. जबड़े या मसूड़ों में सूजन
अगर सूजन धीरे-धीरे बढ़े, कठोर महसूस हो और लंबे समय तक ठीक न हो, तो यह गंभीर संकेत हो सकता है। कई बार इससे मुंह खोलने में भी परेशानी होने लगती है।

3. बिना कारण दांत का हिलना
अगर बिना चोट या मसूड़ों की बीमारी के दांत ढीले होने लगें, तो यह जबड़े की हड्डी या आसपास के ऊतकों में बदलाव का संकेत हो सकता है।

4. मुंह में लंबे समय तक घाव रहना
अगर मुंह के अंदर कोई घाव लंबे समय तक ठीक न हो या बार-बार बने, तो यह भी चिंता की बात हो सकती है।


सामान्य दांत दर्द से कैसे अलग हैं ये लक्षण?

सामान्य दांत दर्द का कारण आमतौर पर स्पष्ट होता है और इलाज के बाद राहत मिल जाती है। लेकिन कैंसर से जुड़े लक्षणों में दर्द लगातार बना रहता है, सूजन खत्म नहीं होती और दांत या जबड़े में बदलाव धीरे-धीरे बढ़ते जाते हैं।

अगर ऐसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डेंटिस्ट या डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है। समय पर जांच और इलाज से गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Previous Post

मध्य पूर्व तनाव का असर: लंदन–मुंबई इंडिगो फ्लाइट काहिरा में डायवर्ट, एयरपोर्ट पर फंसे यात्री

Next Post

‘मेरे लिए विश्व कप जीतना…’ Hardik Pandya का बयान हुआ वायरल

Related Posts

LNJP अस्पताल में लगेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं, नई CT और MRI मशीनों से मरीजों को मिलेगी राहत
स्वास्थ्य

LNJP अस्पताल में लगेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं, नई CT और MRI मशीनों से मरीजों को मिलेगी राहत

October 17, 2026
पोप लियो XIV को कौन सा कैंसर है? फेफड़े की एक लोब निकलने के बाद कितनी होंगी परेशानियां?
स्वास्थ्य

पोप लियो XIV को कौन सा कैंसर है? फेफड़े की एक लोब निकलने के बाद कितनी होंगी परेशानियां?

October 16, 2026
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, भाषा विवाद के बीच जानें पूरा मामला
स्वास्थ्य

तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, भाषा विवाद के बीच जानें पूरा मामला

October 13, 2026
एक्स-रे, CT स्कैन और MRI में क्या है फर्क? जानिए किस बीमारी में कौन-सी जांच आती है काम
स्वास्थ्य

एक्स-रे, CT स्कैन और MRI में क्या है फर्क? जानिए किस बीमारी में कौन-सी जांच आती है काम

October 13, 2026
माइग्रेन या सामान्य सिरदर्द? इन 6 लक्षणों से समझें दोनों में अंतर
स्वास्थ्य

माइग्रेन या सामान्य सिरदर्द? इन 6 लक्षणों से समझें दोनों में अंतर

October 12, 2026
गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान घरेलू उपायों से पाएं राहत
स्वास्थ्य

गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान घरेलू उपायों से पाएं राहत

October 12, 2026
Next Post
‘मेरे लिए विश्व कप जीतना…’ Hardik Pandya का बयान हुआ वायरल

‘मेरे लिए विश्व कप जीतना…’ Hardik Pandya का बयान हुआ वायरल

महिलाएं कितने साल तक फ्रीज करवा सकती हैं एग्स? जानिए खर्च और पूरी प्रक्रिया

महिलाएं कितने साल तक फ्रीज करवा सकती हैं एग्स? जानिए खर्च और पूरी प्रक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 दिसम्बर, 2023

December 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 सितम्बर 2023

September 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2024

April 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 नवम्बर, 2023

November 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)