• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, October 5, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

नॉर्थ ईस्ट इंडिया के इन खूबसूरत स्थानों पर सपरिवार बितायें गर्मी की छुट्टियां…

JANVEENA by JANVEENA
May 10, 2024
in पर्यटन
0
नॉर्थ ईस्ट इंडिया के इन खूबसूरत स्थानों पर सपरिवार बितायें गर्मी की छुट्टियां…

READ ALSO

सर्दियों में जंगल सफारी का प्लान? जिम कॉर्बेट से पन्ना तक ये 4 जगहें हैं शानदार

पितृपक्ष में गया जाकर पिंडदान का क्या है महत्व? पटना से पहुंचने का आसान रास्ता और जरूरी नियम

 

समर वेकेशन पर हम सभी घूमने जाते हैं, चिलचिलाती गर्मियों में कहीं जाने की बात होती है। तो कई लोग सबसे पहले हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर या लेह लद्दाख जाते हैं। यह बिलकुल सच है कि गर्मियों के लिए ये जगहें बेहतरीन है, लेकिन कई लोगों को पता ही नहीं है नॉर्थ ईस्ट इंडिया में बेहद प्यारी जगहें है घूमने के लिए। नॉर्थ ईस्ट इंडिया देश का एक हिस्सा है, जहां की सुंदरता और ठंडी हवाएं लाखों पर्यटको को मोहित कर सकती हैं। यहां आप अपने परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं।

पेलिंग

समर सीजन में नॉर्थ ईस्ट इंडिया में घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले पेलिंग का नाम जरुर शामिल रहता है।  सिक्किम की हसीन वादियों में मौजूद यह शहर शानदार खूबसूरती के साथ ही यहां कि ठंडी हवाओं के लिए काफी फेमस है, यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। पेलिंग में आप कंचनजंगा वॉटरफॉल, पेमा यांग्त्से मठ, सिंगशोर ब्रिज और कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर आप एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

शिलांग

शिलांग नॉर्थ ईस्ट इंडिया सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय जगहों में से एक है। इसकी खूबसूरती के कारण इसे उत्तर पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां पर कई झीलें मौजूद हैं जिस वजह से इसे झीलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। शिलांग की खूबसूरती और मौसम सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने शिलांग की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यहां आप शिलांग पीक, लेडी हैदरी पार्क, कैलांग रॉक, वार्डस झील और मीठा झरना जैसी जगहों को परिवार के साथ घूम सकते हैं।

तवांग

तवांग अरुणाचल प्रदेश में स्थित है, जहां लगभग हर भारतीय घूमना चाहेगा। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल एयर झील-झरनों के बीच में मौजूद यह शहर किसी स्वर्ग से कम नहीं है। मई, जून और जुलाई की तपती गर्मी में भी यहां का मौसम एकदम सुहावना रहता है। यहां एशिया का सबसे बड़ा बौद्ध मठ भी है। इसके साथ ही आप यहां युद्ध स्मारक, गोरिचेन पीक, पीटी त्सो झील, जसवंत गढ़ और ताकत्संग जैसी सुंदर जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

गंगटोक

गर्मी, सर्दी या बरसात हो, यहां हर मौसम में गंगटोक घूमने का एक अलग ही मजा होता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, क्रिस्टल सी बहती नदियां और झील-झरने गंगटोक की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह जगह टॉप हनीमून डेस्टिनेशन के रुप में भी फेमस है। यहां आप खूबसरत नजारे के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। गंगटोक में आप ट्रेकिंग के अलावा हाईकिंग भी कर सकते हैं। यहां पर भारत-चीन सीमा, ताशी व्यू पॉइंट, हनुमान टोक और हिमालयन जूलॉजिकल पार्क जैसी बेहद खास जगहों पर जा सकते हैं।

Previous Post

Ayurvedic Medicines Migraine को ठीक करने वाली चीजें आपकी रसोई में हैं, आज ही शुरू कर दें, आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

Next Post

Sultanpur : ट्रैक्टर नहर में पलटा, किशोर सहित दो लोगों की मौत, एक घायल

Related Posts

सर्दियों में जंगल सफारी का प्लान? जिम कॉर्बेट से पन्ना तक ये 4 जगहें हैं शानदार
पर्यटन

सर्दियों में जंगल सफारी का प्लान? जिम कॉर्बेट से पन्ना तक ये 4 जगहें हैं शानदार

October 5, 2026
पितृपक्ष में गया जाकर पिंडदान का क्या है महत्व? पटना से पहुंचने का आसान रास्ता और जरूरी नियम
पर्यटन

पितृपक्ष में गया जाकर पिंडदान का क्या है महत्व? पटना से पहुंचने का आसान रास्ता और जरूरी नियम

October 3, 2026
Punjab Tourism: ‘दंगल’ से ‘जब वी मेट’ तक, फिल्मों में दिखीं पंजाब की ये खूबसूरत जगहें
पर्यटन

Punjab Tourism: ‘दंगल’ से ‘जब वी मेट’ तक, फिल्मों में दिखीं पंजाब की ये खूबसूरत जगहें

October 1, 2026
मणिपुर की इस झील पर तैरता है पूरा गांव, डगमगाती जमीन पर बने हैं घर
पर्यटन

मणिपुर की इस झील पर तैरता है पूरा गांव, डगमगाती जमीन पर बने हैं घर

September 29, 2026
World Tourism Day 2026: राजस्थान में पर्यटन का नया रिकॉर्ड, 6 महीने में 10.92 करोड़ यात्राएं
पर्यटन

World Tourism Day 2026: राजस्थान में पर्यटन का नया रिकॉर्ड, 6 महीने में 10.92 करोड़ यात्राएं

September 28, 2026
दिल्ली से करीब 8 घंटे की ड्राइव पर है चकराता, कम बजट में घूमने और ठहरने के लिए शानदार जगह
पर्यटन

दिल्ली से करीब 8 घंटे की ड्राइव पर है चकराता, कम बजट में घूमने और ठहरने के लिए शानदार जगह

September 26, 2026
Next Post
Sultanpur : ट्रैक्टर नहर में पलटा, किशोर सहित दो लोगों की मौत, एक घायल

Sultanpur : ट्रैक्टर नहर में पलटा, किशोर सहित दो लोगों की मौत, एक घायल

Loksaha Election 2024: 4704 शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त, 27 लाख को शांति भंग नोटिस

Loksabha चुनाव 2024: 4704 हथियार के लाइसेंस निरस्त, 27 लाख को शांति भंग नोटिस भेजे गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 फरवरी, 2024

February 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 नवम्बर, 2023

November 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)