• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए क्रूज बदला गया: पार्किंग समस्याओं के चलते क्रूज मियामी से नहीं माल्टा से लाया गया; 800 गेस्ट 12 विमानों से इटली पहुंचेंगे

JANVEENA by JANVEENA
May 27, 2024
in मनोरंजन
0
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए क्रूज बदला गया: पार्किंग समस्याओं के चलते क्रूज मियामी से नहीं माल्टा से लाया गया; 800 गेस्ट 12 विमानों से इटली पहुंचेंगे

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

 

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चंट की जुलाई में शादी होनी है। इससे पहले दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी 28 मई से 30 मई के बीच होगी। ये इटली और फ्रांस के बीच समंदर में क्रूज पर सफर करते होगी।

 

पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी 1 मार्च से 3 मार्च के बीच हुई थी। जगह थी जामनगर में रिलायंस कंपनी के एनिमल रेसक्यू सेंटर ‘वनतारा’। बताया जाता है कि इस इवेंट पर 1250 करोड़ खर्च हुआ था।

सेकंड प्री-वेडिंग सेरेमनी जिस क्रूज पर होगा उसका नाम ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ है। ये माल्टा में बना है। ये 28 मई को इटली के पालेर्मो पोर्ट से रवाना होगा और 4380 किलोमीटर का सफर कर सदर्न फ्रांस पहुंचेगा

सूत्रों के मुताबिक अंबानी परिवार मियामी से क्रूज मंगवाने वाला था। लेकिन फ्रांस में उस क्रूज को पार्क करने में दिक्कत आती। इसलिए अब मियामी की जगह माल्टा से ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ क्रूज मंगवाया गया है। ये क्रूज 5-स्टार सुविधाओं वाला तैरता हुआ रिसोर्ट है। इसे 1 दिसंबर 2023 को माल्टा में लॉन्च किया गया है।

इस क्रूज की पैसेंजर कैपेसिटी 3279 है। लेकिन प्री-वेडिंग सेरेमनी में 800 गेस्ट होंगे। इनमें 300 तो VVIP होंगे। इन मेहमानों की खातिरदारी के लिए ने 600 हॉस्पिटैलिटी स्टाफ होंगे। यूरोपियन टूर ऑपरेटर कंपनी अलोस्ची ब्रदर्स इसकी व्यवस्था संभालेगी।

सेरेमनी से पहले प्री-वेडिंग की इनसाइड डिटेल्स, तैयारियां, क्रूज, थीम, ड्रेसेस और बाकी जरूरी डिटेल-

ये क्रूज 28 मई को इटली के पालेर्मो पोर्ट से अपना सफर शुरू करेगा। दुनियाभर से इस सेरेमनी में शामिल होने वाले मेहमानों को 12 विमानों के जरिए इटली लाया जाएगा। इस टूर की जिम्मेदारी यूरोपियन टूर ऑपरेटर कंपनी अलोस्ची ब्रदर्स को सौंपी गई है।

2700 साल पहले बसे पालेर्मो से यात्रा शुरू होगी, इटली के पोरटोफिनो में होगा शाही लंच

अंबानी परिवार अपने 800 मेहमानों के साथ इटली के पालेर्मो शहर से यात्रा शुरू करेगा। 2700 साल पहले बसा पालेर्मो शहर सिसिली आइलैंड की राजधानी है। ये शहर इटली के इतिहास का एक अहम हिस्सा है। ये इतिहास, संस्कृति और वास्तुकला के लिए मशहूर है। 12वीं सदी में बसे पालेर्मो शहर में शाही कब्रें बनाई गई हैं। अंबानी परिवार पालेर्मो शहर से पहले सिविटावेक्चिआ पोर्ट पहुंचेगा।

क्रूज की अगली डेस्टिनेशन जिनेवा के पास बसा पोरटोफिनो शहर होगा। इस शहर में अंबानी परिवार ने अपने मेहमानों के लिए लंच का इंतजाम किया है। इसके लिए पोरटोफिनो के कई विला किराए पर लिए गए हैं।

न्यूयॉर्क के डिजाइनर ने 3D टेक्नोलॉजी से तैयार की राधिका की स्पेस थीम ड्रेस

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी को स्पेस थीम पर रखा गया है। क्रूज की पूरी डेकोरेशन स्पेस थीम पर ही होने वाली है, वहीं मेहमानों के लिए भी एक फंक्शन के लिए ड्रेसिंग थीम स्पेस ही रखी गई है।

प्री-वेडिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स हो सकते हैं शामिल

जामनगर में 1-3 मार्च तक चली प्री-वेडिंग सेरेमनी में शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण जैसे बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे। इंटरनेशनल पॉप सिंगर रिहाना ने भी परफॉर्मेंस दी थी, बिजनेस इनसाइड की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर ने इसके लिए उन्होंने 74 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।

अब दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी में भी बॉलीवुड सुपरस्टार पहुंच सकते हैं। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान अंबानी परिवार की गेस्ट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका के करीबी हैं, ऐसे में वो भी इस लिस्ट का हिस्सा बन सकते हैं।

अप्रैल में राधिका मर्चेंट ने ब्राइडल शॉवर रखा था, जिसमें एक्ट्रेस जान्हवी कपूर शामिल हुई थीं। इस ब्राइडल शॉवर में शामिल होने वालीं वो इकलौती एक्ट्रेस थीं, ऐसे में उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने की संभावना अधिक है। ऑरी उर्फ ओरहान अवतरमणि, ईशा अंबानी के दोस्त रहे हैं, ऐसे में उनके भी आने की संभावना है।

जुलाई में होगी अनंत-राधिका की शादी

28-30 मई तक चलने वाली दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी के बाद जुलाई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी करने वाले हैं। शादी 10-12 जुलाई के बीच होने वाली है। खबरें थीं कि दोनों अपने लंदन स्थित स्टोक पार्क के आलीशान घर में शादी करने वाले हैं, हालांकि अब खबरें हैं कि दोनों मुंबई में ही शादी करेंगे।

कुंडली के अनुसार निकाली गई शादी की तारीख, एंटीलिया में होंगी रस्में

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत और राधिका की कुंडली के अनुसार शादी की तारीख तय की गई है। जुलाई में दोनों की शादी के फंक्शन 10-12 जुलाई तक चलेंगे। हल्दी, मेहंदी समेत सभी रस्में अंबानी हाउस एंटीलिया में होने वाली हैं, जिसमें भारत के कई नामी लोग शामिल होंगे। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी भी एंटीलिया में ही हुई थी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी।

शादी में हाई प्रोफाइल गेस्ट को दी जाएगी करीमनगर की खास चांदी की कलाकृतियां

तेलंगाना राज्य का करीमनगर शहर चांदी की कलाकृतियों के लिए मशहूर है। जियो वर्ल्ड सेंटर में करीमनगर से खास कलाकृति बनवाई गई थी, जिसके बाद अब अंबानी परिवार ने करीमनगर में अनंत-राधिका की शादी के लिए कलाकृति बनाने का ऑर्डर दिया है।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार SIFKA (सिल्वर फिलिग्री ऑफ करीमनगर) हस्तशिल्प कल्याण सोसाइटी को रिलायंस रिटेल के स्वदेश स्टोर के माध्यम से सिल्वर कलाकृतियों का ऑर्डर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार ये कलाकृतियां अंबानी परिवार की शादी में शामिल होने वाले हाई-प्रोफाइल गेस्ट को दी जाएंगी।

जामनगर के 3 दिन के प्री-वेडिंग फंक्शन पर खर्च हुए थे 1250 करोड़ रुपए

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, 1 मार्च- 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में हुए पहले प्री-वेडिंग फंक्शन्स पर अंबानी परिवार ने 1250 करोड़ रुपए खर्च किए थे। प्री-वेडिंग में सिर्फ कैटरिंग के लिए 210 करोड़ खर्च हुए थे।

जामनगर के आसपास के गांवों में 5100 लोगों को खिलाया खाना

पहले प्री-वेडिंग फंक्शन से चंद दिन पहले 28 फरवरी को अंबानी परिवार ने जामनगर के आसपास स्थित गांवों में आम लोगों के लिए ‘अन्न सेवा’ रखी थी। इसमें 5100 लोग शामिल हुए थे। परिवार के सदस्यों ने अपने हाथों से सभी गांववालों को खाना परोसा था।

5000 ड्रोन से हुआ वनतारा लाइट शो

प्री-वेडिंग सेरेमनी के दौरान अंबानी परिवार ने अपने मेहमानों के लिए ड्रोन शो रखा था, जिसमें अनंत अंबानी की पहल से शुरू हुए वनतारा की झलकियां दिखाई गई थीं। इस ड्रोन लाइट शो में 5000 ड्रोन का इस्तेमाल हुआ था।

कौन हैं मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट?

राधिका मर्चेंट बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट की बेटी हैं। विरेन ADF फूड्स लिमिटेड के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। इसके अलावा वो ‘एन्कोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ कंपनी के CEO और वाइस चेयरमैन भी हैं।

राधिका ने अपनी स्कूली शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल और मुंबई के इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल से पूरी की। उन्होंने राजनीति और अर्थशास्त्र में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।

प्रोफेशनल क्लासिकल डांसर हैं राधिका मर्चेंट

ग्रेजुएशन के बाद राधिका इंडिया वापस आ गई थीं। वह अभी एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में डायरेक्टर हैं। उन्हें ट्रैकिंग और स्विमिंग बहुत पसंद है। एक ट्रेंड इंडियन क्लासिकल डांसर भी हैं। राधिका ने मुंबई की श्री निभा आर्ट डांस अकादमी के गुरु भवन ठाकर के मार्गदर्शन में क्लासिकल डांसिंग की ट्रेनिंग ली है। जून 2022 में मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में राधिका के लिए अरंगेत्रम सेरेमनी होस्ट की गई थी।

\

29 साल की राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी से उम्र में एक साल बड़ी हैं।

अनंत अंबानी ने USA में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड मेंबर बने। फिलहाल वो RIL के एनर्जी बिजनेस हेड हैं, साथ ही उन्होंने एनिमल रेस्क्यू सेंटर वनतारा की शुरुआत की है।

Previous Post

UP: आयोग ने जारी किए मतदान के अंतिम आंकड़े: किन जिलों में कितना मतदान हुआ

Next Post

गर्मियों में वजन कम करना अब और भी आसान है अगर आप इन तीन प्रभावी टिप्स को फॉलो करें।

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
गर्मियों में वजन कम करना अब और भी आसान है अगर आप इन तीन प्रभावी टिप्स को फॉलो करें।

गर्मियों में वजन कम करना अब और भी आसान है अगर आप इन तीन प्रभावी टिप्स को फॉलो करें।

Congress ने Bhopal में अपने पोलिंग एजेंटों को ट्रेनिंग दी, क्योंकि मतगणना में गड़बड़ी की आशंका थी।

Congress ने Bhopal में अपने पोलिंग एजेंटों को ट्रेनिंग दी, क्योंकि मतगणना में गड़बड़ी की आशंका थी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 नवम्बर, 2023

November 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2023

April 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मार्च, 2024

March 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 दिसम्बर, 2023

December 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)