• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

भारत-पाक मैच के लिए क्रिकेट का पहला मॉड्यूलर स्टेडियम: ऑस्ट्रेलिया में पिच बनाया गया, फॉर्मूला-1 स्टैंड

JANVEENA by JANVEENA
May 28, 2024
in खेल
0
भारत-पाक मैच के लिए क्रिकेट का पहला मॉड्यूलर स्टेडियम: ऑस्ट्रेलिया में पिच बनाया गया, फॉर्मूला-1 स्टैंड

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

 

8 बार के ओलिंपिक गोल्ड विनर उसेन बोल्ट क्रिकेट ग्राउंड में बैट लिए खड़े हैं। सामने से कोई उन्हें बॉलिंग करता है और वे उसे डिफेंड कर देते हैं। उनके बगल में वेस्टइंडीज के नामी फास्ट बॉलर रहे कोर्टनी वाल्श भी हैं। ये सब न्यूयॉर्क में हो रहा है। जी हां, न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी के क्रिकेट स्टेडियम में, जहां 9 जून को भारत-पाकिस्तान का मैच होना है। इस मेकशिफ्ट स्टेडियम को करीब 250 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है।

नसाउ काउंटी स्टेडियम के उद्घाटन समारोह के दौरान उसेन बोल्ट (सबसे दाएं)।

टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 जून को अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने जा रही है। 21 मई को उसेन बोल्ट ने ही न्यूयॉर्क के इस टेम्पररी स्टेडियम का उदघाटन किया था। इसमें ऑस्ट्रेलिया में बनी पिच का इस्तेमाल होगा। वहीं दर्शकों के बैठने के लिए फॉर्मूला-1 के स्टैंड को लगाया गया है। यहां भारत-पाक मैच के साथ-साथ वर्ल्ड कप के कुल 8 मैच खेले जाने हैं।

नसाउ काउंटी स्टेडियम के बारे में डिटेल से जानते हैं…

इसे क्यों कहते हैं मॉड्यूलर स्टेडियम?
नसाउ काउंटी स्टेडियम क्रिकेट का पहला मॉड्यूलर स्टेडियम है। यानी इसकी पिच, स्टैंड आदि एक टूर्नामेंट के लिए असेंबल किए गए। मॉड्यूलर स्टेडियम में स्टील और आसानी से असेंबल हो जाने वाले एलिमेंट्स का इस्तेमाल होता है। इससे ग्राउंड खड़ा करने में समय और पैसा दोनों की बचत होती है।

नसाउ स्टेडियम में बरमूडा घास भी लगाई गई, जो बेसबॉल और फुटबॉल ग्राउंड में लगती है। वर्ल्ड कप के बाद इस स्टेडियम को फिर से एक पार्क में कन्वर्ट कर दिया जाएगा। यानी यह एक टेम्पररी स्टेडियम है, जिसका इस्तेमाल क्रिकेट के अलावा बाकी स्पोर्ट्स खेलने के लिए भी किया जा सकता है।

क्यों बनाया मॉड्यूलर स्टेडियम?
समय की कमी और एनवायरमेंट सस्टेनिब्लिटी दो अहम कारण थे। कम्पनी को छह महीने में स्टेडियम तैयार करना था। इतने कम समय में मॉड्यूलर स्टेडियम के अलावा कोई विकल्प नहीं था। मॉड्यूलर स्टेडियम बनने से ग्राउंड के आस-पास के एनवायरमेंट पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ा। टूर्नामेंट के बाद इस ग्राउंड को टूर्नामेंट से पहले की अवस्था में लोकल कम्यूनिटी को वापस दे दिया जाएगा।

मॉड्यूलर स्टेडियम को मैंटेन करने में कम पैसा लगता है। क्योंकि एक बार काम होने के बाद इसे खाली जमीन के रूप में रखा जा सकता है। जिसे मैंटेन करने की जरूरत ही नहीं। जिन शहरों में कई सालों में 1-2 स्पोर्ट्स एक्टिविटीज ही होती हैं, वहां मॉड्यूलर ग्राउंड का कॉन्सेप्ट तेजी से बढ़ रहा है।

कैपेसिटी कितनी रहेगी?
न्यूयॉर्क के स्टेडियम में 34 हजार दर्शक बैठ सकेंगे। स्टेडियम में सामान्य स्टैंड के अलावा वीआईपी लाउंज और प्रेस बॉक्स भी तैयार किया गया है।

न्यूयॉर्क का नसाउ काउंटी स्टेडियम अब इंटरनेशनल क्रिकेट होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है।

ड्रॉप-इन पिच का इस्तेमाल हो रहा
नसाउ के मॉड्यूलर स्टेडियम में ड्रॉप-इन पिच का इस्तेमाल किया जाएगा। कुल 10 पिचें ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में बनाई गई। करीब 30 टन वजनी पिच को पिछले साल दिसंबर में समुद्र के रास्ते अमेरिका के फ्लोरिडा शहर पहुंचाया गया। फ्लोरिडा में 5 महीने तक पिच को तैयार किया और मई में नसाउ स्टेडियम में फिट कर दिया।

10 पिच को सड़क के रास्ते फ्लोरिडा से न्यूयॉर्क पहुंचाने में करीब 4 दिन का समय लगा। इसके लिए 30 टन से ज्यादा वर्कलोड उठाने वाले ट्रक और कंटेनर का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान आम जनता के लिए सड़क को बंद कर दिया गया था ताकि पिच ट्रांसपोर्टेशन में कम टाइम लग सके।

ड्रॉप-इन पिच क्यों लगाई गई?
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए स्टेडियम और पिच तैयार करने के लिए बोर्ड को बहुत कम समय मिला। इसलिए ड्रॉप-इन पिच को ऑस्ट्रेलिया में बनाकर अमेरिका पहुंचाया गया। पिच को एडिलेड ओवल टर्फ सॉल्यूशन कम्पनी ने अमेरिका की ही द लैंडटेक कम्पनी के साथ बनाया। इस प्रोजेक्ट को एडिलेड स्टेडियम के हेड पिच क्यूरेटर डैमियन हॉग ने लीड किया।

ICC के इवेंट हेड क्रिस टेटली ने कहा था, ‘पिच को न्यूयॉर्क की बजाय 5 महीने तक फ्लोरिडा में इसलिए रखा गया क्योंकि न्यूयॉर्क का मौसम पिच को तैयार रखने लायक नहीं है। वहां पिच रखते तो ठंड के कारण सारी मेहनत बेकार चली जाती लेकिन फ्लोरिडा में पिच तैयार करने के लिए मौसम बिलकुल सही था।’

न्यूयॉर्क के नसाउ स्टेडियम की पिच को फ्लोरिडा में तैयार किया गया। इसकी मिट्टी और स्ट्रक्चर को ऑस्ट्रेलिया से लेकर आए।

क्रिकेट में नया नहीं है ड्रॉप-इन पिचों का इस्तेमाल
टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार ड्रॉप-इन पिच का इस्तेमाल होगा। ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवल मैदान पर ड्रॉप-इन पिच का इस्तेमाल 2013 से हो रहा है, यहां 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप मैच हुए थे। न्यूजीलैंड में ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में भी ड्रॉप-इन पिच ही लगाई गई है। यहां 2015 वनडे वर्ल्ड कप के मैच हुए थे।

न्यूयॉर्क स्टेडियम में कितने मैच होंगे?
नसाउ स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले के साथ ग्रुप स्टेज के कुल 8 मैच खेले जाएंगे। 3 जून को साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मैच से स्टेडियम की शुरुआत होगी। यहां एक जून को भारत-बांग्लादेश के बीच वॉर्म-अप मैच भी खेला जाएगा।

डलास में भी पिछले साल ही तैयार हुआ स्टेडियम
अमेरिका में न्यूयॉर्क के अलावा डलास और फ्लोरिडा शहर में भी टी-20 वर्ल्ड कप के 4-4 मैच होंगे। डलास का ग्रैंड प्रैरी स्टेडियम भी साल 2023 में बनकर तैयार हुआ, यहां मेजर लीग क्रिकेट के मैच हुए। स्टेडियम में पहले बेसबॉल के मैच होते थे। वहीं फ्लोरिडा का स्टेडियम 2007 में बना, लेकिन वहां भी क्रिकेट से पहले रग्बी और फुटबॉल के मैच हो चुके हैं।

इन स्पोर्ट्स में भी मॉड्यूलर स्टेडियम का यूज होता है
फॉर्मूला-1, मोटो जीपी, ओलिंपिक, मैराथन, बेसबॉल के साथ फुटबॉल में अब तक मॉड्यूलर स्टेडियम का इस्तेमाल हो चुका है। भारत में इसी साल फरवरी में इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग का पहला सीजन हुआ। इसमें भी मॉड्यूलर ग्राउंड बनाया गया, जिसे तैयार करने में करीब 15 दिन का समय लगा। कॉम्पिटिशन खत्म होने के 3 दिन बाद ही उसे फिर से सामान्य जमीन के रूप में कन्वर्ट भी कर दिया गया।

इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग में भी मॉड्यूलर स्टेडियम का इस्तेमाल हो चुका है।

****

ग्राफिक्स: कुणाल शर्मा

——————————–

वर्ल्ड कप इंडेप्थ रिपोर्ट पार्ट-1 में पढ़िए…
अमेरिका में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप: 20 टीमें, टेम्पररी स्टेडियम, ऑस्ट्रेलिया की पिच; टूर्नामेंट से जुड़ीं 6 नई बातें

टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी इस बार अमेरिका और वेस्टइंडीज को मिली है। ICC का एसोसिएट बोर्ड अमेरिका पहली बार किसी भी ICC टूर्नामेंट की होस्टिंग करेगा। साथ ही इतिहास में पहली बार 2 क्रिकेट बोर्ड को टी-20 वर्ल्ड कप मेजबानी मिली है। इससे पहले 8 बार हुए टी-20 वर्ल्ड कप में हर बार एक ही क्रिकेट बोर्ड ने मेजबानी की

Previous Post

LS पोल्स : पूर्व मंत्री नारद राय के विरोधी स्वर, “साइकिल में ताला लगाएंगे, जय श्रीराम बोलने वाले “, जानें-कारण

Next Post

Fadnavis ने कहा कि Maharashtra विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा होने पर BJP को सबसे अधिक सीटें मिलेंगी

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
Fadnavis ने कहा कि Maharashtra विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा होने पर BJP को सबसे अधिक सीटें मिलेंगी

Fadnavis ने कहा कि Maharashtra विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा होने पर BJP को सबसे अधिक सीटें मिलेंगी

लंबे समय तक बैठे रहने वालों के लिए ICMR ने एक आहार योजना जारी की है, लेकिन कब खाना चाहिए?

लंबे समय तक बैठे रहने वालों के लिए ICMR ने एक आहार योजना जारी की है, लेकिन कब खाना चाहिए?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2024

May 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 नवम्बर, 2023

November 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अक्टूबर, 2023

October 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जनवरी, 2024

January 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)