• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड आज विश्व कप में: डच टीम ने लगातार दो विश्व कप में उलटफेर किया, चेज करने में कमजोर अफ्रीकी टीम

JANVEENA by JANVEENA
June 8, 2024
in खेल
0
साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड आज विश्व कप में:  डच टीम ने लगातार दो विश्व कप में उलटफेर किया, चेज करने में कमजोर अफ्रीकी टीम

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

 

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 हो या वनडे वर्ल्ड कप 2023, नीदरलैंड ने हर बार साउथ अफ्रीका को चारो खाने चित किया है। आयरलैंड के साथ उलटफेर के लिए मशहूर नीदरलैंड टीम के सामने साउथ अफ्रीका हर बार चेज में फेल होते नजर आई है। आज वर्ल्ड कप के 16 वें मुकाबले में एक बार फिर साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड न्यूयॉर्क के नसाउ स्टेडियम में रात 8 बजे आमने-सामने होंगी।

 

6 नवंबर 2022, अपना तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही नीदरलैंड की टीम का मैच साउथ अफ्रीका से था। पहले वर्ल्ड क्वालिफायर्स और फिर फर्स्ट राउंड के पार कर आई नीदरलैंड की टीम सुपर-12 में भी जिम्बाब्वे को हरा चुकी थी। वहीं, साउथ अफ्रीका पाकिस्तान से हराकर मैदान पर उतरी थी। टॉस जीत साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड ने बेहतरीन शुरुआत कर पावरप्ले में 48 रन बनाए। पहले विकेट के लिए माइबर्ग और एमपी दाउड के बीच 58 रन की साझेदारी हुई और फिर चौथे नंबर पर आए कॉलिन एकरमैन ने तेजी से 41 बना कर टीम को 158 के लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में अफ्रीका ने 39 पर ही दो विकेट खो दिए। हर 2 से 3 ओवर में विकेट गिरते चले गए। आखिरी 3 ओवर में टीम को 40 रन की जरूरत थी, लेकिन लोगन बीक के 18वें ओवर में केवल 6 रन आए और अफ्रीका दबाव में आ गई और 13 रन से मैच हार गई।

नीदरलैंड ने एक साल बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 में फिर साउथ अफ्रीका को 246 का टारगेट चेज नहीं करने दिया। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रन की पारी खेली और मैच के स्टार रहे। आज इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका अपनी दोनों हार का बदला लेना चाहेगी।

दोनों टीमों के बारे में जानने से पहले मैच डीटेल्स…

मैच नंबर- 16 : साउथ अफ्रीका Vs नीदरलैंड 8 जून, नसाउ स्टेडियम, न्यूयॉर्क टॉस- 7:30 PM, मैच स्टार्ट- 8 PM.

दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर

मैच की अहमिसत – दोनों टीम अपना पहला मैच जीत चुकी हैं। साउथ अफ्रीका के पास नसाउ स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच का अनुभव भी है। ऐसे में दोनों टीमें जीत का मोमेंटम बकरार रखना चाहेंगी।

टॉस का रोल- न्यूयॉर्क की ड्रॉप इन पिच पर पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद रहेगा। यहां पिछले दो मुकाबले में चेज करने वाली टीम ने जीत हासिल की। हालांकि, साउथ अफ्रीका का नीदरलैंड के सामने चेज करने में प्रदर्शन कमजोर रहा है।

पिछली भिड़ंत – नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका 13 रन से हराया
नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका की पिछली भिड़ंत 2022 के टी-20 मुकाबले में हुई थी। इसमें नीदरलैंड ने 13 रन से मुकाबला अपने नाम किया था।

पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच नीदरलैंड के कॉलिन एकरमैन ने नाबाद 41 रन बनाए थे।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जो उनपर भारी पड़ गया। पहले खेलते हुए कॉलिन एकरमैन की नाबाद 41 रन की पारी की बदौलत नीदरलैंड ने 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम तेज गेंदबाज ब्रैंडन ग्रोवर के सामने बिखर गई। ब्रैंडन ने 2 ओवर में महज 9 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने रइली रूसो, डेविड मिलर और परनेल को आउट किया था। अब इस टी-20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के दोनों ही खिलाड़ी टीम में मौजूद नहीं हैं।

T20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका कप्तान मार्करम का सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट, पिछले 12 महीने में दूसरे टॉप विकेट टेकर हैं बीक

प्लेयर्स टु वॉच…

  • क्विटन डी कॉर्क- साउथ अफ्रीका के लिए क्विटन डी कॉर्क टी-20 के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 84 मैच में 13.10 के स्ट्राइक रेट से 2361 रन बनाए हैं। वह टी-20 में एक शतक भी बना चुके हैं।
  • तबरेज शम्सी- साउथ अफ्रीका के लिए टॉप विकेट टेकर हैं उन्होंने 65 मैच में 7.38 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की है और 78 विकेट लिए हैं।
  • डेविड मिलर– टी-20 इंटरनेशनल में डेविड मिलर टीम के दूसरे टॉप स्कोरर हैं, उन्होंने 114 मैंचों में 145.09 के स्ट्राइक रेट से 2233 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतकीय पारी भी दर्ज हैं।
  • पॉल वैन मीकरन – नीदरलैंड की ओर से पॉल वैन मीकरण सबसे सफल गेंदबाज हैं। वह 6.98 की इकोनॉमी से काफी किफायती गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने अभी तक 71 विकेट लिए हैं।

वेदर रिपोर्ट- न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम में 8 जून को 23 डिग्री तापमान रहेगा। रात में 60 फीसदी बारिश होने की संभावना है।

पॉसिबल प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका – एडेन मार्करम (कप्तान),
रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्त्या, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, ओटनेल बार्टमैन।

नीदरलैंड- स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान व विकेटकीपर), माइकल लेविट, मैक्स ओडॉड, विक्रमजीत सिंह, बेस डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, लोगन वान बीक, टिम प्रिंगल,पॉल वैन मीकेरेन और विवियन किंगमा।

Previous Post

इंग्लैंड vs. ऑस्ट्रेलिया, टी-20 विश्व कप: इसी टीम को 2010 में हराकर इंग्लिश टीम पहली बार विश्व चैंपियन बन गई।

Next Post

AMU में 8 जून को स्नातक और परास्नातक की प्रवेश परीक्षा पहली बार मेटल डिटेक्टर से जांच होगी

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
AMU में 8 जून को स्नातक और परास्नातक की प्रवेश परीक्षा पहली बार मेटल डिटेक्टर से जांच होगी

AMU में 8 जून को स्नातक और परास्नातक की प्रवेश परीक्षा पहली बार मेटल डिटेक्टर से जांच होगी

Shivsena (UBT) के नेता हमारी पार्टी में शामिल हो सकते हैं : एकनाथ शिंदे के समर्थक

Shivsena (UBT) के नेता हमारी पार्टी में शामिल हो सकते हैं : एकनाथ शिंदे के समर्थक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जुलाई, 2023

July 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अक्टूबर, 2023

October 28, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2024

April 21, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)