• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

क्या साउथ अफ्रीका चोकर्स की छाप दूर कर सकेगा: 49 साल से साउथ अफ्रीका ने विश्व कप नहीं जीता, अफगानिस्तान पहली बार सेमीफाइनल खेलेगा

JANVEENA by JANVEENA
June 26, 2024
in खेल
0
क्या साउथ अफ्रीका चोकर्स की छाप दूर कर सकेगा:  49 साल से साउथ अफ्रीका ने विश्व कप नहीं जीता, अफगानिस्तान पहली बार सेमीफाइनल खेलेगा

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

पहले न्यूजीलैंड…ऑस्ट्रेलिया…और फिर बांग्लादेश को हराते हुए अफगानिस्तान की टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंच गई है। न सिर्फ सेमीफाइनल, बल्कि सुपर 8 में भी पहली बार ही अफगानिस्तान ने जगह बनाई है।

 

कप्तान राशिद खान कह चुके हैं कि अफगानिस्तान के लिए खुशियों का जरिया सिर्फ क्रिकेट है। राशिद ही नहीं, पूरी टीम कह रही है, ये सिर्फ शुरुआत है, मंजिल बाकी है। यानी जीत से कम किसी को भी कुछ मंजूर नहीं है।

दूसरी ओर है साउथ अफ्रीका, जो लीग स्टेज में अपराजित दिखती है, लेकिन नॉकआउट में टीम के नाम पर एक दाग लगा है, चोकर्स का। देखना ये है कि अफगानिस्तान नया इतिहास लिखती है या फिर साउथ अफ्रीका अपने नाम पर लगा चोकर्स का धब्बा धो देती है।

सबसे पहले मैच डिटेल्स…

पहला सेमीफाइनल- साउथ अफ्रीका Vs अफगानिस्तान
27 जून 2024, ब्रायन लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद एंड टोबैगो
टॉस- 5:30 AM, मैच स्टार्ट- 6:00 AM.

आखिर क्यों चोकर्स कहलाती है साउथ अफ्रीका
चोकर्स यानी बड़े मौकों पर दबाव के आगे बिखर जाने वाले। साउथ अफ्रीका की काबिलियत के साथ ये काला साया 32 साल से साथ चल रहा है। वनडे, टेस्ट या फिर टी-20 हर फॉर्मेंट में अपने क्रिकेट का डंका बजा चुकी ये टीम कभी भी वर्ल्ड कप फाइनल नहीं खेली। 13 बार सेमीफाइनल खेल चुकी है, लेकिन हर बार हार गई। कभी बारिश ने धोखा दिया, कभी किस्मत ने। जीत कभी हासिल नहीं हुई।

कुछ ऐसे ही मैचों की कहानी जान लीजिए

1. शुरुआत 1992 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से: बदकिस्मत बारिश
इंटरनेशनल क्रिकेट में 22 साल बाद साउथ अफ्रीका ने वापसी की। उस पर अश्वेत खिलाड़ियों से भेदभाव करने की वजह से बैन लगा था। इसके बाद साउथ अफ्रीका 1992 में पहली बार वर्ल्ड कप खेलने उतरी। पहले वर्ल्ड कप में ही टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई थी। उसका मुकाबला इंग्लैंड से था। टीम 252 रन के टारगेट का पीछा कर रही थी।

अंत में साउथ अफ्रीका को 13 गेंद में 22 रन की जरूरत थी। इसी समय बारिश आ गई और मैच रुक गया। उस वक्त के ‘रेन रूल्स के मुताबिक, साउथ अफ्रीका को एक गेंद में 22 रन का टारगेट मिला। ये नामुमकिन था। टीम हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

बारिश की वजह से साउथ अफ्रीका को 1 बॉल में 22 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला।

2. 1999 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारे: डोनाल्ड रन आउट हुए
1999 में साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की किस्मत ने फिर धोखा दे दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 213 रन बनाए। रन चेज में साउथ अफ्रीका ने भी 213 रन बनाए।

आखिर ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। क्लूजनर ने शुरूआती 2 बॉल पर 2 चौके लगाकर स्कोर बराबर पर ला दिया। अब अफ्रीका को 4 बॉल पर 1 रन की जरुरत थी। ओवर की चौथी बॉल पर क्लूजनर ने शॉट खेला। उन्होंने नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े एलन डोनाल्ड को रन लेने के लिए बुलाया, लेकिन खुद नहीं भागे। डोनाल्ड रन आउट हो गए और मैच टाई हो गया। सुपर 6 स्टेज में ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका को हराया। इस आधार पर ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में विजेता घोषित कर दिया गया।

एलन डोनाल्ड के रन आउट होने के बाद जश्न मनाते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी।

अब साउथ अफ्रीका के ICC टूर्नामेंट के रिकॉर्ड पर नजर..

अफगानिस्तान खतरनाक क्यों, 2 वजहें

1. न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को हराया
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 14वां मैच अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रन से हरा दिया। किसी ने ऐसा सोचा भी नहीं था की अफगानिस्तान इस वर्ल्ड कप में ऐसी शुरुआत करेगा। इसके बाद वेस्टइंडीज के सेंट विसेंट स्टेडियम में राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान की टीम ने इतिहास रच दिया।

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली। अफगानिस्तान की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। अफगानिस्तान ने बांग्लादेश की 116 रन का टारगेट दिया। रनचेज कर रही बांग्लादेश की टीम के विकेट लगातार गिरते रहे। अफगानिस्तान के पेसर नवीन उल हक ने 18वें ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर मैच अफगानिस्तान के नाम कर दिया।

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 8 रन से हराया।

2. ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास
राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर किया। टीम ने एक टी-20 और 6 वनडे वर्ल्ड कप जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया को सुपर-8 में 21 रन से हराया। अफगानी टीम ने क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया पर अफगानिस्तान की यह पहली जीत थी।

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और अफगानिस्तान की टीम को 148 रन पर रोक दिया। ऑस्ट्रेलिया 127 रन पर ऑलआउट हो गई। लेकिन गुलबदीन नाइब ने 4 विकेट लेकर कंगारुओं से जीत छीन ली।

अफगानिस्तान ने 21 रन से ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया।

पिछली बार डिविलियर्स थे, अब कौन?
2016 का वर्ल्ड कप…वानखेड़े का मैदान मिस्टर 360 ऑफ क्रिकेट यानी एबी डीविलियर्स ने अफगानिस्तान के मौजूदा कप्तान राशिद खान को एक ओवर में 29 रन मारे। जिसमें हैट्रिक सिक्स भी शामिल थे। साउथ अफ्रीका ने यह मैच 37 रन से जीत लिया।

आज अफ्रीकी टीम में डी कॉक, क्लासन और रबाडा जैसे खिलाड़ी हैं। अब देखना यह है कि टीम को कौन जिताएगा। दूसरी ओर अफगानी कप्तान राशिद खान की टीम चाहेगी कि वो 2016 की हार का बदला लेकर फाइनल में पहुंचे।

इस मैच में डीविलियर्स ने 29 बॉल पर 64 रन की पारी खेली थी।

टी-20 वर्ल्ड कप में एक बार सामना, साउथ अफ्रीका जीता
अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका का टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 2 बार मुकाबला हुआ है, जिसमें साउथ अफ्रीका ने दोनों मैच जीते हैं।

दोनों टीम के आखिरी 5 मैच

मैच की अहमियत
इस टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका अजेय है। अफगानिस्तान अपने इतिहास में पहला सेमीफाइनल खेलने उतरेगी दोनों टीम चाहेंगी की वे इस मैच को जीतकर फाइनल में पहुचें।

टॉस का रोल
ब्रायन लारा स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 4 मैच हुए है. जहां पहले फील्डिंग करने वाली टीम ने चारों मैच जीता है। इस मैदान पर इस वर्ल्ड कप में पहले इनिंग का एवरेज स्कोर 90 रन है, वहीं दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 89 रन है. इस मैदान टॉस विन, मैच विन परसेंटेज 75% है।

स्टार्स पर नजरें…

टॉप परफॉर्मर

1. अफगानिस्तान

  • रहमुनुल्लाह गुरबाज- गुरबाज इस टी-20 वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर है। उन्होंने 7 मैच में 40.14 की औसत और 126 के स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए है। बांग्लादेश के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में उन्होंने 55 बॉल 43 रन बनाए। जिससे टीम ने पहली बार सेमीफइनल के लिए क्वालीफाई किया।

गुरबाज इस वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर (281) रन है।

  • नवीन उल हक- करिश्माई बॉलिंग करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ लगातार 2 बॉल पर 2 विकेट लेकर जीत दिलाई। इस मैच के वे मैन ऑफ द मैच रहे उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए। इस वर्ल्ड कप में नवीन ने 7 मैच में 13 विकेट लिए है।

बांग्लादेश के खिलाफ नवीन ने लगातार दो विकेट लेकर मैच पलट दिया।

2. साउथ अफ्रीका

  • डेविड मिलर- वेस्टइंडीज के ट्रिकी पिच पर मिलर अफ्रीकन मिडिल आर्डर के टॉप बैट्समैन है। उनके पास सिचुएशन के हिसाब से खेलने की एबिलिटी है। इस वर्ल्ड कप के 7 मैचों में 148 रन बनाए है।

डेविड मिलर ने इस वर्ल्ड कप में 148 रन बनाए है।

  • कागिसो रबाडा- विश्व में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक रबाडा किसी भी मैच में अपनी बॉलिंग से मैच को जीता सकते है। साउथ अफ्रीका को रबाडा से शुरूआती ओवर्स में विकेट लेने की उम्मीद है। उन्होंने इस वर्ल्ड के 7 मैच में 10 विकेट लिए है।

रबाडा ने इस वर्ल्ड कप में 10 विकेट लिए है।

मैच प्रिडिक्शन- साउथ अफ्रीका के नाम से चोकर्स जुड़ा होना उनके प्रेशर को दोगुना कर देता है। साउथ अफ्रीका ICC नॉकऑउट में आज तक नहीं जीता है। अफगानिस्तान का आत्मविश्वास हाई है। इस पिच पर अफगानी स्पिनर्स बड़ा रोल प्ले कर सकते है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के जीतने के चांसेस ज्यादा है।

वेदर रिपोर्ट- ब्रायन लारा स्टेडियम में गुरुवार को 40% बारिश होने की संभावना है, लेकिन इस मैच के लिए रिजर्व-डे है।

अफगानिस्तान-साउथ अफ्रीका पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्या और तबरेज शम्सी।

अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाइब, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, नूर अहमद, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी।

​​

 

खबरें और भी हैं…
Previous Post

बंगाल सरकार को तीस्ता जल बंटवारे पर वार्ता में शामिल नहीं करने से मै नाखुश हूं: Mamata

Next Post

सलमान के पिता ने शादी नहीं करने की वजह बताई: सलीम खान ने कहा कि वे शादी करने से डरते हैं और करियर पर नहीं घरेलू लड़की चाहते हैं।

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
सलमान के पिता ने शादी नहीं करने की वजह बताई:  सलीम खान ने कहा कि वे शादी करने से डरते हैं और करियर पर नहीं घरेलू लड़की चाहते हैं।

सलमान के पिता ने शादी नहीं करने की वजह बताई: सलीम खान ने कहा कि वे शादी करने से डरते हैं और करियर पर नहीं घरेलू लड़की चाहते हैं।

शपथ के तुरंत बाद सत्ता पक्ष के सांसदों से पप्पू यादव की भिड़ंत,’छठी बार का सांसद हूं, आप हमको सिखाएंगे.

शपथ के तुरंत बाद सत्ता पक्ष के सांसदों से पप्पू यादव की भिड़ंत,'छठी बार का सांसद हूं, आप हमको सिखाएंगे.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मार्च, 2024

March 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अगस्त, 2023

August 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 28 मई, 2024

May 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)