• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

Rohit ने टी-20 में 49 जीत हासिल करके सबसे सफल कप्तान का दर्जा हासिल किया: इस फॉर्मेट में उनके नाम सबसे ज्यादा चौके और कोहली सबसे ज्यादा सिंगल डिजिट पर आउट हैं।

JANVEENA by JANVEENA
June 28, 2024
in खेल
0
Rohit ने टी-20 में 49 जीत हासिल करके सबसे सफल कप्तान का दर्जा हासिल किया:  इस फॉर्मेट में उनके नाम सबसे ज्यादा चौके और कोहली सबसे ज्यादा सिंगल डिजिट पर आउट हैं।

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

रोहित शर्मा ने आदिल रशीद की बॉल पर मिडविकेट पर छक्का जमाया।

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। टीम तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। टीम इंडिया ने गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 68 रनों से हराया। इसी के साथ रोहित शर्मा 49 मैच जीतकर दुनिया के सबसे सफल टी-20 कप्तान बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम (48 जीत) को पीछे छोड़ा।

 

गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में गुरुवार को भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन का स्कोर बनाया, फिर इंग्लिश टीम को 16.4 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट कर दिया।

इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 39 बॉल पर 57 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जमाए। रोहित ने 146.15 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। रोहित टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इतना ही नहीं, वे ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच के टॉप सिक्स हिटर भी बन गए हैं। वहीं, विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा बार सिंगल डिजिट पर आउट होने वाले भारतीय बैटर बनने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है। भारत-इंग्लैंड मैच में बने कुछ अहम रिकॉर्ड…

1. टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके लगाए
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी में 4 चौके लगाए। वे टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम 113 चौके हो गए हैं। उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा। जयवर्धने के नाम इस टूर्नामेंट में 111 चौके हैं। इस सूची में तीसरा नाम विराट कोहली का है। कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में 105 चौके लगा चुके हैं।

2. ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 2 छक्के लगाए। वे ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने 13वां ओवर डाल रहे सैम करन की तीसरी बॉल पर सिक्स लगाया। रोहित के नाम अब 22 सिक्स हो चुके हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के 21 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा।

3. 5 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले 5वें भारतीय कप्तान
रोहित शर्मा 5 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले 5वें भारतीय कप्तान बने हैं। रोहित से पहले विराट कोहली, एमएस धोनी, मोहम्मद अजहर, सौरव गांगुली अपनी कप्तानी में 5 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

  • रोहित ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट के टॉप-2 स्कोरर बने हैं। रोहित के नाम 771 रन हो गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (731 रन) को पीछे छोड़ा।

4. टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली के बाद टॉप स्कोरर
रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं। कोहली 1216 रन बना चुके हैं, जबकि रोहित ने 1211 रन बनाए हैं। रोहित ने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर भी एक हजार रन पूरे कर चुके हैं।

कोहली 2 अनचाहे रिकॉर्ड…

5. एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार सिंगल डिजिट पर आउट कोहली
विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार सिंगल डिजिट पर आउट होने वाले भारतीय बैटर बने हैं। वे मौजूदा वर्ल्ड कप में 5 बार सिंगल डिजिट पर आउट हो चुके हैं। कोहली से पहले केएल राहुल 2022 के सीजन में 4 बार सिंगल डिजिट पर आउट हुए थे।

6. टी-20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल में पहली बार सिंगल डिजिट पर आउट
विराट कोहली टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहली बार सिंगल डिजिट पर आउट हुए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 9 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले कोहली ने 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 72, 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 89 और 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन बनाए थे।

7. रॉड टकर ने सबसे ज्यादा टी-20 वर्ल्डकप मैच में अंपायरिंग की
ऑस्ट्रेलिया के रॉड टकर सबसे ज्यादा टी-20 वर्ल्ड कप मैचों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर बने हैं। उन्होंने 46 मैचों में अंपायरिंग की है। उन्होंने पाकिस्तान के अलीम डाल के 45 मैचों का रिकॉर्ड तोड़ा।

अब टीम रिकॉर्ड…

7. 13वीं बार ICC टूर्नामेंट के फाइनल में भारत, ऑस्ट्रेलिया की बराबरी की
भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली टीम के रिकॉर्ड की बराबरी की है। टीम इंडिया 13 ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

8. भारत तीसरी बार टी-20 WC के फाइनल में; इंग्लैंड, श्रीलंका और इंग्लैंड के बराबर
टीम इंडिया तीसरी बार टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंची है। टीम ने श्रीलंका, पाकिस्तान और इंग्लैंड के रिकॉर्ड की बराबरी की है। इन सभी टीमों ने 3-3 दफा इस टूर्नामेंट का फाइनल खेला है।

Previous Post

Sharmaji की बेटी नामक फिल्म का रिव्यू: ताहिरा ने वुमेन एम्पावरमेंट वाली पुरानी कहानी में एक नया रंग लाया, एक्टर्स की शानदार परफार्मेंस

Next Post

UP: अलर्ट मैसेज के लिए 10 रुपये वसूलने के मामले में जनहित प्रस्ताव दाखिल किया गया, कहा कि ये नियमों के खिलाफ हैं

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
UP: अलर्ट मैसेज के लिए 10 रुपये वसूलने के मामले में जनहित प्रस्ताव दाखिल किया गया, कहा कि ये नियमों के खिलाफ हैं

UP: अलर्ट मैसेज के लिए 10 रुपये वसूलने के मामले में जनहित प्रस्ताव दाखिल किया गया, कहा कि ये नियमों के खिलाफ हैं

शाम से मुम्बई में लगातार बारिश, कई क्षेत्रों में यातायात प्रभावित

शाम से मुम्बई में लगातार बारिश, कई क्षेत्रों में यातायात प्रभावित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2024

April 7, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 फरवरी, 2024

February 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 दिसम्बर, 2023

December 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 मई, 2023

May 7, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)