• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

रोहित ने द्रविड़ से कहा कि कोचिंग जारी रखें: टी-20 विश्व कप जीत के बाद भारतीय कोच ने रोहित को फोन के लिए धन्यवाद कहा

JANVEENA by JANVEENA
July 3, 2024
in खेल
0
रोहित ने द्रविड़ से कहा कि कोचिंग जारी रखें:  टी-20 विश्व कप जीत के बाद भारतीय कोच ने रोहित को फोन के लिए धन्यवाद कहा

READ ALSO

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

 

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद राहुल द्रविड़ सेलिब्रेट करते हुए।

वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद कोच राहुल द्रविड़ का टेन्योर खत्म हो गया था। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी।

 

रोहित शर्मा ने उस वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ से फोन पर कहा था कि आप कोचिंग जारी रखिए। राहुल द्रविड़ ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उस घटना के बारे में बात की।

BCCI के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में राहुल द्रविड़ ने कहा, “RO, वनडे वर्ल्ड कप के बाद नवंबर में वो कॉल करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। पूरी टीम के साथ काम करना वास्तव में सौभाग्य और खुशी की बात है। लेकिन RO अपना वक्त देने के लिए भी शुक्रिया। हमने काफी बात की और टीम पर चर्चा की। कभी हम सहमत हुए तो कभी असहमत। लेकिन तुम्हारा बहुत शुक्रिया।”

टी-20 वर्ल्ड कप कैंपेन पर कहा- आपने जो इज्जत दी उसका शुक्रिया
राहुल द्रविड़ ने कहा, “मेरे लिए वर्ल्ड कप जीतने से ज्यादा खुशी की बात और कुछ नहीं हो सकती है। जो इज्जत और सहयोग हर आदमी ने दिया। मेरे स्टाफ के लिए, मेरे लिए और मेरे सपोर्ट स्टाफ के लिए जो नेकी दिखाई, उसका शुक्रिया।”

कोच द्रविड़ ने कहा, “आप सभी इन लम्हों को याद करेंगे। हम हमेशा कहते हैं, ये रनों के बारे में नहीं है, ये विकेट्स के बारे में नहीं है। आप कभी अपने करियर को याद नहीं करते हैं। आप ऐसे लम्हों को याद करते हैं तो चलिए वास्तव में इनका लुत्फ उठाते हैं।”

कोहली के लिए राहुल ने किया इशारा- टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप
वर्ल्ड कप जीतने के बाद राहुल द्रविड़ ने कप्तान रोहित और ओपनर विराट के साथ सेलीब्रेट किया था। इसके बाद द्रविड़ ने विराट कोहली के लिए एक छोटा सा मैसेज दिया था। सभी व्हाइट गेंदों पर टिक लगा दी गई है। एक रेड गेंद बाकी है, इस पर भी टिक करते हैं।

यानी वनडे वर्ल्ड कप 2011 में जीता, चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीती, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में जीता। इन सभी में विराट कोहली शामिल थे। अब टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप की बारी है। भारत 2 बार इसके फाइनल में पहुंच चुका है, लेकिन जीता नहीं।

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद राहुल द्रविड़ ने अपनी आखिरी स्पीच दी।

श्रीलंका दौरे से पहले घोषित होगा टीम इंडिया का कोच
द्रविड़ की जगह कौन लेगा, इसकी घोषणा श्रीलंका दौरे से पहले की जाएगी। यानी नाम का ऐलान जुलाई लास्ट में होगा। BCCI के सचिव जय शाह ने ये बात कही है। गौतम गंभीर कोच के लिए सबसे आगे हैं। अभी वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे दौरे पर टीम-इंडिया की कोचिंग कर रहे हैं। यह दौरा 6 जुलाई से शुरू होगा।

द्रविड़ ने वर्ल्ड कप से पहले कहा था- कोच के लिए री-अप्लाई नहीं करूंगा
टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले राहुल द्रविड़ ने न्यूयॉर्क पहुंचने पर कहा था कि वो कोच पद के लिए री-अप्लाई नहीं करेंगे। द्रविड़ ने टीम इंडिया के इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल का हवाला दिया था। उन्होंने कहा था, “अपनी जिंदगी के ऐसे मोड़ पर हूं, जहां मुझे नहीं लगता कि री-अप्लाई कर पाऊंगा।

Previous Post

Hathras stampede: अब तक 121 लोगों की मौत, भगदड़ में लापता लोगों के रिश्तेदार परेशान और खोज खबर जानने में जुटे

Next Post

Sheikh Hasina ने कहा कि बांग्लादेश-भारत संबंध दक्षिण एशिया में एक मिसाल हैं।

Related Posts

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
खेल

भारतीय हॉकी टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री, दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया

November 5, 2026
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट
खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे पर बारिश का साया, ऑकलैंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें मैच का पूरा अपडेट

November 4, 2026
रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात
खेल

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की जताई इच्छा, शुभमन गिल को लेकर कही मजेदार बात

October 29, 2026
T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर
खेल

T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर

October 28, 2026
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया
खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 13-0 से हराया

October 28, 2026
ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह
खेल

ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, BCCI ने कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में दी जगह

October 24, 2026
Next Post
Sheikh Hasina ने कहा कि बांग्लादेश-भारत संबंध दक्षिण एशिया में एक मिसाल हैं।

Sheikh Hasina ने कहा कि बांग्लादेश-भारत संबंध दक्षिण एशिया में एक मिसाल हैं।

ज्यादा नमक खाने के दुष्प्रभाव: आवश्यकता से अधिक नमक सेहत को खराब कर सकता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 14 जून, 2024

June 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अगस्त, 2023

August 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2024

April 14, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)