• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

“खेल में मैं बैकफुट पर खेलता हूँ”: “मुझे काम की कमी कभी नहीं रही, मगर लोग पूछते हैं कि आप सुपरस्टार क्यों नहीं बने,” सुदेश बेरी ने कहा।

JANVEENA by JANVEENA
July 10, 2024
in मनोरंजन
0
“खेल में मैं बैकफुट पर खेलता हूँ”:  “मुझे काम की कमी कभी नहीं रही, मगर लोग पूछते हैं कि आप सुपरस्टार क्यों नहीं बने,” सुदेश बेरी ने कहा।

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

टीवी एक्टर सुदेश बेरी इन दिनों टीवी शो ‘वंशज’ में नजर आ रहे हैं। इस शो में वह अमरजीत तलवार के रोल में हैं जो कि लीड रोल प्ले कर रहे (भानुप्रताप महाजन) पुनीत इस्सर के पुराने दोस्त हैं। उनसे शो और कमबैक को लेकर हुई खास बातचीत…

 

‘वंशज’ शो में आपका क्या किरदार है?
अमर, तलवार समूह का चेयरमैन है। वह बहुत फिट है और अपने मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। जीवन की बेहतरीन चीजों का आनंद लेता है। उसे पार्टी करना और महिलाओं का साथ पसंद है।मेरे किरदार अमर में एक बच्चे जैसा गुण है। हमेशा जिज्ञासु और बेचैन रहता है। वह शरारतें करता है। अपनी गर्लफ्रेंड की कहानियों को अपने भतीजे और बेटे के साथ भी शेयर कर लेता है। वह अपने परिवार से बहुत प्यार करता है। वह निर्णय लेने में थोड़ा कठोर है।

आपका एक शो ‘सुराग द क्लू्’ 1999 में बड़ा चर्चित रहा था। कभी मेकर्स से इसके पार्ट 2 पर चर्चा नहीं हुई?
‘सुराग’ को लेकर हो सकता है कि पार्ट 2 आ जाए। एक चैनल है धमाल, वो गौतम अधिकारी का है। उस पर अभी भी यह शो पैन इंडिया चल रहा है। मुझे अभी भी उनके मैसेज आते हैं कि आपका शो बहुत बढ़िया है। बाकी मेरा क्या है कि मैं अपनी लाइफ जैसे क्रिकेट में होता है कि सुनील गावस्कर बैकफुट पर खेलते थे। वैसे ही मैं भी एक्टिंग के मामले में बैकफुट पर खेलता हूं। अक्सर लोग मुझसे कहते हैं कि आप सुपरस्टार क्यों नहीं बने। मैं बस यही कहता हूं कि मुझे एक्टिंग को धंधे की तरह नहीं करना है।

इतने पुराने कलाकार हैं, खुद को टीवी के सीमित रोल तक क्यों समेट लिया है?
इसका जवाब मैं बस एक ही लाइन में दूंगा कि हम अभी मैदान-ए-जंग में हैं। मैंने फिलहाल जिंदगी की बॉल को डक किया है। आज भी लोग मेरे द्वारा निभाए गए ‘अगले जन्म मोहे बिटिया न कीजो’ के किरदार लोहा सिंह को याद करते हैं। सुदेश बेरी को कभी काम की कमी नहीं रही। मैंने तो सिर्फ डक किया है, आउट नहीं हुआ हूं। अगर महादेव ने चाहा तो सुदेश एक बार फिर से हीरो के रोल में नजर आ सकता है। अभी हाल ही मैं मैंने एक छोटी सी फिल्म की है। उसके शूट से एक वीडियो मैंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। यकीन नहीं मानेंगे 4-5 दिन में ही तीन मिलियन व्यूज मिले और मिल रहे हैं। अब इससे ये तो साफ ही है कि मेरे फैंस हैं जो मुझे लीड रोल में हीरो के तौर पर देखना चाहते हैं।

सनी देओल के साथ आपने काफी काम किया, अभी ‘बॉर्डर 2’ आ रही है, फिर से साथ आने पर चर्चा हुई?
सनी के साथ मेरी 4-5 फिल्में आई। हालांकि अभी उनसे फिर से साथ आने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। जैसे कि आप कह रहे हैं कि ‘बॉर्डर 2’ आ रही हैं। मुझे भी इस बारे में पता चला है पर उस पर किसी नए तरह के रोल या जेपी दत्ता के साथ ही नई फिल्म को लेकर कोई बात नहीं हुई है।

वेब स्पेस से कोई ऑफर आता है। आगे क्या एक्सप्लोर करना चाहेंगे?
हां जरूर ऑफर तो हैं पर उनका खुलासा करना भी मुमकिन नहीं हैं क्योंकि कुछ भी पुख्ता रूप से नहीं है। बातें तो चल रही हैं। जल्द ही उन पर अनाउंसमेंट होगी।

वेब के दौर में टीवी के कंटेंट में क्या बदलाव पाते हैं?
मैं हमेशा एक ही बात को रिपीट करता हूं कि कोई भी मेकर्स कुछ भी बनाए पर वह हेल्दी एंटरटेनमेंट की कैटेगरी में आना चाहिए। जो इंसान अपने परिवार के साथ बैठकर देख सके। किसी को उस कंटेंट से शर्म न आए। हर स्क्रिप्ट एक प्योर एंटरटेनमेंट से भरी हो साथ ही एक बड़े मैसेज के साथ। बाकी अपने फैंस से एक ही बात कहना चाहूंगा कि वे मेरे लिए प्रार्थना करें कि मेरा जो कमबैक है, दूसरी इनिंग है वह कामयाब हो। करियर और जिंदगी में जो गैप आया है वह भर सके।

 

Previous Post

Diabetes के लक्षण: हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि मोटापे और मधुमेह से मांसपेशियों पर क्या असर हो सकता है

Next Post

विंबलडन के सेमीफाइनल में मेदवेदेव-अल्कारेज: दोनों एक बार फिर मिलेंगे; क्रोएशिया की डोना वेकिच ने पहली बार ग्रैंड स्लैम में शीर्ष चार में जगह बनाई है।

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
विंबलडन के सेमीफाइनल में मेदवेदेव-अल्कारेज:  दोनों एक बार फिर मिलेंगे; क्रोएशिया की डोना वेकिच ने पहली बार ग्रैंड स्लैम में शीर्ष चार में जगह बनाई है।

विंबलडन के सेमीफाइनल में मेदवेदेव-अल्कारेज: दोनों एक बार फिर मिलेंगे; क्रोएशिया की डोना वेकिच ने पहली बार ग्रैंड स्लैम में शीर्ष चार में जगह बनाई है।

हाथरस घटना: भोले बाबा की भूमिका का कोई सुबूत नहीं, आयोजक हर समय चूक रहे हैं

हाथरस घटना: भोले बाबा की भूमिका का कोई सुबूत नहीं, आयोजक हर समय चूक रहे हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2023

April 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 21 मई, 2024

May 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2023

April 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक), 28 मई, 2024

May 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)