• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

मिर्जापुर की गोलू बन पॉपुलर हुईं श्वेता त्रिपाठी: पहले जर्नलिस्ट थीं, फिर अभिनेत्री बनीं; बोली: इस काम में धन और प्रेम दोनों हैं।

JANVEENA by JANVEENA
July 23, 2024
in मनोरंजन
0
मिर्जापुर की गोलू बन पॉपुलर हुईं श्वेता त्रिपाठी:  पहले जर्नलिस्ट थीं, फिर अभिनेत्री बनीं; बोली: इस काम में धन और प्रेम दोनों हैं।

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

 

5 जुलाई को सीरीज मिर्जापुर 3 अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई है। सीरीज की हर तरफ चर्चा हो रही है। लेकिन गोलू के किरदार को दर्शक सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस किरदार को श्वेता त्रिपाठी ने निभाया है।

 

सीरीज की रिलीज के बाद श्वेता ने दैनिक भास्कर से बातचीत की है।

श्वेता ने बताया कि एक्टिंग में आने से पहले वे जर्नलिस्ट थीं। इसके बाद वॉयस ओवर और कास्टिंग का भी काम किया। फिर श्वेता का एक्टिंग फील्ड में आना हुआ।

श्वेता त्रिपाठी के साथ बातचीत का सिलसिला शुरू करते हैं…

सवाल- मिर्जापुर के बाद लाइफ कैसी हो गई है?
जवाब-
अब तो घर-घर में नाम हो गया है। जहां भी जाती हूं, लोग गोलू दीदी, गोलू डॉन कहकर पुकारते हैं। ये सब देख कर बहुत अच्छा लगता है। इस तरह के निक नेम को सुन कर अपनापन सा महसूस होता है।

सवाल- फैन का कोई मजेदार इंसीडेंट बताइए?
जवाब-
सबसे ज्यादा मजा एयरपोर्ट पर आता है। जब ID चेकिंग के दौरान ऑफिसर्स कहते हैं- अरे आप तो गजगामिनी हैं। ये देख खुशी होती है कि नेता से लेकर ऑफिसर रैंक के अधिकारी भी इस सीरीज को देख रहे हैं।

हमारी एक दोस्त हैं। उनकी 62 साल की मां प्रिंसिपल हैं। उन्होंने सीरीज का पिछला दोनों सीजन नहीं देखा था। तीसरा सीजन आने वाला था तो उन्होंने बेटी के साथ पुराना दोनों सीजन देखना शुरू किया। उन्होंने सीरीज को देख कर कहा- थोड़ा गंदा है, लेकिन बहुत अच्छा है।

ये देख कर बहुत खुशी होती है कि हम इस सीरीज के माध्यम से 18 साल की उम्र से लेकर 62 साल के लोगों को भी एंटरटेन कर पा रहे हैं।

हम ये मानते हैं कि सीरीज में गालियां हैं, खून-खराब वाले सीन्स हैं, लेकिन ये सारी चीजें स्टोरी टेलिंग के लिहाज से बहुत जरूरी हैं। हम जिस समाज में रहते हैं, यहां भी तो बुराइयां हैं, दुख-दर्द है इसलिए ये सिनेमा में दिखाने से शर्माना नहीं चाहिए।

सवाल- एक्टिंग का कीड़ा कब लगा?
जवाब-
कभी एक्टर बनने के बारे में सोचा नहीं था। पापा IAS ऑफिसर हैं, मां टीचर हैं। इस वजह से सिनेमा से कोई कनेक्शन नहीं था। लेकिन एक बात सच है कि अगर आपको एक्टिंग का कीड़ा काट लिया, तो आप दूसरा चाहे कोई भी प्रोफेशन चुन लें, बिना एक्टिंग किए आपको सुकून नहीं मिलेगा।

मैं खुद को लकी मानती हूं कि मैं उसी प्रोफेशन में काम कर रही हूं, जिसमें हमेशा से काम करना चाहती थी। एक्टिंग के बिना मैं खुद की लाइफ को इमेजिन भी नहीं सकती हूं। मुझे खुशी होती है कि एक एक्टर होने की वजह से लोगों का इतना प्यार मिल जाता है और कमाई भी हो जाती है।

सवाल- पेरेंट्स को जब पता चला कि आप एक्टर बनना चाहती हैं, तो उनका क्या रिएक्शन था?
जवाब-
मैंने बतौर वॉयस ओवर आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी। सबसे पहले मैंने एक फिल्म बर्ड आइलैंड के 3-4 कैरेक्टर के लिए डबिंग की थी। इसके बाद मैं टीवी ड्रामा ‘क्या मस्त है लाइफ’ का हिस्सा बनी। जब इस शो में पहली बार पेरेंट्स ने मुझे देखा तो चौंक गए। उन्होंने कहा- अच्छा, तुम टीवी पर भी दिखोगी।

इससे पहले उन्होंने मान लिया था कि मैं शौकिया कुछ प्रोजेक्ट्स में बतौर वॉयस ओवर आर्टिस्ट काम कर लिया करूंगी। पेरेंट्स को ये बात एक्सेप्ट करने में थोड़ा वक्त लगा कि मैं एक फुल टाइम एक्टर हूं। वे लोग भी अपनी जगह सही थे। इससे पहले उन्होंने मुझे एक जर्नलिस्ट, फोटो एडिटर और कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम करते हुआ देखा था। ऐसे में मुझे फुट टाइम एक्टर के तौर पर देखना उनके लिए थोड़ा मुश्किल था।

जब पेरेंट्स ने मुझे फिल्म मसान में देखा, तब उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया कि मैं एक फुल टाइम एक्टर हूं।

सवाल- एक्टिंग से कैसे जुड़ीं?
जवाब-
मैंने दिल्ली में रहकर NIFT का कोर्स कम्प्लीट किया था। इसके बाद इंटर्नशिप करने के लिए मुंबई आ गई थी। 4 महीने की इंटर्नशिप के दौरान ही मुझे जर्नलिस्ट की नौकरी मिल गई। इसके बाद ट्रेलर कटिंग का भी काम किया। फिर कास्टिंग का काम किया। इस काम को करने के दौरान मुझे फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे।

 

Previous Post

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को कॉर्नियल नुकसान का पता चला, जानें क्या करें और क्या नहीं करें जब आप कॉन्टैक्ट लेंस लगाते हैं?

Next Post

यात्रा सुझाव: दिल्ली की यात्रा इन पांच जगहों को जानने के बिना अधूरी है, वीकेंड पर योजना बनाएं

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
यात्रा सुझाव: दिल्ली की यात्रा इन पांच जगहों को जानने के बिना अधूरी है, वीकेंड पर योजना बनाएं

यात्रा सुझाव: दिल्ली की यात्रा इन पांच जगहों को जानने के बिना अधूरी है, वीकेंड पर योजना बनाएं

Honeymoon Places: हनीमून पर कम बजट में जन्नत का नजारा देखने के लिए कश्मीर की इन तीन जगहों पर जाएं

Honeymoon Places: हनीमून पर कम बजट में जन्नत का नजारा देखने के लिए कश्मीर की इन तीन जगहों पर जाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मार्च, 2024

March 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अगस्त, 2023

August 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2023

April 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)