• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

मिर्जापुर के ‘लाला’ ने अपनी आपबीती सुनाते हुए रोये : चित्रों को डस्टबिन में फेंक दिया; क्रिकेटर बनना था, लेकिन राजनीति में फंस गया

JANVEENA by JANVEENA
July 26, 2024
in मनोरंजन
0
मिर्जापुर के ‘लाला’ ने अपनी आपबीती सुनाते हुए रोये : चित्रों को डस्टबिन में फेंक दिया; क्रिकेटर बनना था, लेकिन राजनीति में फंस गया

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

 

इस बार की स्ट्रगल स्टोरी मिर्जापुर सीरीज में लाला का किरदार निभाने वाले एक्टर अनिल जॉर्ज की है।

‘आज लोग मुझे मिर्जापुर के लाला के नाम से जानते हैं। हाल ही में मुझे फिल्म कल्कि 2898 AD में भी देखा गया है। अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों के साथ काम करना हर एक्टर का सपना होता है। मेरा भी था, जो पूरा हो गया है।

 

हालांकि जब जिंदगी के पिछले पन्नों को पलटता हूं, तो अपने ही संघर्ष के बारे में सोचकर आंखें नम हो जाती हैं। मैं कुछ कर गुजरने की चाहत में 1996 में मुंबई आया था। यहां पर सिर्फ टॉम सर (टॉम ऑल्टर- मशहूर एक्टर) थे, जिन्हें मैं जानता था। उनके सहारे तो यहां आ गया था, लेकिन खुद की पहचान बनाने में यहां के संघर्ष ने मुझे खून के आंसू रुला दिए।’

अनिल जॉर्ज ये बात बताते हुए रोने लगते हैं। अनिल कहते हैं कि आज वे किसी के सामने अपने दिल की बात खुलकर नहीं रख पाते। शुरुआत में वे ऐसा करते थे, लेकिन उनका सच जानकर लोग उनकी हालात का मजाक बना देते थे।

अनिल आंसू पोछते हुए कहते हैं, ‘यहां तक के सफर में सिर्फ टॉम सर और मेरी पत्नी ने ही साथ दिया है। इन्हीं दोनों ने मेरे आंसू पोछे हैं, जब-जब मैं रोया हूं।’

कम उम्र से ही एक्टिंग करने लगे थे
अनिल का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था। बचपन के बारे में उन्होंने बताया, ‘एक आम बच्चे की तरह मेरा भी बचपन बीता। हमारे यहां ईस्टर और क्रिसमस जैसे त्योहार पर नाटक होता था। इन नाटकों में मेरे बड़े भाई और बहन भी पार्टिसिपेट करते थे। उन्हीं के नक्शेकदम पर चलकर मैं भी एक्ट कर लेता था। बस शौक के लिए करता था, कभी सोचा नहीं था कि यही शौक मेरी किस्मत बन जाएगा।’

क्रिकेटर बनना चाहते थे
अनिल ने बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था। नाटक तो वे त्योहार के मौके पर करते थे, लेकिन क्रिकेट वे हमेशा खेला करते थे। इस बारे में उन्होंने कहा, ‘मुझे सबसे ज्यादा सुकून क्रिकेट खेलने में मिलता था। शुरुआत में मुझे पता ही नहीं था कि मैं एक बेहतरीन बॉलर हूं।

कम उम्र में ही मां की मौत हो गई थी, जिसके बाद मुझे रहने के लिए एक रिश्तेदार के घर भेज दिया गया। वहां की लाइफ भी संघर्ष से भरी रही। वहां जाने के बाद भी क्रिकेट के प्रति मेरा जुनून कम नहीं हुआ। वहां कॉलेज के कुछ सीनियर ने एहसास कराया कि मैं अच्छा बॉलर हूं।

मैं अपने देश की तरफ से क्रिकेट खेलना चाहता था, लेकिन इस फील्ड से जुड़े कुछ लोगों ने मुझे आगे नहीं बढ़ने दिया। उन्हें डर था कि मैं उनसे बहुत आगे निकल जाऊंगा, इसलिए उन्होंने मेरे सपने का कत्ल करना बेहतर समझा।

तंगी में पत्नी ने फाइनेंशियल सपोर्ट किया
एक्टिंग फील्ड में आने से पहले अनिल का दिवंगत एक्टर टॉम ऑल्टर के साथ दोस्ताना रिश्ता था। उन्होंने ही अनिल को एक्टिंग की दुनिया में पहला ब्रेक दिलाया था। अनिल कहते हैं, ‘1996 में टॉम सर ने मुझे मुंबई बुलाया था। उन्हीं की बदौलत मुझे टीवी शो युग में काम मिला था।

इसके बाद मुंबई का सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा। तकलीफें इतनी थीं, जितनी मैं बयां भी नहीं कर सकता। रहने-खाने का कोई ठिकाना नहीं था। इस बुरे वक्त में टॉम सर और मेरी वाइफ नंदी ने सबसे ज्यादा सपोर्ट किया।

जब खाने को कुछ नहीं था, तब टॉम सर कुछ पैसे दे दिया करते थे, जिससे कुछ दिन गुजारा हो जाता। वहीं, नंदी भी आर्थिक रूप से मेरी बहुत मदद करती थीं। वे AIIMS में नर्स थीं। शादी के बाद काम नहीं मिलने तक उन्होंने ही मेरे सारे खर्चे उठाए।

उस वक्त लंबे पीरियड तक मेरे पास काम नहीं रहता था। आगे क्या होने वाला है, कुछ पता नहीं होता था, लेकिन नंदी ने कभी मुझसे सवाल नहीं किया। कभी नहीं कहा कि मैं दूसरा कोई काम देख लूं, ऐसे काम नहीं चल पाएगा। हालात ऐसे थे कि मैं आसानी से टूट सकता था, लेकिन नंदी के सहारे ने हर कदम पर मुझे आगे बढ़ने का हौसला दिया। इसके लिए मैं आज भी नंदी का शुक्रगुजार हूं।’

फिल्म से सीन्स कटने पर दोस्तों ने उड़ाया था मजाक
अनिल ने 1999 की फिल्म ‘हु तू तू’ में काम किया था। फिल्म में सुनील शेट्टी, तबु और नाना पाटेकर जैसे कलाकार लीड रोल में थे। अनिल ने बताया कि फिल्म में उनके सबसे ज्यादा सीन्स तबु के साथ थे।

उन्होंने कहा, ‘एक सीन में मैंने तबु को मारा भी था। फिल्म साइन करने के बाद मैंने खुशी-खुशी में बहुत सारे दोस्तों को यह बात बता दी कि मैं इतनी बड़ी स्टार कास्ट के साथ पर्दे पर देखा जाऊंगा, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो देखा कि मेरे बहुत सारे सीन्स हटा दिए गए हैं। इस बात से मुझे बहुत दुख पहुंचा और दोस्तों में मेरा मखौल बन गया।

इस घटना के बाद से ही मैं बड़ी से बड़ी फिल्म साइन करने के बाद भी किसी को बताता नहीं हूं, जब तक कि फिल्म रिलीज ना हो जाए।’

काम मांगने जाते, तो लोग फोटो फाड़कर डस्टबिन में फेंक देते
अनिल ने आगे के सफर के बारे में कहा, ‘हर स्ट्रगलर की तरह मैंने भी ऑडिशन और रिजेक्शन के दौर को फेस किया है। यंग ऐज में बहुत अच्छा दिखता था। सोचता था कि राह चलते भी लोग हीरो का रोल ऑफर कर सकते थे। इस वजह से बड़े-बड़े डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स के ऑफिस के चक्कर लगाता था।

बड़े शौक से फोटो खिंचवा कर स्टूडियो में काम मांगने के लिए जाता था। हर बार यही सोचता था कि बात तो बन ही जाएगी। हालांकि ऐसा होता नहीं था। किसी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर तक मेरी तस्वीर पहुंचती ही नहीं थी। पहले ही उस तस्वीर को डस्टबिन में फेंक दिया जाता था।’

अंत में अनिल ने बताया कि फिलहाल वे किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें जो भी काम मिलेगा वे उसे शिद्दत से करेंगे।

Previous Post

Anjeer के लाभ: रोजाना सुबह दो भीगे हुए अंजीर खाने से सेहत को बहुत फायदा मिलता है, इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी।

Next Post

पेरिस ओलिंपिक आज से: रात 11 बजे उद्घाटन समारोह; रग्बी, फुटबॉल और हैंडबॉल के खेल होंगे, और शूटर्स पहले से ही अभ्यास करेंगे

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
पेरिस ओलिंपिक आज से:  रात 11 बजे उद्घाटन समारोह; रग्बी, फुटबॉल और हैंडबॉल के खेल होंगे, और शूटर्स पहले से ही अभ्यास करेंगे

पेरिस ओलिंपिक आज से: रात 11 बजे उद्घाटन समारोह; रग्बी, फुटबॉल और हैंडबॉल के खेल होंगे, और शूटर्स पहले से ही अभ्यास करेंगे

BHU में कैंसर का इलाज महंगा हो गया और खर्च बढ़ा:  Varanasi News: 5 मुफ्त जांचों के लिए अब देना होगा पैसा, 500 में होगी कीमोथेरेपी –

BHU में कैंसर का इलाज महंगा हो गया और खर्च बढ़ा: Varanasi News: 5 मुफ्त जांचों के लिए अब देना होगा पैसा, 500 में होगी कीमोथेरेपी -

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 दिसम्बर, 2023

December 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जून, 2023

June 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मई, 2023

May 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)