पेरिस ओलिंपिक में भारत ने अब तक 3 मेडल जीते हैं। सबसे पहले मनु भाकर ने ओलिंपिक के दूसरे ही दिन 10 मीटर एयर पिस्टल विमेंस सिंगल्स में देश को पहला ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। इसके बाद उन्होंने अंबाला के खिलाड़ी सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल कैटेगरी के मिक्स डब्लस में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं, 25 मीटर एयर पिस्टल कैटेगरी में वह चौथे नंबर पर रहकर पदक से चूक गई थीं।
ओलिंपिक गेम्स की शूटिंग इवेंट में भारत को 12 साल के बाद डबल मेडल मिले हैं। इससे पहले 2012 के लंदन ओलिंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में मेडल दिलाए थे।
50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन की मेंस कैटेगरी में शूटर स्वप्निल कुसाले ने 1 अगस्त को ब्रॉन्ज मेडल जीता था। स्वप्निल ने कुल 451.4 अंक हासिल किए। खास बात यह है कि इस बार के ओलिंपिक में अब तक तीनों मेडल शूटिंग इवेंट्स में ही मिले हैं।
ओलिंपिक में भारत के तीनों मेडल की कहानी फोटोज में…
10 मीटर एयर पिस्टल मेडल इवेंट में निशाना लगाती मनु भाकर।
ओलिंपिक इतिहास के शूटिंग में मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला हैं।
मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल विमेंस के फाइनल में 221.7 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज जीता।
मेडल जीतने के बाद गोल्ड मेडलिस्ट कोरिया की ओह ये जिन (बीच में), सिल्वर मेडलिस्ट किम येजी (दाएं से पहले) और मनु भाकर सेल्फी लेते हुए।
मनु भाकर ने भारत को ओलिंपिक में 12 साल बाद शूटिंग का मेडल दिलाया है।
भारत को दूसरा मेडल मनु-सरबजोत की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में दिलाया।
मनु और सरबजोत की जोड़ी ने कोरियाई टीम को 16-10 से हराया था।
मनु एक ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं हैं। उनसे पहले इंग्लो-इंडियन रेसर नॉर्मन प्रिचर्ड ने भारत के लिए 1900 में पेरिस गेम्स में 2 मेडल जीते थे।
ब्रॉन्ज मेडल के साथ मनु भाकर और सरबजोत सिंह।
भारत के लिए तीसरा मेडल स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में जीता था।
स्वप्निल ने फाइनल में 451.4 पॉइंट हासिल करके ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।



















