• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

संजय-रवीना की “घुड़चढ़ी” में खुशाली के साथ डेब्यू कर रहे पार्थ ने कहा कि फिल्मों में लोगों से मिलना बहुत बड़ा काम था क्योंकि लोग सीरियसली नहीं लेते

JANVEENA by JANVEENA
August 6, 2024
in मनोरंजन
0
संजय-रवीना की “घुड़चढ़ी” में खुशाली के साथ डेब्यू कर रहे पार्थ ने कहा कि फिल्मों में लोगों से मिलना बहुत बड़ा काम था क्योंकि लोग सीरियसली नहीं लेते

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

बिनॉय गांधी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ में 90 के दशक की मशहूर जोड़ी संजय दत्त और रवीना टंडन लंबे अरसे के बाद दर्शकों को साथ दिखाई देगी।

 

वहीं, फिल्म में खुशाली कुमार और पार्थ समथान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म थिएटर में रिलीज ना होकर सीधे ओटीटी प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर 9 अगस्त को रिलीज हो रही है।

हाल ही में खुशाली कुमार और पार्थ समथान ने इस फिल्म को लेकर दैनिक भास्कर से बातचीत की। खुशाली कुमार ने इस फिल्म को अपने करियर की काफी अलग और मजेदार किरदार बताया।

टीवी से फिल्मों में डेब्यू कर रहे पार्थ समथान ने बताया कि फिल्मों के लिए लोगों से मिलना ही बहुत बड़ा टास्क था। बिना मिले ही सोच लेते हैं कि टीवी के कलाकारों के साथ काम नहीं करना है।

राइटर की फैमिली में ऐसी घटना घट चुकी है

फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ में दिखाया गया है कि बाप- बेटे में से घोड़ी पर कौन चढ़ेगा? क्योंकि बाप- बेटे दोनों के लिए शादी के रिश्ते देखे जा रहे हैं। टीवी से फिल्मों में डेब्यू कर रहे पार्थ समथान ने कहा- फिल्म की कहानी जब हमने सुनी तो हंस-हंस के लोटपोट हो गए थे। हमारे फिल्म राइटर दीपक कपूर के फैमिली में ऐसी घटना घट चुकी है। इसमें में चिराग की भूमिका निभा रहा हूं। समझ लीजिए राइटर खुद ही चिराग हैं।

देविका का किरदार बिल्कुल मेरे जैसी

फिल्म में देविका की भूमिका निभा रही खुशाली कुमार ने कहा- मेरी पहले की फिल्मों से काफी अलग और मजेदार किरदार है। मैं हमेशा से कॉमेडी करना चाह रही थी। मुझे बताया गया था कि देविका का किरदार बिल्कुल मेरे जैसा ही है।

डायरेक्टर ने बताया था कि इस फिल्म के लिए आप जैसे हो वैसे ही रहना है। मुझे यह फिल्म करने में बहुत मजा आया। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें संजय सर और रवीना मैम के साथ काम करने का मौका मिला है। उनके साथ काम करने का मतलब सपने सच होने जैसा है।

संजय सर को बस देखते ही रह गई

खुशाली कुमार ने संजय दत्त से पहली मुलाकात का किस्सा शेयर करते हुए कहा- मेरे लिए फैन मोमेंट्स था। पहली बार संजय सर जब फिल्म के सेट पर आए तो पिन ड्रॉप साइलेंट हो गया था। उनकी एनर्जी और औरा ही इस तरह से है कि बस आप उन्हें देखते रहें। उनका व्यक्तित्व ऐसा है कि उनको सिर्फ देखकर ही आप इन्जॉय करने लगते हो।

लगा कि मुन्ना भाई सेट पर आ गए

पार्थ समथान ने कहा- मैंने तो कभी सोचा ही नहीं था कि पहली ही फिल्म में संजय सर के साथ काम करने का मौका मिलेगा। वह भी उनके बेटे का किरदार निभाने का मौका मिलेगा। पहली बार जब सामने से उन्हें सेट पर आते देखा तो लगा कि मुन्ना भाई भाई आ रहे हैं। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़कर आए हैं। वो अपने अपने कैंसर के एक्स- रे दिखाते थे और बताते थे कि उस घड़ी में किस तरह से संयम से काम लिया।

रवीना टंडन को मां कहना आसान नहीं था

इस फिल्म में रवीना टंडन ने खुशाली कुमार की मां का किरदार निभाया है। खुशाली कुमार ने कहा- रवीना मैम के साथ काम करने का बहुत ही मजेदार अनुभव रहा है। वो बहुत ही स्वीट और हॉट हैं। इसलिए उनको मां कहना आसान नहीं था। एक सीन में उन्होंने कहा भी कि खुशाली को ममता भरी निगाहों से देख रही हूं, लेकिन वो वैसे नहीं देख रही है। वो बहुत ही अच्छी कलाकार हैं। उनके साथ जो भी सीन्स किए, बहुत मजा आया।

बिना मिले ही लोग सोच लेते हैं कि टीवी कलाकारों के साथ काम नहीं करना है

पार्थ ने कहा- मैं तो टीवी से आया हूं फिल्मों के लिए लोगों से मिलना ही बहुत बड़ा टास्क था। फिल्मवालों का टीवी के कलाकारों के प्रति शुरू से ही अलग नजरिया रहा है। ऐसे कई डायरेक्टर हैं जो मीटिंग से पहले ही सोच लेते हैं कि टीवी के कलाकारों के साथ काम नहीं करना है। यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है। मैं चाहता हूं कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले एक बार मिल तो लें।

डायरेक्टर बिनॉय गांधी के मन में भी शंका थी

बिनॉय गांधी के मन में भी पहले शंका थी। लेकिन इस फिल्म के लिए जब पहली बार मीटिंग हुई तो उन्हें लगा कि फिल्म कर सकता है। मैंने उनको अपने कुछ शोरील भी दिखाए थे। उससे बहुत इंप्रेस हुए। खुशाली के साथ मैंने म्यूजिक वीडियो किए थे। जब खुशाली फिल्म के लिए पहले फाइनल हो गई तो हीरो ढूंढा जा रहा था कि कैसा होगा? डायरेक्टर ने ही हमारा म्यूजिक वीडियो ‘धोखा” देखा था, उन्हें लगा कि फिल्म में इनकी जोड़ी अच्छी हो सकती है।

थिएटर में तभी फिल्में देखता जब लगता है कि बड़े स्टार कास्ट के साथ बढ़िया फिल्म होगी

‘घुड़चढ़ी’ थिएटर में रिलीज ना होकर ओटीटी पर रिलीज हो रही है। पार्थ ने कहा- आज की जनरेशन तो ओटीटी पर ही फिल्में देखना पसंद करती है। कोविड ने हमारे फोन पर इतने सारे ऑप्शन ला दिए हैं कि अब हमें बाहर जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है। मुझे भी जब तक नहीं लगता कि बहुत बढ़िया और बड़े स्टारकास्ट की फिल्म है, तब तक थिएटर में नहीं जाता हूं। मुझे लगता कि सैटलाइट और ओटीटी पर तो फिल्म आ ही जाएगी। वहां देख लूंगा। हम थोड़े लेजी भी हो गए हैं। लेकिन हां, थिएटर में फिल्म देखने का अपना एक अलग आनंद तो होता ही है।

 

Previous Post

स्वास्थ्य सुझाव: बुढ़ापे तक स्वस्थ रहने के लिए इन तीन नियमों का पालन करें, तो आप बीमार नहीं होंगे।

Next Post

12 साल बाद, मनु ने शूटिंग में ब्रॉन्ज हासिल किया:इंडिया के 3 मेडल की कहानी फोटोज में,एक ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय,

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
12 साल बाद, मनु ने शूटिंग में ब्रॉन्ज हासिल किया:इंडिया के 3 मेडल की कहानी फोटोज में,एक ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय,

12 साल बाद, मनु ने शूटिंग में ब्रॉन्ज हासिल किया:इंडिया के 3 मेडल की कहानी फोटोज में,एक ओलिंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय,

राहुल गांधी ने मोची रामचैत का वीडियो शेयर किया:  राहुल ने कहा कि आपने बहुत अच्छे जूते भेजे हैं; रामचैत से पांच मिनट तक चर्चा की Sultanpur की खबरें

राहुल गांधी ने मोची रामचैत का वीडियो शेयर किया: राहुल ने कहा कि आपने बहुत अच्छे जूते भेजे हैं; रामचैत से पांच मिनट तक चर्चा की Sultanpur की खबरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अप्रैल, 2023

April 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 नवम्बर, 2023

November 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जुलाई, 2023

July 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 जून, 2023

June 7, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)