• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 15, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

करीना ने निर्भया से कोलकाता रेप मामले की तुलना की: प्रीति जिंटा ने कहा कि पीड़ित का चेहरा लीक किया जाता है और आरोपी को छिपाया जाता है। छिपाया जाता है।

JANVEENA by JANVEENA
August 16, 2024
in मनोरंजन
0
करीना ने निर्भया से कोलकाता रेप मामले की तुलना की:  प्रीति जिंटा ने कहा कि पीड़ित का चेहरा लीक किया जाता है और आरोपी को छिपाया जाता है। छिपाया जाता है।

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ बर्बरता हुई, गैंग रेप किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई। मामला सामने आने के बाद हजारों लोग न्याय की गुहार लगाते हुए सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं देशभर में जनता के बीच आक्रोश है। कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस मामले पर अपना गुस्सा जाहिए किया था, जिनमें अब प्रीति जिंटा, करीना कपूर समेत अब कई और लोग जुड़ चुके हैं।

 

करीना कपूर ने बीते दिन सोशल मीडिया पर इस केस की तुलना 12 साल पहले हुए निर्भया मामले से की है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है, 12 साल बाद भी, वही कहानी है और वही प्रोटेस्ट है। लेकिन हम अब भी बदलाव का इंतजार कर रहे हैं।

प्रीति जिंटा ने भावुक होकर लिखा हैं, हम इस दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी हैं। चुनाव में महिलाओं और पुरुष को मिलाकर 66 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया, जिस पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले साल महिला वोटर्स पुरुषों से ज्यादा होंगी। अब वक्त आ चुका है कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार के लिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। ये देखना बेहद हार्टब्रेकिंग और दर्दनाक है कि रेप करने वाले आरोपी का चेहरा गिरफ्तारी के समय ढका रहता है, जबकि पीड़ित का चेहरा और नाम मीडिया में हर तरफ लीक किया जाता है। न्याय की रफ्तार कभी तेज नहीं होती, सजा कभी नहीं दी जाती, लोगों को कभी जवाबदेह नहीं ठहराया जाता।

आगे प्रीति जिंटा ने लिखा है, कई महिलाएं अपनी गरिमा और जिंदगी खो देती हैं, लोगों को इससे तब तक फर्क नहीं पड़ेगा, जब तक ये आपके साथ न हो। ये वक्त है कि सभी महिलाएं एक साथ खड़ी हों और महिला सुरक्षा को एक पॉलिटिकल इशू बनाएं। इस समय सेक्शुअल वायलेंस के केस को बुरी तरह हैंडल करने वाले इंचार्ज का ट्रांसफर न हो, बल्कि उनकी नौकरियां छीनी जाएं। एक महिला के रूप में मैं निर्भया और मौमिता और हर उस लड़की से माफी मांगना चाहती हूं, जिनके साथ गलत हुआ। मैं माफी चाहती हूं कि पास्ट में मैं आपके लिए पूरी ताकत से नहीं लड़ सकी। लेकिन अब बहुत हुआ। कोई भी सुरक्षित नहीं है, जब तक सब सुरक्षित नहीं हैं।

ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है, हमें एक ऐसी सोसाइटी बनाने की जरुरत है, जहां हर कोई सुरक्षित महसूस करे। लेकिन इसमें दशक लगेंगे। उम्मीद है कि इससे हमारे बेटे और बेटियां संवेदनशील और सशक्त बनाने से होगा। अगली जनरेशन बेहतर होगी। हम वहां मिलेंगे। फिलहाल न्याय यही होगा कि ऐसे अत्याचारों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इसका इकलौता तरीका है आरोपियों को कड़ी सजा देना कि उस तरह के अपराधी डर जाएं। हमें यही चाहिए। मैं पीड़ित के परिवार के साथ खड़ा रहकर उनकी बेटी को न्याय दिलाने की मांग करता हूं और जिन डॉक्टर्स पर हमला हुआ उनके साथ भी खड़ा हूं।

डायरेक्टर जोया अख्तर लिखती हैं, उस दिन का इंतजार कर रही हूं, जब महिलाएं सुरक्षित और आजाद हो सकती हों।

एक्ट्रेस सारा अली खान ने लिखा है, महिलाओं को न्याय दें।

विजय वर्मा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है, कम से कम रक्षकों की रक्षा करें।

इन सेलेब्स ने भी जाहिर किया आक्रोश-

आलिया बोलीं- ‘महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं’
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘एक और ब्रूटल रेप। एक और दिन जब हमें इस बात का एहसास कराया गया कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

एक और दिल दहला देने वाली घटना, हमें याद दिलाने के लिए कि एक दशक से ज्यादा हो गया (निर्भया रेप केस को) लेकिन आज भी कुछ नहीं बदला।’

अपनी इस पाेस्ट में आलिया ने इस घटना के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते हुए महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने की गुजारिश की है।

आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर कर इस घटना पर दुख जताया।

आयुष्मान ने पढ़ी कविता- ‘काश मैं भी लड़का होती’
आयुष्मान खुराना ने इस घटना पर कुछ अलग तरीके से रिएक्ट किया है। उन्हाेंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपनी लिखी एक कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं। इसका टाइटल है- काश मैं भी लड़का होती।

आयुष्मान खुराना ने अपनी लिखी एक कविता पढ़ी।

परिणीति ने की फांसी देने की मांग
वहीं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, ‘जब आपको इस रेप केस की न्यूज पढ़ने में ही इतनी तकलीफ हो रही है तो सोचिए कि उस महिला डॉक्टर को कितनी तकलीफ हुई हाेगी। यह बहुत ही घिनौना है।’ एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में आरोपी को फांसी देने तक की बात कही है।

परिणीती चोपड़ा ने भी सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया।

ऋचा चड्ढा बोलीं- सही तरह से जांच हो
इन सेलेब्स के अलावा ऋचा चड्ढा ने भी ममता बनर्जी से सही जांच करने की मांग की है। सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा और मलाइका अरोड़ा ने भी पोस्ट और स्टोरी के जरिए रिएक्ट किया है।

स्वरा भास्कर ने भी इस वाकये पर एक पोस्ट किया और लिखा कि आज के दौर में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला बहुत ही भयानक है।

मिमी चक्रवर्ती और शुभाश्री गांगुली जैसे बंगाली कलाकारों ने कोलकाता में चल रहे प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया।

एक्टर रिद्धि सेन ने यह वीडियो शेयर करते हुए प्रोटेस्टर्स का सपोर्ट किया।

प्रोटेस्ट करने सड़कों पर उतरे बंगाली सेलेब्स
बॉलीवुड के अलावा मिमी चक्रवर्ती, रिद्धि सेन, अरिंदम सिल और मधुमिता सरकार समेत कई बंगाली सेलेब्स भी जस्टिस की मांग कर रहे हैं। कई सेलेब्स तो सड़कों पर उतरे और प्रोटेस्ट करने पहुंचे।

 

Previous Post

Costly Hill Station: ये देश के पांच सबसे महंगे हिल स्टेशन हैं, जहां जाने से आपका अकाउंट खाली हो सकता है

Next Post

VVSS लक्ष्मण NCA का अध्यक्ष बने रहेंगे: एक साल के लिए कार्यकाल बढ़ा, IPL कोच का प्रस्ताव ठुकराया

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
VVSS लक्ष्मण NCA का अध्यक्ष बने रहेंगे:  एक साल के लिए कार्यकाल बढ़ा, IPL कोच का प्रस्ताव ठुकराया

VVSS लक्ष्मण NCA का अध्यक्ष बने रहेंगे: एक साल के लिए कार्यकाल बढ़ा, IPL कोच का प्रस्ताव ठुकराया

युवाओं में अवैध हथियार का क्रेज बढ़ा:  Shamli News: युवक का अवैध तमंचे के साथ वीडियो, पुलिस जांच में जुटी

युवाओं में अवैध हथियार का क्रेज बढ़ा: Shamli News: युवक का अवैध तमंचे के साथ वीडियो, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 दिसम्बर, 2023

December 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जून, 2023

June 28, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अक्टूबर, 2023

October 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 जून, 2023

June 14, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)