• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

लॉरेंस ने सलमान को मारने के लिए शूटर को 25 लाख रुपये दिए: मुंबई पुलिस ने कहा कि पाकिस्तान से AK-47 खरीदने की तैयारी थी, पांच लोगों पर चार्ज

JANVEENA by JANVEENA
July 2, 2024
in मनोरंजन
0
लॉरेंस ने सलमान को मारने के लिए शूटर को 25 लाख रुपये दिए:  मुंबई पुलिस ने कहा कि पाकिस्तान से AK-47 खरीदने की तैयारी थी, पांच लोगों पर चार्ज

READ ALSO

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

 

14 अप्रैल को घर पर हुई फायरिंग मामले के बाद से सलमान पूरे वक्त टाइट सिक्योरिटी में ही नजर आते हैं। हालांकि, इसी बीच अभिनेता दुबई और यूरोप भी जा चुके हैं।

एक्टर सलमान खान के घर हुई फायरिंग की जांच कर रही नवी मुंबई पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि लॉरेंस गैंग ने सलमान की हत्या के लिए 25 लाख रुपए की सुपारी दी थी।

 

इसके लिए आरोपी पाकिस्तान से एके-47 राइफल, एके-92 राइफल और एम-16 राइफल खरीदने की तैयारी कर रहे थे। इसके अलावा इन्होंने जिगाना पिस्तौल भी मंगवाने की कोशिश की, जिससे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी।

पुलिस ने अब इस मामले में गिरफ्तार किए गए लॉरेंस गैंग के 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

सलमान खान इन दिनों टाइट सिक्योरिटी के बीच मुंबई के फिल्म सिटी में अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग कर रहे हैं।

24 अप्रैल को गिरफ्तार किए गए थे 4 आरोपी
14 अप्रैल को सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। नवी मुंबई पुलिस ने 24 अप्रैल को लॉरेंस गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया था, जो पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे।

इन आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ न्हाई, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई थी। मामले में पांचवें आरोपी को पुलिस ने 3 जून को हरियाणा से पकड़ा था।

पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस, उसके भाई अनमोल, गोल्डी बराड़ समेत कुल 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

पुलिस ने बीते 1 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस मामले का खुलासा किया था।

पुलिस ने लॉरेंस के सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़कर निकाली थी जानकारी
इस मामले पर 1 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पनवेल जोन 2 के DCP विवेक पनसारे ने कहा था- सलमान खान की हत्या की प्लानिंग को लेकर हमें कुछ इन्फॉर्मेशन मिली था। काफी जानकारी निकालने के बाद हम लॉरेंस से जुड़े हुए सोशल मीडिया ग्रुप में एड हुए और ग्रुप में जुड़ने के बाद वहां से जानकारी इक्टठा करते गए।

फिर 24 अप्रैल को हमने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु से चिकना शूटर को गिरफ्तार किया। मामले में अभी भी 10-12 आरोपियों की तलाश जारी है।

इन्होंने एक्टर के फार्म हाउस और कई शूटिंग स्पॉट्स समेत गोरेगांव फिल्म सिटी की भी रेकी की थी। पुलिस को इनके मोबाइल से ऐसे कई विडियोज भी बरामद हुए हैं। कई फोन और सिमकार्ड भी बरामद किए गए हैं।

सलमान बीते काफी वक्त से लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं।

वीडियो कॉल कर पाकिस्तान से ऑर्डर की थी AK-47
इन चारों ने सलमान के घर और फार्महाउस की रेकी की थी। इनमें से अजय कश्यप ने पाकिस्तान में रहने वाले डोगर नाम के शख्स से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया था। वो सलमान पर अटैक करने के लिए वहां से AK-47 मंगवाने वाले थे।

आरोपी गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी के भी संपर्क में थे
पुलिस के मुताबिक अरेस्ट हुए ये सभी आरोपी गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी के भी संपर्क में थे। पुलिस ने यह भी आशंका जताई है कि पांचों सोशल मीडिया पर जुड़े अपने फॉलोअर्स का भी इस हत्या को अंजाम देने में इस्तेमाल कर सकते थे।
सभी आरोपियों के बीच को-ऑर्डिनेटर की भूमिका निभाने वाला अजय कश्यप है। अजय हथियारों की स्मगलिंग में भी शामिल था। पाकिस्तान से जुड़े एंगल की भी जांच की जा रही है।

ने पनवेल स्थित सलमान खान के फार्म हाउस की भी रेकी की थी।

नाबालिग के जरिए करवाते सलमान पर अटैक, फिर श्रीलंका भाग जाते
इसके अलावा पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, थाने, पुणे और गुजरात से आने वाले लॉरेंस और संपत नेहरा गैंग के तकरीबन 60 से 70 गुर्गे सलमान खान पर नजर रखे हुए हैं।

ये नाबालिगों के जरिए सलमान पर अटैक करने का प्लान बना रहे थे। अटैक के बाद इनका प्लान बोट के जरिए कन्याकुमारी से श्रीलंका भाग जाने का था।

14 अप्रैल को हुई थी अपार्टमेंट पर फायरिंग
इससे पहले बीते 14 अप्रैल को भी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 5 राउंड फायर किए थे।

फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

फायरिंग करते वक्त दोनों हमलावर CCTV में दिखाई दिए थे।

सलमान के घर पर फायरिंग होने के बाद महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे उनसे मिलने पहुंचे थे। शिंदे ने सलमान के पिता सलीम खान से भी मुलाकात की थी।

अनमोल ने ली थी घटना की जिम्मेदारी
घटना वाले दिन ही सोशल मीडिया पर लॉरेंस के भाई अनमोल ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। हमले के दो दिनों बाद ही दोनों हमलावर गुजरात से गिरफ्तार किए गए थे।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले में दोनों आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया था।

शूटरों से हुई पूछताछ में भी दोनों ने लॉरेंस गैंग से ही इस काम के लिए सुपारी मिलने की बात कबूल की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस और अनमोल को इस केस में आरोपी बनाया और अब वह लॉरेंस से पूछताछ की तैयारी कर रही है। लॉरेंस फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

इससे पहले सलमान को कब-कब मिली धमकी

  • जून 2022 में मॉर्निंग वॉक पर निकले सलमान के पिता सलीम खान जब घर लौटे तब उन्हें एक अज्ञात पत्र मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में लिखा था- ‘तेरा मूसेवाला जैसा हाल बना देंगे सलमान खान।’ इसके बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।
  • पिछले साल मुंबई पुलिस ने फोन कर सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाले को हिरासत में लिया था। धमकी देने वाला 16 साल का एक नाबालिग था। उसने मुंबई पुलिस को एक कॉल के जरिए धमकी देते हुए अपना नाम रॉकी भाई बताया था। कहा कि वो राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और 30 अप्रैल को सलमान को मार देगा।
  • पिछले साल ही जोधपुर के रहने वाले धाकड़राम ने सलमान के ऑफिशियल मेल पर 3 ई-मेल किए थे। इसमें लिखा था कि सलमान खान अगला नंबर तेरा है, तू जोधपुर आते ही सिद्धू मूसेवाला की तरह मारा जाएगा।
  • जनवरी 2024 में सलमान खान के फार्म हाउस में 2 अनजान लोगों ने फेंसिंग के तार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने जब पकड़ा तो दोनों ने खुद को सलमान का फैन बताया। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए थे। इस वजह से दोनों पर FIR भी दर्ज की गई है। सलमान खान लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं।

इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

फायरिंग केस में सलमान बोले- मुझे टारगेट किया जा रहा:फ्रस्ट्रेट हो चुका हूं, पहले ही कोर्ट से सजा पा चुका हूं

14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। घटना के दो महीने बाद सलमान ने मुंबई पुलिस को बयान दिया है.

यूट्यूब पर सलमान को मारने की चर्चा, राजस्थान से गिरफ्तार:आरोपी बोला- सलमान को समझाया था, लेकिन वो नहीं माना; हमारा ईगो हर्ट हुआ

मुंबई पुलिस ने सलमान खान फायरिंग केस से संबंधित एक नया केस रजिस्टर किया है। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान से एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Previous Post

रात को खाली पेट सोने से ये समस्याएं होंगी

Next Post

Jodhpur Travel: मेहरानगढ़ किला एक विशालकाय और अद्वितीय वास्तुकला का प्रतीक है।

Related Posts

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव
प्रमुख समाचार

संगीत भवन अकादमी में दीपोत्सव

October 18, 2025
शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
Next Post
Jodhpur Travel: मेहरानगढ़ किला एक विशालकाय और अद्वितीय वास्तुकला का प्रतीक है।

Jodhpur Travel: मेहरानगढ़ किला एक विशालकाय और अद्वितीय वास्तुकला का प्रतीक है।

Travel Tips: कानपुर घूमने का बना रहे प्लान तो जरूर चखें ये फेमस फूड्स, सिलेब्रिटीज की भी फेवरेट हैं ये जगह

Travel Tips: कानपुर घूमने का बना रहे प्लान तो जरूर चखें ये फेमस फूड्स, सिलेब्रिटीज की भी फेवरेट हैं ये जगह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 नवम्बर, 2023

November 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 फरवरी, 2024

February 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 फरवरी, 2024

February 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 फरवरी, 2024

February 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)