• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, July 1, 2025
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

धोनी के बारे में जान्हवी कपूर ने कहा कि वह सिर्फ एक अच्छे क्रिकेटर नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं, मैं चाहती हूँ कि वह ‘मिसेज माही’ के साथ फिल्म देखें।

JANVEENA by JANVEENA
May 16, 2024
in मनोरंजन
0
धोनी के बारे में जान्हवी कपूर ने कहा कि वह सिर्फ एक अच्छे क्रिकेटर नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं, मैं चाहती हूँ कि वह ‘मिसेज माही’ के साथ फिल्म देखें।

READ ALSO

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। ये क्रिकेट पर बेस्ड फिल्म है। कल यानी मंगलवार की शाम फिल्म के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव पहुंचे। मीडिया के साथ सवाल जवाब में उनसे MS धोनी से जुड़ा सवाल किया गया। जब उनसे पूछा गया कि वो महेंद्र सिंह धोनी के कितने बड़े फैन हैं और क्या उन्हें ये फिल्म दिखाएंगे? इस पर राजकुमार राव ने कहा- हम क्या…पूरी दुनिया उनकी फैन है। हम उन्हें बहुत प्यार करते हैं।

 

वहीं जान्हवी ने कहा- हम सभी उनके फैन हैं। उन्होंने हमारे देश के लिए बहुत कुछ किया है। मैं ये कहना चाहूंगी कि सिर्फ क्रिकेटर होने के नाते हम उनसे प्यार नहीं करते हैं। उनका मिजाज, उनके उसूल और वो जिस तरह के इंसान हैं, उनका यह पूरा व्यक्तित्व मुझे बहुत पसंद है।

फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पहुंचे जान्हवी और राजकुमार।

जान्हवी ने कहा मुझे याद है एक बार धोनी ने अपने इंटरव्यू में कहा था- नतीजे के बारे में नहीं है, प्रोसेस के बारे में है। प्रोसेस को ईमानदारी ने निभाओगे, मेहनत करोगे तो नतीजा अपने आप दिख जाएगा। आपके मेहनत करने के बाद नतीजा ना भी दिखे तो फर्क नहीं पड़ता है।

जान्हवी का कहना है कि फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ महेंद्र सिंह धोनी की इस लाइन पर बनी है। जान्हवी उम्मीद करती हैं कि वो फिल्म में इस बात को ठीक तरीके से दिखा पाएं।

एक्ट्रेस ने कहा कि हम उन्हें और उनकी वाइफ साक्षी धोनी को ये फिल्म दिखाना चाहते हैं। लेकिन मुझे लगता है वो काफी बिजी होंगे।

बता दें, इस फिल्म में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के बीच शानदार लव केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। दोनों की साथ में यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्हें 2021 की फिल्म रूही में देखा गया। फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

महेंद्र सिंह धोनी का औरा सबसे अलग है

जब उनसे पूछा गया कि धोनी के अंदर सबसे अच्छी क्वालिटी क्या लगती है? इस पर राजकुमार ने कहा- वो इतने बड़े लीजेंड पर्सन हैं। लेकिन जिस तरह से वो टीम को लीड करते हैं, वो तारीफ के काबिल है। धोनी बहुत डाउन टू अर्थ और हंबल इंसान हैं। हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उनके अदंर किसी भी हालात से डील करने की अच्छी समझ है।

जान्हवी ने कहा- हाल ही में मैं उनसे एक फंक्शन में मिली थी। वहां कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने आ रहे थे। लेकिन वो केवल सेल्फी देकर हट नहीं रहे थे बल्कि उन लोगों के साथ खड़े होकर बड़े ही तमीज से बात भी कर रहे थे। उनका औरा ही सबसे अलग है।

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के ट्रेलर में किया दिखाया गया है

ट्रेलर में दिखाया गया है कि महेंद्र बने राजकुमार और महिमा बनीं जान्हवी को लोग प्यार से माही बुलाते हैं। चंद दिनों की मुलाकात के बाद दोनों को प्यार हो जाता है और वे शादी कर लेते हैं। शादी के बाद कुछ दिन अच्छे बीतते हैं, फिर महेंद्र को पता चलता है कि महिमा का सपना क्रिकेटर बनने का था। लेकिन परिवार की जिद की वजह से वो अपने ख्वाब की कुर्बानी देकर डॉक्टर बन जाती है।

ये जान महेंद्र उसे फिर से क्रिकेटर बनने के लिए मोटिवेट करता है। दरअसल, कभी वो खुद क्रिकेटर बनना चाहता था लेकिन परिवार के प्रेशर में आकर उसे भी अपने सपने को भूलना पड़ा था।

आगे की कहानी में यही दिखाया गया है कि कैसे महेंद्र पत्नी को क्रिकेटर बनाने की जद्दोजहद में लग जाता है। इस दौरान उसे परिवार से तो लड़ना पड़ता ही है, कुछ समय के लिए महिमा और उसके बीच भी गलतफहमी आ जाती है।

ट्रेलर से मालूम पड़ता है कि यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें रोमांस भी देखने को मिलेगा। इस फिल्म का डायरेक्शन शरण शर्मा ने किया है। जिन्होंने फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का भी डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में भी जान्हवी कपूर लीड रोल में थीं।

फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में राजकुमार राव और जान्हवी के अलावा राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, अभिषेक बनर्जी, जरीना वहाब और अर्जित तनेजा जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

Previous Post

वादों के रथ पर भी सवार नहीं होतीं लक्ष्मी

Next Post

ग्रीष्मकालीन देखभाल: ग्रीष्मकाल में प्याज को नींबू का रस मिलाकर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं; इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें।

Related Posts

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?
मनोरंजन

शिखर धवन एक बार फिर खूबसूरत हसीना के साथ नजर आए, क्या क्रिकेटर को मिल गया नया प्यार?

March 12, 2025
6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?
मनोरंजन

6 साल की उम्र में पहली बार स्टेज पर गाने वाली ये सिंगर आज देश की नंबर 1 हैं, पहचानिए कौन?

March 12, 2025
खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल!

March 12, 2025
रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी
मनोरंजन

रेखा को देखते ही झुक गया स्टारकिड, स्क्रीनिंग पर सितारों की रही चमकदार मौजूदगी

March 6, 2025
“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”
मनोरंजन

“पूर्व सीएम के बेटे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार, अब उनके स्टारकिड्स ने बटोरी सुर्खियां”

March 5, 2025
अक्षय कुमार की भांजी ने शहजादियों के अंदाज में मामा का हाथ थामते हुए की भव्य एंट्री।
मनोरंजन

अक्षय कुमार की भांजी ने शहजादियों के अंदाज में मामा का हाथ थामते हुए की भव्य एंट्री।

March 4, 2025
Next Post
ग्रीष्मकालीन देखभाल: ग्रीष्मकाल में प्याज को नींबू का रस मिलाकर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं; इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें।

ग्रीष्मकालीन देखभाल: ग्रीष्मकाल में प्याज को नींबू का रस मिलाकर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं; इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें।

Chamoli यात्रा: गर्मियों की छुट्टियों में तीन दिन की यात्रा पर चमोली जाएं, इस तरह करें योजना, आपको मज़ा मिलेगा

Chamoli यात्रा: गर्मियों की छुट्टियों में तीन दिन की यात्रा पर चमोली जाएं, इस तरह करें योजना, आपको मज़ा मिलेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

आदर्श जननायक थे बनारसी दास गुप्ता : इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन ने लखनऊ में मनाई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती

November 5, 2024

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 सितम्बर 2023

September 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 जनवरी, 2024

January 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 मार्च, 2024

March 14, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मार्च, 2024

March 28, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)