• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

भारत-बांग्लादेश सीमा, मेघालय में 443 किलोमीटर लंबी, पूरी तरह सुरक्षित है: BSF

JANVEENA by JANVEENA
August 27, 2024
in देश
0
भारत-बांग्लादेश सीमा, मेघालय में 443 किलोमीटर लंबी, पूरी तरह सुरक्षित है: BSF

 

शिलांग । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि मेघालय में 443 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा पूरी तरह सुरक्षित है। साथ ही बल ने बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध प्रवेश के दावों का खंडन किया। अर्धसैनिक बल ने उन खबरों के बाद एक बयान जारी किया, जिनमें पड़ोसी देश की मीडिया ने खबर दी कि अवामी लीग के नेता इशहाक अली खान पन्ना की अपने देश से भागने की कोशिश में मेघालय के दावकी में एक पहाड़ी पर चढ़ते समय दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स में स्थित दावकी, बांग्लादेश के निकट है।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मेघालय में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में बांग्लादेशी नागरिकों का कोई अवैध प्रवेश नहीं हुआ है। पन्ना की मौत की जो कहानी फैलाई जा रही है, वह पूरी तरह से मनगढ़ंत है। अवैध घुसपैठ या हमारे देश की सुरक्षा से समझौता करने वाली किसी भी गतिविधि से सख्ती से निपटा जाएगा।’’ बांग्लादेश में पांच अगस्त को हुई हिंसा के बाद बीएसएफ ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है और अवैध रूप से घुसने के कई प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल किया गया है। इस मामले को लेकर बीएसएफ ने असम में बांग्लादेश के उप उच्चायोग से संपर्क किया।
बीएसएफ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बांग्लादेश के उप उच्चायोग ने पुष्टि की है कि उन्हें सीमा क्षेत्र के पास पन्ना की मौत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।’’ ग्रामीणों सहित दावकी के स्थानीय सूत्रों ने मेघालय में एक पहाड़ी पर चढ़ते समय पन्ना की मौत के दावों का खंडन किया है। दावकी के एक बुजुर्ग ने कहा, ‘‘अगर कोई बांग्लादेशी भारत में घुसने की कोशिश करता, तो सीमा पार से हमारे रिश्तेदार हमें सूचित करते और हम यह सूचना बीएसएफ और पुलिस को देते। ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा सीमा पार करने के कई प्रयासों को विफल किया गया है।’’ सीमा पर एक अन्य सूत्र ने दावा किया कि पन्ना की मौत अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 400 मीटर दूर बांग्लादेश के क्षेत्र में ही हुई।

READ ALSO

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

Previous Post

घरेलु खेलों में प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार भी मिलेगा: जय शाह ने कहा कि विमेंस टूर्नामेंट, मुश्ताक अली और विजय हजारे पुरस्कार देंगे

Next Post

Tadasana के लाभ: ताड़ासन अभ्यास करने से मिलेंगे ये दस लाभ: दिल और दिमाग दुरुस्त होंगे

Related Posts

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर
देश

राहुल गांधी या विजय? INDIA गठबंधन के चेहरे पर KC वेणुगोपाल ने साफ कर दी तस्वीर

September 7, 2026
अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान
देश

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

December 11, 2025
भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
देश

भारतीय भाषाओं में एकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

December 11, 2025
मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन
देश

मजदूर से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर… केरल के वरिष्ठ नेता वी.एस. अच्युतानंदन का हुआ निधन

July 22, 2025
बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट
देश

बिहार को मिलने जा रही हैं 4 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, PM मोदी आज करेंगे रवाना; जानें क्या रहेगा इनका रूट

July 18, 2025
बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद
देश

बिहार में चल रहा SIR अभियान अंतिम चरण में, 90% वोटर्स ने किए फॉर्म जमा, 35 लाख से ज्यादा लोग सूची से नदारद

July 18, 2025
Next Post
Tadasana के लाभ: ताड़ासन अभ्यास करने से मिलेंगे ये दस लाभ: दिल और दिमाग दुरुस्त होंगे

Tadasana के लाभ: ताड़ासन अभ्यास करने से मिलेंगे ये दस लाभ: दिल और दिमाग दुरुस्त होंगे

विमेंस टी-20 विश्व कप का नवीनतम शेड्यूल जारी:  6 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेल होगा; 18 दिन में 23 खेलों का फाइनल दुबई में होगा:

विमेंस टी-20 विश्व कप का नवीनतम शेड्यूल जारी: 6 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेल होगा; 18 दिन में 23 खेलों का फाइनल दुबई में होगा:

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 मार्च, 2024

March 21, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 जून, 2023

June 21, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 दिसम्बर, 2023

December 7, 2023
WhatsApp Image 2024-04-19 at 17.07.47

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अप्रैल, 2024

April 21, 2024

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)