• Home
  • Blog
  • Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 29, 2026
Janveena Hindi News Portal
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन
No Result
View All Result
Jan Veena
No Result
View All Result

अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

Janveena News by Janveena News
December 11, 2025
in देश, प्रमुख समाचार, राज्य
0
अवधी भगवान राम की भाषा : पवन सिंह चौहान

Oplus_16908288

-डॉ.  राम बहादुर मिश्र को समर्पित अवधी ग्रन्थ “अवध-अवधी: विविध सन्दर्भ” का हुआ विमोचन

– भारत व नेपाल के अवधी विद्वानों ने अवधी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति पर रखे विचार

READ ALSO

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में जोरदार शुरुआत, क्या पहले दिन टूटेगा ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड?

दिलीप कुमार की एक बात लता मंगेशकर को लगी थी चुभने, फिर उर्दू सीखने का लिया फैसला

– अवधी समारोह-2025 में हुए अवधी सांस्कृतिक कार्यक्रम और परोसे गए अवधी व्यंजन

लखनऊ। “अवधी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति की परम्परा अत्यंत प्राचीन और समृद्ध है। एक यह मात्र बोली नहीं अपितु इसे भाषा का गरिमामयी स्थान प्राप्त है। इसे तो भगवान राम भी बोलते थे। राम चरित मानस सहित अनेक पौराणिक ग्रन्थ अवधी में हैं। भगवान राम और भगवान बुद्ध अवध और अवधी की इसी पावन मिट्टी में पैदा हुए। अवधी भाषा के प्रेमी धरती के हर टुकड़े पर मिलते हैं।”

ये विचार मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने प्रकट किये। वह गुरुवार को मुख्य अतिथि के रुप में उ.प्र. साहित्य सभा के अवधी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अवधी समारोह-2025 को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अवधी भाषा सहित सभी क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित हैं। भारत में इकलौती यूपी विधानसभा ही है, जहां सदन में अवधी सहित पांच भाषाएं चलती हैं। इसके लिए सरकार ने दुभाषिया तैनात कर रखे हैं। अवधी-हिन्दी के प्रथम दुभाषिया डॉ. रामबहादुर मिश्र एवं नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान तो यहीं बैठे हैं।

Oplus_16908288

समारोह की अध्यक्षता कर रही पद्मश्री डॉ. विद्याविन्दु सिंह ने इस अवसर पर विमोचित अवधी शोध ग्रंथ “अवध अवधी: विविध संदर्भ” के संदर्भ में बोलते हुए कहा कि डा. राम बहादुर मिश्र नैसर्गिक प्रतिभा सम्पन्न अवधी साहित्य साधक हैं। इनकी समूची कर्मण्य तल्लीनता सिर्फ और सिर्फ अवधी को समर्पित है। रामबहादुर जी वस्तुतः अवधी के आंदोलन और अवधी ध्वज वाहक हैं।

शोध ग्रन्थ के प्रबंध सम्पादक रमाकान्त तिवारी ‘रामिल’ ने कहा कि डॉ. राम बहादुर मिश्र की अवधी साधना को समर्पित यह सारस्वत सृजन प्रकारांतर से अवधी का इंसाइक्लोपीडिया है। इसमें अवधी भाषा-साहित्य के विविध संदर्भ लिपिबद्ध है। वहीं, सम्पादक डॉ. शिवप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि अवधी पर केन्द्रित यह सारस्वत अनुष्ठान अवधी भाषा-साहित्य और संस्कृति की समृद्ध परम्परा का आख्यान है। इसमें अवधी के वैश्विक परिदृश्य और उसके बौद्धिक विरासत का महत्त्वपूर्ण दस्तावेज है।

समारोह के केंद्रबिंदु डॉ. राम बहादुर मिश्र ने कहा कि समकालीन अवधी साहित्य सर्जना हिन्दी के समानांतर अबाध गति से विस्तार पा रही है। परिणामस्वरूप, अवधी में कहानी, उपन्यास, लघुकथा, यात्रा वृत्तांत, निबंध, एकांकी, नाटक, रेडियो रूपक, वार्ता, पत्र साहित्य, गीत, नवगीत, मुक्तक, गजल, हाइकु सहित पारम्परिक काव्य विधाओं से लैस है।

केएमसी भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के भाषा समन्वयक एवं अवधी शोध पीठ के नियंता डॉ. नीरज शुक्ला ने अवधी शोध पीठ की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाषा विश्वविद्यालय में अवधी डिप्लोमा कराने पर विचार कर रहा है। जबकि नेपाल से आये हरि प्रसाद तिमिलसेना, कृष्णा देवी पांडेय सहित अन्य अवधी विद्वानों ने नेपाल में अवधी की दशा एवं दिशा की विस्तारपूर्वक चर्चा की।

अवधी ग्रंथ के समन्वयक डॉ. संत लाल ने कहा कि यह शोषग्रंथ शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है।

अवधी समारोह में समागत साहित्यकारों का स्वागत करते हुए साहित्य सभा के संस्थापक सर्वेश अस्थाना ने बताया कि यह आयोजन साहित्य सभा के अवधी प्रकोष्ठ द्वारा किया गया है। इसमें अवध भारती संस्थान हैदरगढ़, अवधी विकास संस्थान लखनऊ, अवधी साहित्य संस्थान अमेठी, लोक संस्कृति शोध संस्थान सहित आठ संस्थाओं ने अहम भूमिका निभाई है।

उद्‌घाटन सत्र का संचालन वरिष्ठ अवधी साहित्यकार प्रदीप सारंग एवं प्रो. अर्जुन पाण्डेय ने किया। दूसरे सत्र विचार सभा का विषय प्रवर्तन समारोह के संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने किया। वहीं, आभार प्रदर्शन बिरजू सेवा संस्थान के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने किया। स्वागत की कमान डॉ. सत्या सिंह ने संभाला।

तीसरे सत्र में अवधी कवि सम्मेलन की धूम रही। अंतिम चौथे सत्र में कल्चर दीदी कुसुम वर्मा के संचालन में सांस्कृतिक संध्या हुई। इसमें सोहर की प्रस्तुति के साथ ही अवधी कलाकार रमेश दुबे रमेशवा की हास्य प्रस्तुति जोरदार रही। डॉ. अशोक अज्ञानी, अजय प्रधान, अनीश देहाती, डॉ. सूर्य प्रसाद निशिहर, संदीप अनुरागी ने अवधी काव्यपाठ खूब सराहा गया।

कार्यक्रम में लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से सर्वश्री राज वर्मा, डॉ.एस.के.गोपाल, पं. विवेक कुमार शुक्ला, डॉ.रश्मि शील, आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख डॉ. सुशील कुमार राय, पेड़ वाले बाबा श्री चंद्रभूषण तिवारी, विश्वभर अवस्थी ‘पप्पू भइया’, रंगकर्मी जितेन्द्र मिश्र ‘टीटू’, राघवेन्दु सेवा समिति से प्रदीप धवल, विश्वभर अवस्थी ‘पप्पू भइया’, शिव सिंह सरोज स्मारक समिति की सचिव रमा सिंह, वरिष्ठ समालोचक डॉ. विनय दास सहित विशिष्ट विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऊंचाई प्रदान की।

Previous Post

मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथियाँ 15 दिन बढ़ी

Next Post

2025 में रिलीज हुई 12 सीक्वल फिल्मों में से केवल 2 ही हिट रही, बाकी सभी फ्लॉप साबित हुईं।

Related Posts

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में जोरदार शुरुआत, क्या पहले दिन टूटेगा ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड?
प्रमुख समाचार

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में जोरदार शुरुआत, क्या पहले दिन टूटेगा ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड?

September 28, 2026
दिलीप कुमार की एक बात लता मंगेशकर को लगी थी चुभने, फिर उर्दू सीखने का लिया फैसला
प्रमुख समाचार

दिलीप कुमार की एक बात लता मंगेशकर को लगी थी चुभने, फिर उर्दू सीखने का लिया फैसला

September 28, 2026
The Ramayana इवेंट में देरी से नाराज मीडिया, रणबीर कपूर ने पत्रकारों से मांगी माफी
प्रमुख समाचार

The Ramayana इवेंट में देरी से नाराज मीडिया, रणबीर कपूर ने पत्रकारों से मांगी माफी

September 28, 2026
मुश्ताक खान के साथ काम करने वाले थे ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर, निधन के बाद किया भावुक खुलासा
प्रमुख समाचार

मुश्ताक खान के साथ काम करने वाले थे ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर, निधन के बाद किया भावुक खुलासा

September 26, 2026
‘करण अर्जुन’ के गाने पर जमकर थिरकीं ममता कुलकर्णी, जयपुर के फिल्म फेस्टिवल में दिखा ग्लैमरस अंदाज
प्रमुख समाचार

‘करण अर्जुन’ के गाने पर जमकर थिरकीं ममता कुलकर्णी, जयपुर के फिल्म फेस्टिवल में दिखा ग्लैमरस अंदाज

September 26, 2026
मुश्ताक खान के निधन से बॉलीवुड में शोक, असम CM से अनीस बज्मी और संजय मिश्रा तक ने दी श्रद्धांजलि
प्रमुख समाचार

मुश्ताक खान के निधन से बॉलीवुड में शोक, असम CM से अनीस बज्मी और संजय मिश्रा तक ने दी श्रद्धांजलि

September 25, 2026
Next Post
2025 में रिलीज हुई 12 सीक्वल फिल्मों में से केवल 2 ही हिट रही, बाकी सभी फ्लॉप साबित हुईं।

2025 में रिलीज हुई 12 सीक्वल फिल्मों में से केवल 2 ही हिट रही, बाकी सभी फ्लॉप साबित हुईं।

AIIMS की नई सर्जरी तकनीक से डायबिटीज का इलाज अब केवल 2 घंटे में संभव।

AIIMS की नई सर्जरी तकनीक से डायबिटीज का इलाज अब केवल 2 घंटे में संभव।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement

Advertisement

POPULAR NEWS

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

विधानसभा में डा. नीरज बोरा ने उठाया मुद्दा : जानकीपुरम की जलभराव समस्या का हो स्थायी निदान, फैजुल्लागंज के चारों वार्डों में पेयजल आपूर्ति हो सुनिश्चित

August 1, 2024
निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

निष्पक्ष जांच कराकर परिजनों को दिलायेंगे न्याय : डा. नीरज बोरा | मृतक अमन गौतम के परिजनों से मिले भाजपा विधायक

October 13, 2024
राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

राजधानी लखनऊ में धूमधाम से मनी मणिकुण्डल जयंती

January 13, 2025
डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

डेंगू से हुई मौतें अफसोसजनक, युद्धस्तर पर हो एंटीलार्वा का छिड़काव : डा. नीरज बोरा

September 27, 2024
बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

बाराबंकी की राजनीति : वर्चस्व, चुनौती और बदलते समीकरणों की कहानी

May 9, 2026

Advertisement

E-Paper

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 मार्च, 2024

March 28, 2024
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 14 अक्टूबर, 2023

October 14, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 07 अप्रैल, 2023

April 7, 2023
जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 28 अप्रैल, 2024

जनवीणा (हिन्दी साप्ताहिक) 21 अक्टूबर, 2023

October 21, 2023

About Us

जन वीणा एक विश्वसनीय समाचार वेबसाइट है जो नवीनतम खबरों, घटनाओं और विश्लेषण को निष्पक्षता के साथ पेश करती है। हमारी अनुभवी टीम आपको राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, और अन्य विषयों पर सटीक खबरें प्रदान करती है।
Contact No.-9335654453 

E-Mail Id-janveenanews@gmail.com

Categories

  • Auto
  • ई-पेपर
  • कला-संस्कृति
  • कृषि एवं ग्रामीण विकास
  • खेल
  • जनवीणा प्रकाशन
  • देश
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • पर्यटन
  • प्रमुख समाचार
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • विचार वातायन
  • विदेश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

Follow us

No Result
View All Result
  • Home
  • प्रमुख समाचार
  • देश
  • राज्य
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • साहित्य
  • कला-संस्कृति
  • पर्यटन
  • धर्म-दर्शन/ज्योतिष
  • जनवीणा प्रकाशन
  • ई-पेपर
  • मनोरंजन
  • अन्य
    • कृषि एवं ग्रामीण विकास
    • खाना-खजाना
    • विचार वातायन

©Copyright 2024, All Rights Reserved For JanVeena by RA.Tech (7985291626)